न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पं० जवाहर लाल नेहरु के बारे में रोचक बातें...

पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद मेंं हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Nov 2017 10:48:48

पं० जवाहर लाल नेहरु के बारे में रोचक बातें...

1. पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद मेंं हुआ था।

2. इनके पिता का नाम पं० मोती लाल नेहरू तथा माता का नाम श्रीमती स्वरुप रानी था।

3. पं० नेहरू अपने माता पिता केे एकमात्र पुत्र थे तथा इनकी दो बहनें थी।

4. नेहरू जी का विवाह कमला नेहरू से वर्ष 1916 में हुआ था।

5. इनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

6. पं० नेहरू ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर प्राप्त की।

7. वह उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। वहाँ से लौटकर वह बैरिस्टर हो गए लेकिन उन्होंने वकालत नहीं की।

8. वह महात्मा गाँधी के संपर्क में आये। उनके जीवन में एक महान परिवर्तन हुआ। वह स्वतंत्रता-संग्राम में कूद पड़े।

9. सन 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली। नेहरूजी को प्रथम प्रधानमंत्री चुने गए।

10. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे।

11. महात्मा गांधी की अपील पर जब पूरा देश विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा था, तो उस समय नेहरू को भी अपना बेस्ट कोट फेंकना पड़ा, इसके बाद ही उन्होनें खादी का जैकेट पहनना शुरू किया था।

12. नेहरू जी ने अपने जीवन के नौ वर्ष जेेल में बिताये थे।

13. 27 मई 1964 को पं० जवाहर लाल नेहरू का देहांत हो गया। उनके अंतिम संस्कार में लगभग 15 लाख लोग शामिल हुए थे।

14. उन्होंने संसार में शांति स्थापित करने का प्रयास किया। सारा संसार उनका सम्मान करता था। वह शांति के दूत कहे जाते थे।

15. पं० जवाहर लाल नेहरू के नाम से एक विश्वविद्यालय भी है जो 'जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी' (J.N.U.) के नाम से जानी जाती है।

16. उन्होंने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' (Discovery of India) नामक पुस्तक की रचना की।

17. नेहरु जी को गुलाब का फूल बेहद पसंद था जिसे वो अपनी शेरबानी में लगाकर रखते थे।

18. श्रीमती इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जी की पुत्री थीं जो बाद में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं।

19. नेहरु जी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

20. वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरु' कहते थे।

21. उनके जन्मदिन 14 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

22. JRD Tata ने ब्यूटी प्रोडक्ट लैक्मे महिलाओं के लिए नही बल्कि जवाहर लाल नेहरू के कहने पर बनाया था।

23.नेहरू को खाना खाने के बाद 555 ब्रांड का सिगरेट पीने की आदत थी। एक बार नेहरू जी भोपाल गए थे और उनकी सिगरेट खत्म हो गई ये सिगरेट पूरे भोपाल में नही मिली तो एक विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई।

24. जवाहरलाल नेहरू पर चार बार जानलेवा हमला हुआ था, पहली बार 1947 में बंटवारे के दौरान उन पर हमला हुआ था। तब वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर थे। इसके बाद 1955 में महाराष्ट्र में चाकू से हमला किया गया। 1956 में बम से रेल की पटरी उड़ाने की कोशिश भी नाकाम हो गई थी।

25. फरवरी 1950, में पिलानी (राजस्थान) में जवाहर लाल नेहरू के स्वागत में हरी सब्जियों और गाजर-मूली से स्वागत द्वार बनाए गए थे। नाराज होकर नेहरू ने सब गरीबों में बँटवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित भाषण को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला
ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित भाषण को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला
NEET UG में 406 अंक हासिल कर MBBS में लिया था दाखिला, अब विवादों में घिरीं सेजल पवार; शवों के प्राइवेट पार्ट के साइज पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
NEET UG में 406 अंक हासिल कर MBBS में लिया था दाखिला, अब विवादों में घिरीं सेजल पवार; शवों के प्राइवेट पार्ट के साइज पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
काकोली घोष की चिट्ठी से बंगाल की राजनीति में हलचल, TMC नेता इमरान पर गंभीर आरोप; जांच की उठी मांग
काकोली घोष की चिट्ठी से बंगाल की राजनीति में हलचल, TMC नेता इमरान पर गंभीर आरोप; जांच की उठी मांग
ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का खुला विलय प्रस्ताव, पार्टी के बड़े नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का खुला विलय प्रस्ताव, पार्टी के बड़े नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
नोएडा–जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; अयोध्या विकास पर भी दिया बड़ा बयान
नोएडा–जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; अयोध्या विकास पर भी दिया बड़ा बयान
पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से गायब मिला स्मृति ईरानी का नाम, डीएम बोले- आवेदन की जांच जारी
पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से गायब मिला स्मृति ईरानी का नाम, डीएम बोले- आवेदन की जांच जारी
बंगाल की सरकारी इमारत में भीषण आग, 4 हजार EVM मशीनें नष्ट; चुनाव में हुआ था इस्तेमाल, जांच में जुटी पुलिस
बंगाल की सरकारी इमारत में भीषण आग, 4 हजार EVM मशीनें नष्ट; चुनाव में हुआ था इस्तेमाल, जांच में जुटी पुलिस
16 जून को मंगल का महत्वपूर्ण गोचर, अगले महीने तक इन 4 राशियों के लिए बनेंगे नौकरी और तरक्की के मजबूत योग; जानें उपाय
16 जून को मंगल का महत्वपूर्ण गोचर, अगले महीने तक इन 4 राशियों के लिए बनेंगे नौकरी और तरक्की के मजबूत योग; जानें उपाय
टीएमसी में बड़ा सियासी भूचाल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान समेत कई नेताओं के अलग होने की चर्चा; देखें पूरी लिस्ट
टीएमसी में बड़ा सियासी भूचाल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान समेत कई नेताओं के अलग होने की चर्चा; देखें पूरी लिस्ट
निशिकांत दुबे के घर से चल रहा पूरा खेल, TMC टूट पर सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान
निशिकांत दुबे के घर से चल रहा पूरा खेल, TMC टूट पर सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा कायम, 8वें दिन भी कमाई में नहीं लगा ब्रेक, कलेक्शन ने फिर चौंकाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा कायम, 8वें दिन भी कमाई में नहीं लगा ब्रेक, कलेक्शन ने फिर चौंकाया
बैंकॉक से नशीले पदार्थों की खेप लेकर आई मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
बैंकॉक से नशीले पदार्थों की खेप लेकर आई मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’
घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’
ममता बनर्जी के साथ शरद पवार के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज, राजनीतिक हलकों में नई अटकलें
ममता बनर्जी के साथ शरद पवार के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज, राजनीतिक हलकों में नई अटकलें