न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपल टैटूज : पता चलता है पार्टनर के कमिटमेंट का, आजकल ये स्टाइल्स हैं ट्रेंड में

प्यार के इज़हार के दिन वैलेंटाइन्स डे को हर कोई ख़ास बनाना चाहता है। अपने साथी को कोई ऐसा उपहार देना चाहता है कि यादगार बन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 7:20:15

कपल टैटूज : पता चलता है पार्टनर के कमिटमेंट का, आजकल ये स्टाइल्स हैं ट्रेंड में

प्यार के इज़हार के दिन वैलेंटाइन्स डे को हर कोई ख़ास बनाना चाहता है। अपने साथी को कोई ऐसा उपहार देना चाहता है कि यादगार बन जाए या इस दिन कुछ ऐसा करना चाहता है कि उसकी यादें सालों साल ताज़ा बनी रहें। प्रेम को व्यक्त करने के लिए कपल्स अनूठे तरीक़े ईजाद करते रहे हैं। आजकल प्यार के इज़हार का एक तरीक़ा काफ़ी पॉप्युलर हो रहा है, वह है कपल टैटूज़ बनवाना। शरीर पर बनवाए गए ये टैटूज़ यह जताते हैं कि आप पार्टनर के प्रति और पार्टनर आपके प्रति कितना कमिटेड यानी प्रतिबद्ध है।

इन दिनों कई तरह के टैटू स्टाइल्स चलन में हैं, जैसे-किंग ऐंड क्वीन क्राउन्स, पज़ल टैटू, पार्टनर का नाम, नाम का पहला अल्फ़ाबेट, पार्टनर की राशि का सिम्बॉल, हार्ट टैटू, लॉक ऐंड की, फ़िंगर प्रिंट्स, वेडिंग डेट्स आदि। जाने-माने टैटू आर्टिस्ट लोकेश वर्मा, जो कि डेविल्ज़ टैटूज़ के फ़ाउंडर हैं, बता रहे हैं टैटू के बारे में। अगर आप भी अपने प्यार को अपने शरीर पर पर्मानेंट पहचान देना चाहते हैं तो ये टैटू आइडियाज़ आपके लिए ही हैं।

tattoo,couples,couples tattoo,king and queen crowns tattoo,name and date tattoo,fingerprint tattoo,matching tattoos,connecting tattos

नेम/डेट टैटूज़

वैसे तो प्यार किसी एक दिन या तारीख़ का मोहताज नहीं होता, पर बतौर कपल हमारी ज़िंदगी में कुछ दिन होते हैं, जो बेहद ख़ास होते हैं, जैसे-वेडिंग एनिवर्सरी, प्रपोज़ करने की तारीख़, पार्टनर के जन्म की तारीख़, पहली मुलाक़ात की तारीख़। इन सभी तारीख़ों की अपनी ख़ास यादें होती हैं, जिन्हें लोग अपने शरीर पर पर्मानेंट जगह देना चाहते हैं। तारीख़ के अलावा पार्टनर का नाम अपने शरीर पर अंकित कराना आजकल ट्रेंड में है। अलग-अलग स्टाइल्स या अलग-अगल भाषा में पार्टनर का नाम लिखाकर लोग प्यार जताते हैं।

tattoo,couples,couples tattoo,king and queen crowns tattoo,name and date tattoo,fingerprint tattoo,matching tattoos,connecting tattos

मैचिंग/ एक जैसे टैटूज़

अपने प्यार को जताने के लिए जोड़ों में आजकल कॉमन टैटूज़ बनाने का भी ट्रेंड देखा जा रहा है। कोई म्यूज़िक नोट, हॉबी, सिम्बॉल दोनों पार्टनर अपने-अपने शरीर पर बनवाते हैं। मैचिंग टैटूज़ से कपल्स बहुत ज़्यादा कनेक्टेड फ़ील करते हैं। जैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने एंगेजमेंट की पहली सालगिरह के मौक़े पर मैचिंग टैटूज़ बनवाया था।

tattoo,couples,couples tattoo,king and queen crowns tattoo,name and date tattoo,fingerprint tattoo,matching tattoos,connecting tattos

कनेक्टिंग टैटूज़

कनेक्टिंग टैटूज़ का मतलब होता है कोई एक सिम्बॉल दोनों पार्टनर्स के शरीर पर आधा-आधा बनाया गया हो। दोनों को मिलाकर वह पूरा होता हो। यानी एक के बिना दूसरा अधूरा हो। उदाहरण के रूप में हार्टबीट टैटू। अमूमन जो कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में होते हैं, वे इस तरह के टैटूज़ बनवाकर यह जताते हैं कि उनकी ज़िंदगी एक-दूसरे के बिना अधूरी है।

tattoo,couples,couples tattoo,king and queen crowns tattoo,name and date tattoo,fingerprint tattoo,matching tattoos,connecting tattos

डैंटी/मिनिमिलिस्टिक टैटूज़

कहते हैं ना कि बड़ा प्रभाव पैदा करने के लिए चीज़ों को छोटा रखें इस तरह के टैटूज़ इसी बात को साबित करते हैं। कई लोगों चीज़ों को पर्सनल रखना पसंद करते हैं। अपना प्यार जताने के लिए वे बहुत बोल्ड या बड़े टैटूज़ से बचते हैं। इस तरह के सादगी पसंद लोगों के लिए मिनिमिलिस्टिक टैटूज़ बेस्ट विकल्प होते हैं। तो अगर आप भी सादगी से प्यार का इज़हार करने वालों में से हैं तो यह तरीक़ा आपके काम आ सकता है।

tattoo,couples,couples tattoo,king and queen crowns tattoo,name and date tattoo,fingerprint tattoo,matching tattoos,connecting tattos

फ़िंगरप्रिंट टैटूज़

टैटूज़ की दुनिया में यह एक नया और अनूठा कॉन्सेप्ट आया है। इसके तहत पार्टनर के फ़िंगरप्रिंट्स के टैटू बनाए जाते हैं। इसे प्यार के सिग्नेचर के तौर पर देखा जा सकता है। कई कपल्स को फ़िंगरप्रिंट टैटूज़ ख़ूब भा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर