न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद नाजुक होता हैं सगाई और शादी के बीच का समय, बचें इन गलतियों को करने से

शादी का बंधन अपनेआप में स्पेशल होता हैं जहां आप एक-दूसरे से पहले मिलते हैं और सगाई के साथ रिश्ता पक्का होता हैं। इसके बाद शादी में कुछ वक़्त लिया जाता हैं ताकि आप एक-दूसरे को समझ सकें और जान पाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 3:01:09

बेहद नाजुक होता हैं सगाई और शादी के बीच का समय, बचें इन गलतियों को करने से

शादी का बंधन अपनेआप में स्पेशल होता हैं जहां आप एक-दूसरे से पहले मिलते हैं और सगाई के साथ रिश्ता पक्का होता हैं। इसके बाद शादी में कुछ वक़्त लिया जाता हैं ताकि आप एक-दूसरे को समझ सकें और जान पाए। सगाई और शादी के बीच का यह टाइम कपल्स के लिए जितना स्पेशल होता है उतना ही नाजुक भी होता है। शादी से पहले दोनों अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन इस दौरान कई बार कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जो रिश्ते में खटास लाने का काम करती हैं। परिणाम स्वरुप हो सकता हैं कि शादी कैंसिल भी हो जाए। ऐसे में इस दौरान आपको सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सगाई और शादी के बीच के दौर में आपको किन गलतियों से बचना चाहिए।

crucial time between engagement and marriage,relationship,marriage tips

हुकुम चलाना

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं। वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी अभी सिर्फ सगाई हुई है। लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

ज्यादा मिलने-जुलने से बचें

ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा मिलने-जुलने से बातें और इश्यूज़ भी ज्यादा होंगे। साथ ही शुरू-शुरू में ही ज्यादा मिलना-जुलना बढ़ा देने से यह भी हो सकता है कि बिना एक-दूसरे को कायदे से समझे हुये ही कोई बात दोनों के बीच कलह की वजह बन जाये। इसलिये मंगनी से शादी के बीच के संवेदनशील दौर में रिश्तों को उनकी सहज गति से ही आगे बढ़ने दें और आपस में बहुत ज्यादा मिलने-जुलने से बचें।

हमेशा रहें ओरिजिनल

सगाई के बाद लड़का-लड़की का बातचीत करना और मिलना-जुलना तो एक आम बात है। ऐसे में एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए अक्सर कपल्स कुछ बातें बढ़ा-चढ़ा कर या झूठ बोल देते हैं। ध्यान रहे, ऐसा करने से इस समय तो सामने वाला आपसे खुश हो जाएगा लेकिन शादी के बाद आपके झूठ के बारे में पता चलेगा तो इससे रिश्ते पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। जब आप एक दूसरे के बारे में बातें करें या अपनी-अपनी आदतों, स्वभाव और पसंद और नापसंद के बारे में बताएं तो जरूरी है कि उस समय आप ईमानदार रहें। ऐसा करने से आपसी समझ भी बढ़ेगी और रिश्ते में मिठास भी आएगी।

अनचाहे खर्चों से बचें

शादी से पहले लोग एक्साइटमेन्ट में आकर एक दूसरे को महंगे गिफ्ट्स और आये दिन घूमने फिरने पर जरुरत से ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं जो की सीधे तौर पर फ़िज़ूल खर्चे के केटेगरी में ही आता है। ऐस करने से बचें और अपनी आने वाली जिंदगी के लिए पैसे बचा कर रखें क्यूंकि शादी के बाद पैसों की बहुत जरुरत होती है और उस समय पैसों की कमी होना आपको दस लोगों के बीच शर्मिंदा भी कर सकता है।

crucial time between engagement and marriage,relationship,marriage tips

फ्लर्टिंग छोड़ दें

बहुत से लोगों में अक्सर फ्लर्ट करने की आदत होती है और सगाई के बाद भी नहीं जाती। पर हमें याद रखना चाहिये कि यह आदत आपकी मंगेतर की नजरों में आपको पूरी तरह गिरा सकती है। ऐसे में वह हमेशा के लिये आपसे मुंह मोड़ सकती है। आपकी फ्लर्ट की आदत आपके रिश्ते के लिये बहुत घातक सिद्ध हो सकती है इसलिये सगाई के बाद इस आदत से जल्द बाहर निकलें।

फिजिकल होने से बचें

कई बार कपल्स भावुक हो कर शादी से पहले ही फिजिकल रिलेशन बना लेते हैं जो की आगे चलकर उनके रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा करना खासकर के लड़कियों के करैक्टर पर ऊँगली उठाता है। इसलिए शादी से पहले इस चीज़ से जरूर बचें ताकि कोई आप पर ऊँगली न उठा सकें।

मंगेतर को दें सम्मान

हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से सम्मान की उम्मीद रखती है। सगाई के बाद आप दोनों की बातचीत होने लगती है। इस दौरान आपकी बातें और हरकतें अगर ऐसा हैं, जिससे आपकी मंगेतर को ऐसा लगें कि आप उनका सम्मान नहीं करते तो हो सकता है कि बात शादी तक न पहुंचे।

ज्यादा बातचीत भी नहीं अच्छी


कई कपल्स शादी के पहले बातचीत को लेकर इतने उत्सुक होते हैं कि वो अपना ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बातचीत में ही बिताने लगते हैं। बात-चीत ठीक है लेकिन एक दूसरे के बारे में इतना जानना ठीक नहीं कि शादी के बाद आप दोनों के बीच बातचीत का रोमांच ही न बचे। अगर आप अपनी हर छोटी-छोटी बात उसने शेयर करने लगेंगे तो कुछ दिन बाद उनकी बातों को लेकर आपके मन में रोमांच खत्म हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन