न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बच्चों को छोड़ना पड़ता हैं घर पर अकेला, सुरक्षित रहने के लिए सिखाएं उन्हें ये बातें

इसके लिए बच्चों को कुछ बातें सिखाने की जरूरत हैं ताकि वे घर पर अकेले रहकर सुरक्षित रह सकें। अगर आप अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ कर जा रहे तो उन्हें ये जरुरी बाते समझा कर जाएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:49:00

क्या बच्चों को छोड़ना पड़ता हैं घर पर अकेला, सुरक्षित रहने के लिए सिखाएं उन्हें ये बातें

हर पेरेंट्स की कोशिश होती हैं कि उनका बच्चा हमेशा उनकी आंखों के सामने रहे ताकि उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। लेकिन कई कपल ऐसे है जिसमें दोनों पार्टनर वर्किंग होते हैं जिसके चलते उन्हें काम के लिए घर से बाहर जाना पड़ता हैं और पीछे से अपने बच्चों को घर पर अकेला छोड़ना पड़ता हैं। कामकाजी भी ना हो तो भी कई बार ऐसी परिस्थिति बनती हैं कि बच्चे को घर में छोड़कर बाहर जाना पड़ ही जाता है। ऐसे में बच्चों की घर पर सेफ्टी सबसे बड़ी चिंता होती है। इसके लिए आपको तो सतर्कता बरतने ही हैं लेकिन इसी के साथ ही बच्चों को भी समझदार बनाने की जरूरत हैं। इसके लिए बच्चों को कुछ बातें सिखाने की जरूरत हैं ताकि वे घर पर अकेले रहकर सुरक्षित रह सकें। अगर आप अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ कर जा रहे तो उन्हें ये जरुरी बाते समझा कर जाएं।

home safety for kids,teaching children home safety,kids safety tips at home,childproofing home tips,educating kids about home safety,home safety lessons for children,teaching kids about household safety,safety measures for kids at home,child safety awareness at home,ensuring kids safety indoors

एमरजेंसी नंबर दें

आप बच्चे को उन सभी रिश्तेदारों के नंबर देकर जाएं जो पास में रहते हों और साथ ही कुछ एमरजेंसी नंबर जैसे पुलिस का नंबर आदि उन्हें देकर जाएं और उन्हें एक फोन ज़रूर दें। इसी के साथ ही अपने पड़ोसी को भी इस बारे में बताकर जाएं (अगर पड़ोसी भरोसेमंद है तो) कि आपका बच्चा घर में अकेला है और बच्चे को देखरेख बीच बीच में करते रहें।

मोबाइल देकर जाएं

घर से बाहर जाते समय बच्चे को मोबाइल देकर ज़रूर जाएं। जिससे समय-समय पर आप उससे बात करके उसके बारे में जानकारी लेते रहें और बच्चा भी परेशान न हो और आपको भी किसी तरह की चिंता न हो।

ना जाएं किचन में

आप अपने बच्चे को यह बात अच्छे से समझाएं कि वो किचन में अकेले कुछ भी बनाने की कोशिश ना करें। और आप गैस सिलेंडर की नॉब बंद करके ही बाहर जाएं और इसी के साथ ही चाकू जैसी चीज़ें भी बाहर ना छोड़कर जाएं। क्योंकि अक्सर बच्चे अकेले में इन चीज़ों के साथ खिलौना समझकर खेलने लग जाते हैं। कोई भी सामान गैस पर ना रखें जिसे आपका बच्चा उस पर हाथ मारकर उसे अपने ऊपर ही गिरा लें। अगर आप रसोई में कोई गर्म दूध का पतीला या सब्जी की कढ़ाई या तेल को रखने वाली हैं तो उसे ऊंचा रखें और दूर रखें ऐसी जगह रखें जहां आपके बच्चे का हाथ ना जा पाए।

बच्चों को घर में कुछ एक्टिविटी करने की सलाह दें

बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जाने से पहले आपको उन्हें खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए। बच्चों की रूचि के आधार पर उन्हें कुछ न कुछ काम जरूर देकर जाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे उसमें व्यस्त रहेंगे।

home safety for kids,teaching children home safety,kids safety tips at home,childproofing home tips,educating kids about home safety,home safety lessons for children,teaching kids about household safety,safety measures for kids at home,child safety awareness at home,ensuring kids safety indoors

अनजान व्यक्ति से बात न करें

बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर जाने से पहले उन्हें इस बारे में जरूर समझाना चाहिए कि घर पर अकेले रहते समय वे अनजान व्यक्ति से किसी भी तरह की कोई बातचीत न करें। अनजान व्यक्ति से मेल-मिलाप बच्चे के लिए परेशानी कड़ी कर सकता है। बच्चों को ये सिखाएं कि अगर कोई घर पर आता है तो सबसे पहले वे आपसे संपर्क करें।

घर के दरवाज़े बंद रखना

सबसे पहली बात तो अपने बच्चे को घर में अकेला छोड़ते हुए आप अपने बच्चे को अच्छी तरह से समझाएं कि वो अंदर का दरवाज़ा अच्छी तरह से बंद रखे और किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाज़े ना खोलें। इसके अलावा बच्चे को समझाएं कि अगर कोई दरवाज़े की बेल बजाए तो खिड़की या डोरआई से देखे कि कौन है दरवाज़े पर। अगर कोई भी जानकार है तो तुरंत पैरेंट्स को फोन करके सूचना दे।

बाहर न निकलने की हिदायत

बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर जाते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वे ऐसे में अकेले घर से बाहर न निकलें। इसके लिए आप बच्चे को इस बारे में जरूर समझाएं कि अकेले रहते समय वे घर से बाहर न निकलें।

छत पर खेलने न जाएं

अगर आप किसी कामकाज की वजह से घर से बाहर जाते हैं तो उन्हें घर में अकेले रहने पर ये जरूर सिखाना चाहिए कि वे अकेले रहने पर छत पर खेलने न जाएं। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू