न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बोरिंग हो रहे रिश्ते में लाना चाहते हैं रोमांच, इन टिप्स की मदद से बनेगा आपका काम

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बोरिंग हो रहे रिश्ते में नया रोमांच ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 9:31:14

बोरिंग हो रहे रिश्ते में लाना चाहते हैं रोमांच, इन टिप्स की मदद से बनेगा आपका काम

शादी के बाद रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। नई-नई शादी में दोनों पार्टनर के बीच रोमांच चरम सीमा पर होता हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला जाता हैं बोरियत होने लगती हैं। रिश्ते के शुरुआत में तो सभी कपल्स एक दूसरे की फीलिंग का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन समय के साथ यह इमोशन्स कम या खत्म होने लगते हैं। कई बार यह उदासीनता लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की ओर आकर्षित करने लगती हैं। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप दोनों की लाइफ को बेहतर बनाएं और उसमे थ्रिल लेकर आएं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बोरिंग हो रहे रिश्ते में नया रोमांच ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

adventure in a boring relationship tips,revitalize relationship with adventure tips,inject excitement into relationship tips,fun ways to spice up a boring relationship,relationship adventure ideas to beat boredom,tips for adding thrill to a dull relationship,reignite passion in a dull relationship tips,how to make a boring relationship exciting,relationship boredom busters tips,bringing excitement back to your relationship tips,adventure date ideas for couples,shake up your relationship with adventure tips,transforming a dull relationship into an adventure,overcoming relationship monotony with adventure tips,fun activities to revive a stagnant relationship

रोमांटिक यादों को तरोताजा करें

अपनी बोरिंग शादीशुदा लाइफ में रंग भरने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफ के रोमांटिक सुनहरे पलों को याद करें। उन पुरानी बातों को अपने पार्टनर के साथ फिर शेयर करें। अपनी पहली मुलाकात से लेकर रोमांटिक डेट भी शामिल करें। अपने पार्टनर को बताएं कि वो सभी प्यार भरे पल आपके दिल में आज भी एक खास जगह बनाए हुए हैं। फैंटेसीज और फीलिंग को एक दूसरे के साथ शेयर करते हुए बिल्कुल ना शर्माएं।

चुटकुलों की बारिश

हंसी मजाक हमेशा इंसान के दिमाग को तरोताजा रखने का काम करता है। व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर आने वाले चुटकुले या कोई व्यंग्य अकेले हंसने के लिए नहीं होता। दिनभर में एक आध बार आप इस हंसी में अपने पार्टनर को भी शामिल कर सकते हैं। दिनभर में जब भी समय मिले एक-दूसरे के साथ हंसी के पल बाँटें। कोई रोमांटिक कॉमेडी मूवी, कोई कॉमेडी शो, डम्ब शराज जैसा कोई गेम आदि में साथ पार्टिसिपेट करें। हंसने के लिए बस बहाने की जरूरत होती है, इतना रस तो हर इंसान के भीतर होता ही है, बस उसे समय समय पर बाहर निकालने की जरूरत है। इससे आपको एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा और मन खुश रहेगा।

adventure in a boring relationship tips,revitalize relationship with adventure tips,inject excitement into relationship tips,fun ways to spice up a boring relationship,relationship adventure ideas to beat boredom,tips for adding thrill to a dull relationship,reignite passion in a dull relationship tips,how to make a boring relationship exciting,relationship boredom busters tips,bringing excitement back to your relationship tips,adventure date ideas for couples,shake up your relationship with adventure tips,transforming a dull relationship into an adventure,overcoming relationship monotony with adventure tips,fun activities to revive a stagnant relationship

गले मिलकर अपनेपन का एहसास कराएं

रिलेशनशिप कोच अदिती सुराणा के मुताबिक अपने पार्टनर को बाहों में भरने से आप दोनों के बीच विश्वास जन्म लेता है। बाहों में भरने से ऑक्सिटॉक्सिन निकलता है जो कि हैप्पी हार्मोंस हैं। इससे दोनों पार्टनर के बीच सामंजस्य बढ़ता है। इसलिए रोजाना कुछ पलों के लिए सही पार्टनर को कसकर टाइट वाला हग जरूर करें। गौरतलब है कि स्वभाव से एक्सट्रोवर्ट लोग प्रतिदिन 8 बार गले लगना पसंद करते हैं। जोर से गले लगाने पर आप अच्छे से एक दूसरे से कनेक्टेड फील करते हैं।

टिफिन के छोटे प्रेमपत्र

ये कोई फ़िल्मी फंडा भर नहीं है। लंचबॉक्स में रखी एक छोटी सी चिट्ठी या नोट भी कभी कभी यह कहने का तरीका होता है कि मैं हर स्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, चिंता मत करना। इससे दफ्तर में चल रहे काम के दबाव या तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है और विपरीत स्थिति से लड़ने की ताकत भी। यह काम पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के लिए कर सकते हैं। यदि दोनों ऑफिस जाते हैं तो टिफिन में ऐसे पॉजिटिविटी देने वाले या लव नोट्स रखें और यदि एक कोई घर पर रहता है तो घर पर कहीं उचित जगह पर ऐसे नोट्स छोड़कर जाएँ। इससे मन में एहसास भी होता है कि पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं की फ़िक्र भी है। यह छोटे से नोट्स बहुत सारे शब्दों की कमी पूरी कर सकते हैं।

adventure in a boring relationship tips,revitalize relationship with adventure tips,inject excitement into relationship tips,fun ways to spice up a boring relationship,relationship adventure ideas to beat boredom,tips for adding thrill to a dull relationship,reignite passion in a dull relationship tips,how to make a boring relationship exciting,relationship boredom busters tips,bringing excitement back to your relationship tips,adventure date ideas for couples,shake up your relationship with adventure tips,transforming a dull relationship into an adventure,overcoming relationship monotony with adventure tips,fun activities to revive a stagnant relationship

एक साथ करें काम और एक्सरसाइज

शोध से पता चला है कि किसी भी काम के दौरान अगर आपका पार्टनर आपके साथ है, तो आपकी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है, साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। जब कपल्स साथ में एक्सर्साइज करते हैं, तो उनकी रिलेशनशिप और भी मजबूत होती है। जब कपल्स साथ में डांस क्लास जाते हैं, तो वह बेहतर तरीके से कनेक्ट होना शुरू कर देते हैं। इससे उनके रिश्ते में एक पॉजिटिव अंतर आने लगता है।

एक लॉन्ग ड्राइव

कभी आपने शाम ढले काम से वापस लौटते मजदूरों को देखा है। चाहे साइकल पर हों या फिर किसी ट्रैक्टर पर सवार, वे अपने पार्टनर के साथ गंतव्य तक की इस छोटी सी राइड का भी आनंद लेते हैं, आने वाले कल का तनाव भुलाकर। यह सीखने की बात है। चाहे टू व्हीलर पर हो या फोर व्हीलर पर, एक लॉन्ग ड्राइव आपको तरोताजा बना सकती है। इसके लिए चलने से पूर्व यह तय करें कि रास्ते में दफ्तर या घर से जुड़ा कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं उठाएंगे जो आपको बहस करने पर मजबूर करे। यदि ऐसी कोई बात दिमाग में आये भी तो उसे किसी गाने या अच्छी बात के जरिये टालकर आगे बढ़ा जा सकता है। कोशिश बस यह होनी चाहिए कि आप दोनों मिले हुए इन पलों का आनंद उठा सकें और एक-दूसरे के साथ को भरपूर जी सकें।

adventure in a boring relationship tips,revitalize relationship with adventure tips,inject excitement into relationship tips,fun ways to spice up a boring relationship,relationship adventure ideas to beat boredom,tips for adding thrill to a dull relationship,reignite passion in a dull relationship tips,how to make a boring relationship exciting,relationship boredom busters tips,bringing excitement back to your relationship tips,adventure date ideas for couples,shake up your relationship with adventure tips,transforming a dull relationship into an adventure,overcoming relationship monotony with adventure tips,fun activities to revive a stagnant relationship

सेक्स का मजा लें

काम और परिवार के बोझ से दबे हर जोड़े के लिए सेक्स एक जादू की छड़ी की तरह है। यह न होने पर आप फिजिकल और इमोशनल रूप से अलग थलग पड़ने लगते हैं। कोठारी के मुताबिक हर सप्ताह में कम से कम एक बार अलग-अलग पोजिशन में मजेदार सेक्स ट्राई करें। इसके लिए आप साथ में सेक्सी फिल्में देख सकते हैं, किस और हग के साथ फोरप्ले करते हुए पार्टनर के साथ को इन्जॉय कीजिए और सेक्स में अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर मत लीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत