न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सच्चे दोस्त की पहचान होते हैं ये गुण, जानें और निभाएं दोस्ती

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हैं जिसे इंसान खुद बनाता हैं और उनकी इमानदारी ही इस रिश्ते को पोषित करती हैं। एक सच्चा दोस्त ही ऐसा होता है जो सुख हो या दुख आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा और सही राह दिखाएगा। दोस्त ही ऐसा हैं जो आपका हमदर्द बनता है और इसका सही चुनाव आप पर निर्भर करता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:16:33

सच्चे दोस्त की पहचान होते हैं ये गुण, जानें और निभाएं दोस्ती

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हैं जिसे इंसान खुद बनाता हैं और उनकी इमानदारी ही इस रिश्ते को पोषित करती हैं। एक सच्चा दोस्त ही ऐसा होता है जो सुख हो या दुख आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा और सही राह दिखाएगा। दोस्त ही ऐसा हैं जो आपका हमदर्द बनता है और इसका सही चुनाव आप पर निर्भर करता हैं। सभी की जिंदगी में एक सच्चा दोस्त होना जरूरी होता हैं। अब बात आती हैं कि सच्चे दोस्त की पहचान कैसे की जाए। ऐसे में आज हम आपको सच्चे दोस्त के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सच्चा दोस्त कमजोरी बताता है

वैसे तो अगर कोई हमारी तारीफें करता रहे तो हमें काफी अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही हमारे बारे में कुछ ग़लतियां निकाले तो हमें अच्छा नहीं लगता। लेकिन यकीन मानिए आपका सच्चा दोस्त वही होता है जो आपकी कमजोरियां को बताने का काम करता है। इसका मतलब ये नहीं कि वो आपको हतोत्साहित करता है बल्कि आपकी कमजोरियों को बता कर उसे सुधारने की बात करने वाला व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त होता है। आपको झूठी तारीफों से बचकर सच्चाई को समझने की आवश्यकता होती है जो आपको सही राह पर ले जाने का काम करता है।

Friendship,friendship day,true friend,relationship

सच्चा दोस्त आपको समझाता है
जो अच्छे दोस्त की दूसरी पहचान होती है कि वह किसी भी बुरे काम को करने से रोकते है। हमारे जीवन में कुछ ऐसे भी दोस्त होते है जो हम कुछ भी करते है तो हमे नहीं रोकते है। चाहे अच्छा करे चाहे बुरा। लेकिन एक अच्छा दोस्त हमेसा अच्छा करने को कहता है और बुरा करने से रोकता है।

प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं होती

सच्चे दोस्त में किसी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं होती। वो आपके साथ चलते हुए आपको सफलतम बनाने में अपना पूरा योगदान देने का कार्य करता है। जो काफी अच्छे दोस्त होते है वह हमें सफल होते देखना चाहते है। भले ही हम सफल होने के बाद हम उन्हें भूल जाए फिर भी वह हमे बस सफल होते देखना चाहते है। अच्छे दोस्त हमारे सफलता में पूरा योगदान देते है।

कभी नीचा नहीं दिखाता

जो व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त होगा वो आपको कभी भी गलती से भी नीचा नहीं दिखाएगा। एक सच्चा दोस्त जब आपकी कमजोरियों को बताता है उस समय भी इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि आपको बुरा ना लगे। आपका सच्चा दोस्त आपकी पर्सनल बातें किसी भी दूसरे व्यक्ति से शेयर नहीं करता। हमेशा आपके मनोबल को बढ़ाने का काम करता है। अपने सच्चे दोस्त पर आपको पूरा भरोसा होता है।

दूसरों के सामने आपकी बुराई कभी नहीं करता

जो व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त होगा आपके मुंह पर भले ही कितनी भी कड़वी बातें क्यों न कर लें लेकिन दूसरों के सामने कभी भी आपकी बुराई नहीं करेगा। अगर आपके दिलो दिमाग में कोई कड़वी यादें हैं जिसे आप भुला नहीं पाते हैं तो ऐसे में आपका सच्चा दोस्त आपके लिए काफी मददगार होगा। वो आपको हर तरीके से समझाने की कोशिश करेगा और बुरे अनुभवों को भूलने में मदद करेगा।

Friendship,friendship day,true friend,relationship

आप पर विश्वास करेगा

हमारे हालात कई बार ऐसे बन जाते हैं कि हम पर कोई यकीन नहीं करना चाहता। ऐसे में एक सच्चा दोस्त हर समय आपका साथ देता रहेगा और आपके ऊपर से उसका विश्वास कभी भी नहीं डगमगाएगा। अच्छे दोस्त की यह भी एक पहचान है कि एक अच्छा दोस्त अपना कीमती समय देता है। जब उसे कुछ भी जरुरी काम होता है फिर भी आपके पास आपका दोस्त एक बार बुलाने से आ जाता है तो वही आपका अच्छा दोस्त है। सच्चे दोस्त की यह काफी अच्छी निशानी होती है।

सच्चा दोस्त आप को प्रेरित करता है, निराश नहीं

किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए दृढशक्ति और आत्म विश्वास की आवश्यकता तो पड़ती ही है लेकिन साथ ही अगर कोई प्रेरणा देने का काम करे तो वो आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। हमें कमजोर नहीं पड़ने देता और इसके लिए अगर आपका दोस्त सच्चा हो तो वो काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा आपको प्रेरित करता रहता है ना की आपको हतोत्साहित करने का काम करता है।

हमेशा आपका साथ निभाएगा

अच्छे दोस्त की पहली पहचान होती है कि वह बुरे समय में साथ देते है। अच्छे वह कितना भी बुरा समय क्यों न हो। इसके साथ इस बुरे समय में साथ देने में उन्हें कोई खतरा क्यों न हो फिर भी वह साथ देते है। वह हमेशा आपकी ताकत बनने का काम करता है। आपके मनोबल को कभी गिरने नहीं देता। अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा दोस्त है जो आपके बुरे समय में साथ देता है तो आपका सच्चा और अच्छा दोस्त वही है। दोस्त की यह भी एक पहचान होता है कि वह हमेशा सच को सामने रखता है। कभी वह झुठ नहीं बोलेगा। आपके अंदर जो कमी होगी वह आपसे सीधे कहेगा। वही आपकी जो अच्छाई होगी उसे भी सामने रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री