न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनौती भरा काम है बच्चों को अच्छी आदतें सिखाना, फॉलो करें ये टिप्स

बच्चे चंचल स्वभाव के होते हैं और कई बार वे कुछ काम ऐसे कर जाते हैं जो उनके व्यवहार के विपरीत हो। आप उनसे कोई भी काम सही और परफेक्ट की उम्मीद नहीं कर सकते।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Apr 2023 10:10:13

चुनौती भरा काम है बच्चों को अच्छी आदतें सिखाना, फॉलो करें ये टिप्स

बच्चे चंचल स्वभाव के होते हैं और कई बार वे कुछ काम ऐसे कर जाते हैं जो उनके व्यवहार के विपरीत हो। आप उनसे कोई भी काम सही और परफेक्ट की उम्मीद नहीं कर सकते। हांलाकि सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी आदतों को धारण करें और दूसरों के सामने उन्हीं का प्रदर्शन करें। बच्चों को पालना और उन्हें अच्छी आदतें सिखाना ये पेरेंट्स के लिए चुनौती भरा काम होता है। इसके लिए आपको बच्चे के साथ लगातार मेहनत करनी पड़ती है। बच्चे जो देखते हैं वहीं सीखते हैं और यह सच भी है। ऐसे में आपको अपनी तरफ से एफर्ट डालते हुए कई बार खुद में भी बदलाव लाना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप बच्चों को अच्छी आदतें सिखा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

teaching good habits to children,importance of good habits in children,habits to teach children,developing healthy habits in kids,good habits for children well-being,positive habits for kids,how to teach kids good habits,building good habits in children,inculcating good habits in young children,teaching children healthy daily habits

सम्मान और संवेदनशीलता

बड़ों का सम्मान करना ऐसे मैनर्स हैं जो हम अपने बच्चों को करते देखना चाहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी चिंता होती है। लेकिन यह आदत बच्चों में कैसे आएगी? जब आप उन्हें बड़ों का सम्मान करने का उदाहरण पेश करके दिखाएंगी। अगर बच्चे आपको बड़ों का सम्मान करते देखेंगे तो वो आपके निशानों पर चलेंगे और उसी तरह बड़ों का आदर करेंगे, जिस तरह आप करते हैं। बस इसके लिए आपको उनमें थोड़ी संवेदनशीलता डालनी होगी।

अपनी गलती समझना

बच्चे को अच्छी आदत सिखाना चाहते हैं, तो उसे समझाएं कि अपनी गलती को कैसे स्वीकार करना चाहिए। कम उम्र में घृणा की भावना मन में नहीं होती इसलिए बच्चों को गलती के बारे में बताना आसान होता है। लेकिन बच्चे को बार-बार टोकने से बचें। उसकी हर आदत को गलती में न बदलें। जब भी बच्चा कोई गलती करें, उसे अकेले में समझाएं कि उससे क्या गलती हुई है। साथ ही अपनी गलती सुधारने का मौका भी दें।

teaching good habits to children,importance of good habits in children,habits to teach children,developing healthy habits in kids,good habits for children well-being,positive habits for kids,how to teach kids good habits,building good habits in children,inculcating good habits in young children,teaching children healthy daily habits

पढ़ने की आदत डालें

बच्चों में पढ़ने की आदत डालें। इसके लिए आप उन्हें कहानियां, कविताएं सुनाना शुरू करें। आप बच्चों को महापुरुषों के बारे में बता सकते हैं या अपने करियर के संघर्षों के बारे में उन्हें बताएं। उन्हें इंस्पायरिंग स्टोरी की बुक्स दें, इस तरह बचपन से ही पढ़ने की आदत विकसित हो सकती है।

बोलचाल की भाषा पर गौर करें

शिशु को अच्छी आदतें सिखाना चाहते हैं, तो बच्चे की बोलचाल की भाषा में अच्छे शब्दों को जोड़ें। धन्यवाद, कृपया, नहीं, माफी, एक्सक्यूज मी, सॉरी जैसे शब्दों का महत्व बच्चे को पता होना चाहिए। जब आप खुद इन शब्दों को दोहराएंगे, तो बच्चे को इन्हें सीखने में आसानी होगी। अगर बच्चे ने किसी गलत शब्द को सीख लिया है, तो उसकी गलत आदत भी आप कम उम्र में आसानी से छुड़वा सकते हैं।

teaching good habits to children,importance of good habits in children,habits to teach children,developing healthy habits in kids,good habits for children well-being,positive habits for kids,how to teach kids good habits,building good habits in children,inculcating good habits in young children,teaching children healthy daily habits

देखकर सीखना है आसान

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे कोई काम को जल्दी सीखें तो उसके लिए सबसे अच्छा तरीका है दिखाकर सिखाना। आप उन्हें किसी टीवी सीरियल, फिल्म, या शो के जरिए अपनी बात समझा सकते हैं और बता सकते हैं कि उस बात का क्या महत्व है। इसके अलावा, आप खुद को उनकी जगह रखकर उन्हें वह बात सिखाएं, यकीनन बच्चे जल्दी सीखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?