न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बच्चों को सिखाएं कैसे करनी है स्कूल में भी खुद की सुरक्षा, रह पाएंगे महफूज

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से माता-पिता को अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि स्कूल में अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करनी है। आइये जानते हैं बच्चे कैसे खुद को महफूज रख पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 8:59:11

अपने बच्चों को सिखाएं कैसे करनी है स्कूल में भी खुद की सुरक्षा, रह पाएंगे महफूज

बच्चों के लिए स्कूल एक महफूज जगह मानी जाती है जहां वे ज्ञान ग्रहण करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां स्कूल में ही बच्चों के साथ गलत व्यवहार हो रहा हैं। स्कूल ऐसी जगह हैं जहां बच्चों के आसपास उनके पेरेंट्स भी नहीं रहते हैं। ऐसे में बच्चों को खुद को महफूज रखने के लिए पेरेंट्स को उन्हें कुछ बातें बताने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से माता-पिता को अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि स्कूल में अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करनी है। आइये जानते हैं बच्चे कैसे खुद को महफूज रख पाएंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids to protect in school

स्कूल में देर तक ना बैठना

कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे स्कूल खत्म होने के बाद भी अपने दोस्तों के साथ खाली क्लास रूम में बैठकर बातें करते हैं या उनके साथ खेलते हैं। उन्हें समझाएं कि ऐसा करना गलत है। समय पर स्कूल जाएं और समय पर स्कूल से आना बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चों को कहें कि सुबह के समय भी स्कूल में सबसे पहले जाकर ना बैठें। अपने टाइम पर ही स्कूल पहुंचे।

इधर उधर ना घूमें


स्कूल में कई ऐसी जगह होती है जैसे खेलकूद का हॉल, साइंस लैब, लाइब्रेरी, आर्ट रूम, जहां बच्चे को जाना पसंद है। लेकिन जब ऐसे रूम खाली हो तो उस दौरान बच्चों को वहां नहीं जाना चाहिए। इस बारे में माता-पिता अपने बच्चों को समझाएं। साथ ही ये बताएं कि जब उससे संबंधित पीरियड हो तभी ऐसी जगह पर जाएं। खाली समय में इन जगहों पर जाकर अकेले ना बैठें।

चिल्लाना भी है जरूरी


कुछ बच्चे बेहद शर्मीले या नाजुक स्वभाव के होते हैं। ऐसे में माता-पिता इन बच्चों से कहें कि यदि अपने आसपास कुछ नकारात्मक लगे या खतरा लगे तो ऐसे समय में चिल्लाने से ना शर्माएं क्योंकि हो सकता है कि आपके चिल्लाने पर आपके आसपास का खतरा खुद ही दूर हो जाए और आपकी मदद के लिए कोई आपके पास आ जाए।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids to protect in school

बच्चों को बनाएं निडर

बच्चों को निडर बनाना जरूरी है। ऐसे में माता-पिता उन्हें ऐसी कहानियां सुनाएं, जिससे उनके अंदर पर डर खत्म हो जाए और बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत हो। इससे अलग आप अपने अनुभव को भी बच्चों के साथ शेयर कर सकते हैं। उन्हें समझाएं कि यदि कोई व्यक्ति आपके साथ गलत व्यवहार कर रहा है तो खुद के लिए खड़ा होना बेहद जरूरी है।

जब स्कूल से जुड़ा कोई सदस्य करे परेशान


कभी-कभी बच्चे स्कूल में काम करने वाले सदस्यों से ही परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें समझाएं कि इस प्रकार की परिस्थिति आने पर बच्चे तुरंत माता-पिता को बताएं। वहीं अगर किसी की बातों से आपको ठेस पहुंची है तब भी माता-पिता को उसके बारे में बताएं। साथ में हल के बारे में भी बताएं। माता-पिता ध्यान दें जब बच्चा इस प्रकार की कोई शिकायत आपके पास लेकर आए तो उसकी बातों को अच्छे से सुनें और उस पर तुरंत एक्शन लें।

स्कूल से बाहर ना निकलें


सबसे पहले बच्चों को यह समझाएं कि स्कूल से किसी भी काम के लिए बाहर ना निकलें और अगर वे बाहर जा भी रहे हैं तो अपने साथ स्कूल के किसी कर्मचारी या अध्यापक को बता कर जाएं। बच्चों को ये भी समझाएं कि बिना बताए स्कूल से बाहर जाने पर आप को न केवल स्कूल से निकाला जा सकता है बल्कि ऐसा करने से आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids to protect in school

अनजान व्यक्ति से ना करें बात

बच्चों को बताएं कि स्कूल में अध्यापक, दोस्तों और कर्मचारियों के अलावा कुछ ऐसे लोग भी मिल सकते हैं जो आपके लिए अनजान हैं। ऐसे में उन लोगों से दूरी बनाए रखें और अगर वह बात करने की कोशिश करें तो उनका ज्यादा मनोरंजन ना करें। बच्चों को यह भी समझाएं कि अनजान व्यक्ति आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

घर की बातों को ना करें शेयर


अकसर बच्चे दोस्तों से बात करने के लिए नए-नए टॉपिक को चुनते हैं लेकिन अपने बच्चों को समझाएं कि स्कूल में किसी भी व्यक्ति या दोस्त के साथ अपने घर की बात साझा ना करें। खासकर पैसों से जुड़ी बातें किसी को भी ना बताए। नहीं तो पैसों से जुड़ी जानकारी सुनकर कोई भी व्यक्ति आपको लालच में आकर हानि पहुंचा सकता है।

सीनियर्स पर भी पाएं काबू


अपने बच्चे को समझाएं कि यदि कोई मनमानी करें या आप पर अपने विचारों को थोपे तो उसकी हर बात मानने की जरूरत नहीं है और आपके बात ना मानने पर यदि वह बच्चा आपको हानि पहुंचाए तो ऐसे में तुरंत टीचर से जाकर कहें। यदि टीचर आपके बात नहीं सुन रहा है तो घर पर आकर हमें बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत