न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-पत्नी की ये गलतियां पड़ सकती हैं रिश्ते पर भारी, बिगड़ सकता हैं हंसता-खेलता परिवार

कई बार ऐसे हालात पनप जाते हैं कि बात-बात में हंसता-खेलता परिवार बिखरने की कगार पर आ जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पति-पत्नी की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को तलक के लिए कोर्ट की दहलीज तक पहुंच जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 6:42:55

पति-पत्नी की ये गलतियां पड़ सकती हैं रिश्ते पर भारी, बिगड़ सकता हैं हंसता-खेलता परिवार

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक या छोटे-मोटे झगड़े अच्छे हैं, क्योंकि कहा जाता है कि इससे प्यार बढ़ता है। जब हम प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो काफी खुश होते हैं और अपने पार्टनर संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, उनकी इज्जत करते हैं जिससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होता है। पति और पत्नी हमेशा से ही एक सलाहकार की भूमिका में होते हैं, लेकिन जब दोनों में से कोई आलोचक की भूमिका में निभाता है तो यह उनके रिश्ते पर बहुत दबाव डालता है। कई बार ऐसे हालात पनप जाते हैं कि बात-बात में हंसता-खेलता परिवार बिखरने की कगार पर आ जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पति-पत्नी की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को तलक के लिए कोर्ट की दहलीज तक पहुंच जाता है।

relatiosnhip tips,relatiosnhip tips in hindi,relatiosnhip mistakes

आए दिन ताने मारना

मजाक भी एक हद तक किया जाए, तो सही रहता है। ठीक ऐसे ही ताने हैं, जो आप तो अपने पार्टनर को मार देते हैं, लेकिन हो सकता है कि उन्हें इस पर गुस्सा आए और आगे चलकर यही बात बड़ा रूप ले ले। इसलिए कभी भी किसी भी बात को लेकर अपने पार्टनर को ताने ने मारें, बल्कि आपके मन में कुछ है तो दोनों बैठकर बात करें।

अचानक झूठ बोलना शुरु कर देना

कई लोग होते हैं, जो पहले तो हमेशा अपने पार्टनर को हर बात बताते हैं और हमेशा उनसे सच भी बोलते हैं। लेकिन कुछ समय बाद किसी की संगत में आकर या किसी अन्य कारण से वो झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका झूठ आपके रिश्ते में जहर घोलने का काम करता है। इसलिए झूठ बोलने से बचें।

relatiosnhip tips,relatiosnhip tips in hindi,relatiosnhip mistakes

बैचलर लाइफ को भूल जाएं

लेटनाइट पार्टी करना, देर से घर आना, दोस्तों के साथ खूब वक्त बिताना ये ऐसी कुछ बातें हैं जो बैचलर लाइफ में हर किसी के साथ लगी ही रहती हैं। लेकिन शादी होने के बाद हर पति-पत्नी को ये समझना चाहिए कि वह अब बैचलर नहीं हैं, अब उनके साथ कोई और भी है जो इस समय घर बैठकर उनका इंतजार कर रहा है। कई बार ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर महिलाएं पत्नी के रूप में अपनी नई भूमिका निभाने के लिए जल्द से जल्द तैयार हो जाती हैं, वहीं महिलाओं के अपेक्षा पुरुषों को अपनी शादीशुदा लाइफ में तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगता है।

बातें छुपाकर रखना

किसी भी रिश्ते को ये शोभा नहीं देता कि वो अपने पार्टनर से बातें छुपाएं। उदाहरण के लिए आपने अपने पार्टनर को कहा है कि आप किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं और आप उनके पीठ-पीछे धूम्रपान या अल्कोहल या फिर दोनों का सेवन करते हैं। लेकिन सोचिए जब ये बात आपके पार्टनर को पता चलेगी, तो उनके विश्वास को कितनी ठेस पहुंचेगी। इसलिए बातें छुपाने की जगह बताना सीखिए।

relatiosnhip tips,relatiosnhip tips in hindi,relatiosnhip mistakes

पार्टनर के घर वालों को बुरा-भला कहना

माना पार्टनर्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप अपने पार्टनर के परिवार वालों के बारे में भला-बुरा कहें। ऐसा करने से रिश्ता बिगड़ता है और उसमें कई बार दरारें तक आ जाती हैं जो आगे चलकर रिश्ता बिखरने के रूप में सामने आती हैं। इसलिए अपने झगड़े में पार्टनर के परिवार को न लाना ही बेहतर विकल्प है।

एक-दूसरे की बातों को इग्नोर करना

सही मायने में कहें तो कई बार एक-दूसरे की बातों को इग्नोर करने से भी पति-पत्नी का रिश्ता ख़राब हो जाता है। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे की बात सुनने और समझने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आप दोनों के बीच का रिश्ता खराब होने से बच जाता है, अन्यथा आप दोनों झगड़ते ही रहेंगे। एक शादीशुदा रिश्ते की गाड़ी तभी चलती है जब उसमें प्यार और सामंजस्य का भाव हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर