न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में बचपन से ही विकसित करें पैसों के बचत की आदत, अपनाए ये तरीके

बच्चों को सही दिशा देने की शुरुआत बचपन से ही कर दी जाती हैं क्योंकि कहते हैं बचपन से ही बच्चों में जो आदत डाली जाती है उसके परिणाम बड़े होते बच्चों में अपने आप दिखने लगते हैं। ऐसा ही जिंदगी का एक सबक हैं पैसों की बचत जो आदत बचपन में ही विकसित हो जानी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 9:43:12

बच्चों में बचपन से ही विकसित करें पैसों के बचत की आदत, अपनाए ये तरीके

बच्चों को सही दिशा देने की शुरुआत बचपन से ही कर दी जाती हैं क्योंकि कहते हैं बचपन से ही बच्चों में जो आदत डाली जाती है उसके परिणाम बड़े होते बच्चों में अपने आप दिखने लगते हैं। ऐसा ही जिंदगी का एक सबक हैं पैसों की बचत जो आदत बचपन में ही विकसित हो जानी चाहिए। हमें बचपन से बच्चे को फिजूल खर्च और बचत में अंतर बताना चाहिए। पैसे की अहमियत का पता होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा लापरवाही उनके भविष्य को बिगाड़ सकती हैं। आप उन्हें थोड़ी जानकारी देंगे और बचत के बारे में समझाएंगे तो आने वाले समय में उनके लिए यह एक बेहतर समय लाएगा। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों में बचपन से ही पैसों के बचत की आदत विकसित की जाए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

teaching kids money-saving habits,methods to teach kids money-saving,tips for kids money-saving habits,developing saving habits in children,teaching children about saving money,money-saving habits for kids,kids learning to save money tips,cultivating saving habits in children,money-saving strategies for kids,teaching children to save money early

जरूरत और चाहत में अंतर बताए

बच्चों को पैसों की बचत की वैल्यू बताने का पहला स्टेप है कि आप उन्हें जरूरत और चाहत के बीच फर्क करने में मदद करें। उसे बताएं कि खाने, घर, कपड़े, सेहत और पढ़ाई, ये सब उसकी मूलभूत जरूरते हैं और मूवी की टिकट, चॉकलेट, साइकिल या स्मार्टफोन उसकी चाहत है। आप एक लिस्ट बनाकर उसे दिखाएं कि किस तरह पहले जरूरत और फिर चाहत को पूरा करने पर पैसे खर्च करने हैं।

गुल्लक लाकर दें

बच्चों में बचपन से बचत की आदत डालने का सबसे अच्छा तरीका है गुल्लक या पिगी बैंक। आप अपने बच्चे को उसके पसंदीदा कार्टून करैक्टर का गुल्लक खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं और उसे समझा सकते हैं कि मेहमानों, दादा, दादी, नानी, नाना या फिर आपकी तरफ से जो जेब खर्च उन्हें मिलता है, उसका कुछ हिस्सा गुल्लक में डालें। गुल्लक में पैसे इकट्ठा करने की आदत उनकी बचत करने की आदत बन सकती है।

मेहनत करना बताएं

किसी भी बच्चे को ये शायद ही पता हो कि पैसा कमाना कितना मुश्किल और मेहनत भरा काम होता है। तो बच्चे को पैसों का मोल समझाने के लिए जरूरी है कि उसे यह बताएं कि पैसा कितनी मेहनत से कमाया जा रहा है। इसके लिए आपको बच्चे को कहीं बाहर नहीं भेजना है बल्कि उससे घर के ही कुछ काम करवाएं और उसके बदले में उसे कुछ पैसे दें। इससे बच्चे को समझ आएगा कि पैसा किस तरह मेहनत कर के कमाया जाता है और उसकी कितनी अहमियत है।

जगाएं सेविंग इंट्रेस्ट

हर बैंक सेविंग पर कुछ न कुछ इंट्रेस्ट देता है। ऐसे में माता-पिता भी बच्चों के पिगी बैंक में जमा पैसों पर अपनी तरफ से कुछ इंट्रेस्ट दे सकते है। ऐसा करने से बच्चों को पैसे की कीमत समझ आएगी।

teaching kids money-saving habits,methods to teach kids money-saving,tips for kids money-saving habits,developing saving habits in children,teaching children about saving money,money-saving habits for kids,kids learning to save money tips,cultivating saving habits in children,money-saving strategies for kids,teaching children to save money early

हिसाब से दें पॉकेट मनी

बच्चे को हमेशा हिसाब से ही पॉकेट मनी दें। अगर आप उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी देते हैं, तो इससे उनमें फिजूलखर्च की आदत पड़ सकती है। जब आप हिसाब से पॉकेट मनी देंगे, तो बच्चा बचत करना सीखेगा।

कोई गोल बनाएं

बच्चों को बस इतना कह दिया जाता है कि उन्हें सेविंग करनी है जबकि ये नहीं समझाया जाता कि उन्हें ये सेविंग क्यों करनी है। अगर आप बच्चे को बचत करने का कारण बताएंगे और उसके लिए कोई सेविंग गोल तैयार करेंगे, तो इससे बच्चे को मोटिवेशन मिलेगी। अपने सेविंग गोल को पूरा करने में आप उसकी मदद भी करें।

प्राथमिकता तय करना सिखाएं

बच्चे को छोटी सी उम्र से ही ये बताएं कि हम जो चाहते हैं, वो सब कुछ खरीदा नहीं जा सकता है। कभी-कभी हमें अपनी जरूरतों और जरूरी चीजों में चुनाव करना पड़ता है, प्राथमिकताएं तय करनी पड़ती हैं।

गलतियों से भी सिखाएं

जब बच्चों के हाथ में पैसे होते हैं तो उन्हें खर्च करने को लेकर वो कुछ गलतियां भी कर बैठते हैं। आपको इन्हीं गलतियों का फायदा उठाना है। उसे बताएं कि कैसे और कहां खर्च कर के उसने गलती है की है और अब उसे किस तरह उस गलती को करने से बचना है। इसमें आप उसकी मदद करें और उसे सही रास्ता दिखाएं।

वित्तीय निर्णय में बच्चों की भी साझेदारी
यदि आप अपने घर में कोई कीमती सामान मंगवा रहे हैं या शॉपिंग पर जा रहे हैं तो उस दौरान आप अपने बच्चों से भी उनकी राय पूछ सकते हैं। ऐसे में ना केवल बच्चे वित्तीय निर्णय के प्रति जागरूक बनेंगे बल्कि वह भविष्य में खुद भी बेहद सोच समझकर खर्च करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत