न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स के व्यवहार से जुड़ी ये आदतें ही करती हैं बच्चों को उनसे दूर, लाएं इनमें बदलाव

आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंटिंग के दौरान होने वाली उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को उनसे दूर करती हैं। इन्हें जानकर दूर करने में ही समझदारी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:33:03

पेरेंट्स के व्यवहार से जुड़ी ये आदतें ही करती हैं बच्चों को उनसे दूर, लाएं इनमें बदलाव

बच्चा छोटा हो या बड़ा, उसके माता-पिता उसे जीवन में तरक्की करते हुए ही देखना चाहते हैं। इसके लिए पेरेंट्स की परवरिश के तरीके बहुत मायने रखते हैं। अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और अच्छी आदतें देना हर पेरेंट्स अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। लेकिन कई बार परवरिश के दौरान पेरेंट्स ऐसा व्यवहार कर बैठते हैं जिसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और वे अपने ही पेरेंट्स से दूरियां बनाने लगते हैं। कोई भी माता-पिता नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे उनसे बात करने में कतराए। ऐसे में आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंटिंग के दौरान होने वाली उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को उनसे दूर करती हैं। इन्हें जानकर दूर करने में ही समझदारी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these habits related to the behavior of the parents keep the children away from them bring changes in them,mates and me,relationship tips

मारकर नहीं, समझाने से बनेगी बात

बच्चों को किसी भी तरह से मारपीट नहीं करनी चाहिए, ना ही उन्हें इतना डांटा जाए कि वो मानसिक दबाव में खुद को घुटा हुआ महसूस करने लगे। याद रखें, जैसा व्यवहार आप बच्चे के साथ करेंगे वही बच्चा सीखेगा और बड़ा होने पर उसमें उसी तरह की प्रवृत्ति आ जाएगी। इसलिए आप बच्चे के साथ मारपीट न करें और उन्हें अपने बिहेवियर को ठीक करने के सही तरीकों के बारे में बताएं और उनकी मदद करें।

ज्यादा गुस्सा करना

माता-पिता को लगता है कि अगर बच्चा गलती कर रहा है, तो उसे डांट दिया जाए या गुस्सा कर लिया जाए। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि उसका बच्चे पर क्या असर पड़ता होगा। आपको लगता है कि ऐसा करने से बच्चा अपनी गलती समझ जाता है लेकिन नहीं ऐसे में बच्चे ज्यादा गुस्सैल और जिद्दी हो जाते हैं। उसके मन में ये भावना उत्पन्न हो जाती है कि आप उन्हें कभी नहीं समझेंगे।

these habits related to the behavior of the parents keep the children away from them bring changes in them,mates and me,relationship tips

आपसी झगड़ों में बच्चे को शामिल करना

कई बार पैरेंट्स घर के झगड़ों में बच्चों को भी शामिल कर लेते हैं। ऐसा करने की भूल बिल्कुल न करें। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना एक सामान्य बात है लेकिन इन झगड़ों में बच्चे को शामिल करना गलत बात है। झगड़ा करते समय कपल्स अक्सर ये भूल जाते हैं जाते हैं कि वो क्या और किसके सामने बोल रहे हैं। जिसकी वजह से उनके मुंह से निकले हुए गलत शब्द बच्चों के मन में घर कर सकते हैं, जिन्हें वो हमेशा याद रखते हैं।

ना करें दोहरा व्यवहार

बच्चे के साथ कभी भी ऐसा व्यवहार ना करें कि एक पल में उसे बहुत ज्यादा गुस्सा करें, और दूसरे ही पल उसे कुछ भी करने की छूट दे दें। ताकि उसे लगे कि आप उसे कितना प्यार करते हैं। ये व्यवहार गलत है। इसे ही डबल बिहेवियर करते हैं। ये बच्चे में भ्रम की स्थिति पैदा करता है। इससे अच्छा है कि आप किसी भी सिचुएशन में ये समझाएं कि उसे किस तरह का बिहेव करना है।

these habits related to the behavior of the parents keep the children away from them bring changes in them,mates and me,relationship tips

स्ट्रिक्ट रूल ना बनाएं

बच्चे के साथ कई बार माता-पिता अपनी मर्जी करवाने के लिए काफी सख्त रुख अख्तियार कर लेते हैं। उन पर ऐसे नियम थौंप देते हैं जिनका पालन करने बच्चों के लिए मुश्किल भरा होता है।बच्चे के साथ ज्यादा सख्त रुख अपनाने से उनके दिलो-दिमाग पर असर पड़ता है। बच्चे को कम शब्दों में अपनी बात को अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें।

बच्चे को चिढ़ाना

कई बार पैरेंट्स प्यार से अपने बच्चे को अलग-अलग उलटे-सीधे नामों से बुलाते हैं। लेकिन ऐसा करने पर आपका बच्चा इरिटेट होकर रोने लग सकता है। कई बार ऐसा करने से बच्चे का इरिटेशन लेवल बढ़ सकता है, जिससे उसका नेचर काफी नकारात्मक बन सकता है।

these habits related to the behavior of the parents keep the children away from them bring changes in them,mates and me,relationship tips

बच्चे को लेकर न करें भविष्यवाणी

बच्चे के गलती करने पर माता-पिता अक्सर उसके भविष्य को लेकर भविष्यवाणी करना शुरू कर देते हैं। उदाहरण के लिए आपने कई बार माता-पिता को अपने बच्चे को कहते हुए सुना होगा कि ‘तुमसे इतना छोटा सा काम नहीं हुआ, तुम फ्यूचर में क्या ही कर पाओगे’। अगर आप भी अपने बच्चे को लेकर ऐसी ही कोई भविष्यवाणी करते हैं तो ऐसी गलती दोबारा न करें। आपके ऐसा करने से आपके बच्चे का आत्मविश्वास कम हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती