न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को जरूर सिखाएं इंटरनेट के इस्तेमाल से जुड़ी यह जानकारी, नहीं भटकेंगे रास्ता

ऐसे में बच्चों को इंटरनेट से जुड़ी कुछ सेफ्टी टिप्स देकर आप उन्हें स्मार्टनेस के साथ इंटरनेट का बेहतर इस्तेमाल करना सिखा सकते हैं। आइये जानते है इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 3:54:13

बच्चों को जरूर सिखाएं इंटरनेट के इस्तेमाल से जुड़ी यह जानकारी, नहीं भटकेंगे रास्ता

आजकल का समय इंटरनेट यानि डिजिटल का है जो कि हमारी जिंदगी का एक बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस वर्क से लेकर सोशल मीडिया यूज करने तक लोग अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर ही व्यतीत करते हैं। आजकल बड़े तो क्या बच्चों का भी अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर ही बीतता हैं। बच्चे इंटरनेट में गेम्स, मूवी, कार्टून के साथ सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना होता हैं कि सही तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल करना आता है या फिर कहीं वो इंटरनेट से गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहे। अगर आपका बच्चा भी इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताता है तो ऐसे में बच्चों को इंटरनेट से जुड़ी कुछ सेफ्टी टिप्स देकर आप उन्हें स्मार्टनेस के साथ इंटरनेट का बेहतर इस्तेमाल करना सिखा सकते हैं। आइये जानते है इन टिप्स के बारे में...

teach children necessary information about internet,mates and me,relationship tips

इंटरनेट चलाने का एक समय तय करें

बच्चों को एक तरीके से हमेशा फोन दिए रहना सही नहीं, बच्चों को जब उसकी जरूरत हो तब उन्हें फोन देना चाहिए। बच्चों को इंटरनेट का इस्तेमाल करने के किए एक समय तय करें जिससे कि वो उसी समय इंटरनेट का इस्तेमाल करें। कई ऐप और प्लेटफार्म सुरक्षित ब्राउजिंग की आदतों को प्रोत्साहित करने के लिए अब 'चाइल्ड फिल्टर' या टाइमर के साथ आते हैं। वहीं, अगर आप बच्चों के हाथ में फोन सौंपते हैं तो उनके लिए दिन में एक समय तय रखें और उसके बाद उनसे फोन ले लें।

ऐप पर कंट्रोल करें

बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए आप पैरेंटल कंट्रोल की मदद ले सकते हैं। बता दें कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल कंट्रोल का ऑप्शन ऑन कर आप बच्चों की गतिविधियों को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और उन्हें गलत चीजें देखने से रोक सकते हैं।

अकेले न करने दें ब्राउज

कई बार ज़रूरी काम ख़त्म होते ही या फिर ऐसे ही बच्चे नेट खोलकर देखने लगते हैं। ऐसे में उन्हें इस काम के लिए रोकना चाहिए। कई बार बच्चे अनचाहे पेज को खोलकर देखने लगते हैं। उनकी इस गतिविधि पर आपको निगरानी रखनी चाहिए। इसके अलावा ये भी बताना चाहिए कि इंटरनेट की दुनिया किसी भी व्यक्ति और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है।

teach children necessary information about internet,mates and me,relationship tips

ऑनलाइन दोस्तों से दूरी अच्छी

इंटरनेट की दुनिया असल दुनिया से काफी अलग होती है। बच्चों को सिखाएं कि वो इस दुनिया में खुद को शामिल ना करें। वो अपने ऑनलाइन दोस्तों से दूरी ही बनाकर रहें। उनसे असल में मिलने के लिए कभी हामी ना भरे। क्योंकि ऑनलाइन दोस्त कभी भी विश्वनीय नहीं होते।

उनके अकाउंट की प्राइवेसी चेक करें

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और जानकारी प्राप्त करने का एक अच्छा और सुरक्षित तरीका होता है, बच्चे भी आजकल सोशल मीडिया पर अकाउंट तुरंत बना लेते हैं। मगर आपको उनके अकाउंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में जब वो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जाते हैं, आप उनके साथ बैठकर देख सकते हैं। साथ ही आप उन्हें हैकिंग की घटनाओं से भी बचा सकते हैं।

बच्चों को इंटरनेट सेफ्टी टिप्स दें

अगर बच्चे इंटरनेट पर काफी टाइम स्पेंड करते हैं तो उन्हें इंटरनेट के सेफ्टी टिप्स से वाकिफ कराना जरूरी होता है। ऐसे में आप बच्चों को इंटरनेट के साइड इफेक्ट के बारे में बता सकते हैं। साथ ही बच्चों को वायरस, मैलवेयर, साइबर क्राइम और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े फ्रॉड से अवगत कराकर स्मार्टनेस के साथ इंटरनेट यूज करना भी सिखा सकते हैं।

संवेदनशील जानकारी पोस्ट करने से मना करें

आमतौर पर बच्चों को संवेदनशील जानकारी जैसी चीजों के बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसके कारण उन्हें जो भी अच्छा लगता है वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। लेकिन आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि कभी भी निजी, संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन पोस्ट करना सही नहीं होता। अपने बच्चों को संवेदनशील जानकारी जैसे कि पता, जिस स्थान पर वे रहते हैं, जिस स्कूल में वे जाते हैं या अन्य निजी जानकारी ऑनलाइन देते हैं, जो आपके पारिवारिक जीवन को खतरे में भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती