न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप का दर्द पड़ रहा दिल पर भारी, उभरने के लिए अपनाएं ये तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से ब्रेकअप के दर्द से उभरने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 4:03:02

ब्रेकअप का दर्द पड़ रहा दिल पर भारी, उभरने के लिए अपनाएं ये तरीके

किसी भी रिश्ते को ख़त्म कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है, फिर भले ही ये आप की इच्छा से हुआ हो या दूसरे की इच्छा से। जब आप प्यार में होते हैं तो आपकी दुनिया बस उसी व्यक्ति तक सीमित रहती है। ऐसे में जब ब्रेकअप होता हैं, तो इससे मूवऑन होना आसान नहीं होता हैं। अगर ब्रेकअप के बाद कोई खुद को बांध कर रख लेगा तो उसके डिप्रेशन में जाने के चांसेस भी काफी हद तक बढ़ जाते हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो सके ब्रेकअप से उभरने की कोशिश की जानी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से ब्रेकअप के दर्द से उभरने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

the pain of breakup is heavy on the heart follow these methods to emerge,mates and me,relationship tips

वर्तमान समय को करें स्वीकार

ब्रेकअप से उभरने का सबसे पहला तरीका है कि आप सबसे पहले ये बात स्वीकारें कि आपका ब्रेकअप हो गया है। कई लोग ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप के बाद भी सामने वाले को कॉल-मैसेज करते रहते हैं। जब रिप्लाई नहीं मिलता तो और ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में सबसे पहले ये स्वीकार करें कि रिश्ता टूट चुका है।

मन की बातें शेयर कीजिए

कुछ भी हो जाए मन की बात मन में ही दबाकर मत रखिए। अपने दिल में आ रही हर अच्छी और बुरी बात को अपने किसी नजदीकी या दोस्त से शेयर जरूर कीजिए। दरअसल मन में बातों को दबाकर रखने के खासे दुष्परिणाम होते हैं और व्यक्ति अवसाद में आकर गलत कदम उठा लेता है। फीलिंग शेयर करने का ये काम आपका कोई नजदीकी और विश्वसनीय दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ पूरा हो सकता है। किसी ऐसे कंधे का सहारा जरूर लें, जिसके साथ आप खुलकर अपने दुख और फीलिंग्स बांट सकें और अपने मन को हल्का कर सकें।

the pain of breakup is heavy on the heart follow these methods to emerge,mates and me,relationship tips

रिश्ता टूटने के बाद रहें पॉजिटिव

खुद के लिए सकारात्मक विचार रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द से जूझ रहे हैं तो भी अपने लिए बुरे विचार मन में ना लाएं।

ना करें खुद को ब्लेम

अगर आपका ब्रेकअप हो गया है तो खुद को इसकी वजह ना मानें। खुद को ब्लेम करने से आप अवसाद में जा सकती हैं। बल्कि ये सोचिए जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। आप जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इसके अलावा नींद पूरी करें। नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

the pain of breakup is heavy on the heart follow these methods to emerge,mates and me,relationship tips

काम में मन लगाएं

काम हर मर्ज की दवा होती है। अत: खुद को काम में डूबा लें, आधे से ज्यादा दर्द तो यों ही गायब हो जाएगा और जितना अधिक काम में दिल लगेगा उतना ही अधिक आप की प्रतिभा में निखार होगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

दोस्तों के साध घूमने जाएं

दोस्तों के पास हर मर्ज की दवा है। ऐसे में ब्रेकअप से बाद सीधा अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। अपने मन की हर बात अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। दोस्त ही आपको सही राय देंगे और ब्रेकअप से उभरने में मदद करेंगें।

the pain of breakup is heavy on the heart follow these methods to emerge,mates and me,relationship tips

परिवार का साथ है बेहद जरूरी

परिवार के साथ समय बिताने से सभी तरह के दुख दूर होने लगते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद अगर आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे तो इससे आप खुश रहेंगे। इससे आप आपने पार्टनर के साथ बिताए समय को भूल सकेंगे।

नई चीज सीखें


जब आप इस तरीके के इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रही हों तो आप कोई नई चीज सीखें। इससे आपका मन डायवर्ट होगा और पुराना रिश्ता भूलने में मदद मिलेगी। आप जब नई चीज सीखेंगी तो मन में सकारात्मकता का संचार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत