न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सॉरी बोलने के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती है रिश्ते पर भारी

ऐसे में आज हम आपको सॉरी बोलने के दौरान की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते पर भारी पड़ सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 5:24:12

सॉरी बोलने के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती है रिश्ते पर भारी

जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है, यह हर रिश्ते की कहानी हैं। रिश्ते में रूठना-मनाना लगा रहता है और ऐसे में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब किसी एक पार्टनर को दूसरे से माफी मांगनी पड़ती हैं। परिवार हो या दोस्त, जीवन साथी हो या कोई अनजान व्यक्ति, जब लोग गलती करते हैं तो उसके लिए पछतावा करते हुए माफी मांगना जायज हैं। लेकिन, माफी मांगने का अंदाज भी बहुत मायने रखता हैं। गलत तरीके से माफी मांगने पर बात बनने की जगह बिगड़ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको सॉरी बोलने के दौरान की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते पर भारी पड़ सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these mistakes made while saying sorry can be heavy on the relationship,mates and me,relationship tips

जरूरत से ज्यादा माफी मांगना

अगर आपने अपनी गलतियों को माना है और सॉरी बोल रहे हैं तो सही तरीके से माफी मांंगे। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपको माफ कर देगा, लेकिन अगर आप हर वक्त उन गलतियों को लेकर बात कर रहे हैं तो यह किसी को भी आहत कर सकता है। उसे यह लग सकता है कि आप उसे अच्छा महसूस कराने के लिए बस कहने के लिए माफी मांग रहे हैं। इसलिए ऐसी गलती बिलकुल ना करें।

माफी मांगते समय न लगाएं इल्जाम

इस बात का जरुर ध्यान रखें कि माफी मांगते समय अपने पार्टनर में किसी भी तरह का इल्जाम न लगाएं। जिससे कि उन्हें मानना मुश्किल हो जाएं। कई लोगों की आदतें होती है सॉरी तो बोलते है लेकिन साथ में यह भी बोलते है कि शुरुआत तुमने की थी। जिसके कारण बात इतनी बढ़ गई। यह आपके लिए खतरे से खाली नहीं जाएगा।

these mistakes made while saying sorry can be heavy on the relationship,mates and me,relationship tips

बनावटी माफी मांगना

जब आप किसी से माफी मांगे तो सामने वाले को आपकी ईमानदारी और सच्चाई दिखनी चाहिए। ऐसी न हो कि आप सॉरी तो बोल रहे हों लेकिन आपकी माफी उसे दिखावे की लगे। कई कपल्स में देखने को मिलता है कि वह अपने पार्टनर को जताते हैं कि भले ही उन्हें रिश्ते की परवाह न हो लेकिन वह सॉरी बोलकर मामले को सॉल्व कर रहे हैं। माफी को पछतावे के तरह दिखाएं, अहसान की तरह नहीं।

लेकिन शब्द का प्रयोग

अगर आप माफी मांगने के साथ ही ‘लेकिन’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह मैसेज देगा कि आप अपनी गलतियों को सही बताने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कभी भी माफी मांगते वक्त सॉरी के साथ ‘लेकिन’ शब्द का इस्तेमाल ना करें।

these mistakes made while saying sorry can be heavy on the relationship,mates and me,relationship tips

डिजिटल माफी

माफी मांगने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। गलती के बाद पछतावा होने पर पार्टनर से आमने सामने माफी मांग कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। लेकिन इन दिनों लोग आसानी से माफी मांग लेते हैं, इसके लिए उन्हें सामने वाले को फेस भी नहीं करना पड़ता। काॅल या वाॅट्सऐप के जरिए लोग सॉरी बोल देते हैं। अगर आप भी पार्टनर से या किसी भी व्यक्ति से माफी मांग रहे हैं तो खुद से सामने जाकर माफी मांगें। इससे आपकी माफी का उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रौब में माफी मांगना

कई बार लोगों के माफी मांगने का तरीका ऐसा होता है, जो ये जाहिर करता है कि आप अपनी गलती नहीं मान रहे, लेकिन फिर भी अगर सामने वाले का दिल दुखा हो तो माफी कर दें। इस तरह की रौबदार माफी मांगने से आपका पार्टनर भड़क सकता है। आप भले ही उनके लिए माफी मांग रहे हैं, लेकिन इससे वह इम्प्रेस नहीं होते, बल्कि आप अपनी गलती नहीं मान रहे, इससे वह आपसे अधिक नाराज हो जाते हैं और बात बिगड़ने लगती है।

these mistakes made while saying sorry can be heavy on the relationship,mates and me,relationship tips

गोल मोल बातें न करें

माफी का बेस सिर्फ सुलह होना चाहिए ज्यादा लंबी या गोल मोल बातें न करें। इससे सामने वाले को आपकी माफी मांगने की भावनाएं दिखाई नहीं देंगी। प्यार से भरे शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी गलती को मानें और उसके लिए माफी मांगे।

झूठ का सहारा न लें

माफी मांगने के लिए झूठ का सहारा न लें। जिससे माफी मांग रहें हैं उसे सही रुप से बताएं कि आप क्यों अपनी गलती मान रहे हैं। इससे उन्हें आपको माफ करने में मुश्किल नहीं होगी। खुद को बेकसूर जताने के लिए झूठी कहानी न बुने ऐसा करने से आप रिश्ते को बचाने का आखिरी मौका भी गवां सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती