न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन छोटे-छोटे कामों से बना रहेगा आपके रिश्ते में रोमांस, बढ़ेगा अपनेपन का अहसास

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आसान कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते में रोमांस लाने का काम करेगा और रिश्ता गहरा एवं मजबूत होगा। आइये जानते हैं इन कामों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 6:03:25

इन छोटे-छोटे कामों से बना रहेगा आपके रिश्ते में रोमांस, बढ़ेगा अपनेपन का अहसास

शादी का रिश्ता एक अटूट रिश्ता होता हैं जो प्यार और विश्वास की डोर से मजबूती बनाए रखता हैं। देखा जाता हैं कि शादी की शुरुआत में तो रिश्ते में रोमांस और नयापन साफतौर पर दिखाई देता हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला जाता हैं अपने काम और जिम्मेदारियों में रोमांस कहीं खोने लगता हैं और पार्टनर्स को ऐसा लगने लगता हैं कि उनकी रिलेशनशिप में प्यार जैसा कुछ बचा ही नहीं हैं। ऐसे में कपल्स को कुछ तरीकों को अपनाकर अपने दूसरे पार्टनर को अपनेपन का अहसास कराने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आसान कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते में रोमांस लाने का काम करेगा और रिश्ता गहरा एवं मजबूत होगा। आइये जानते हैं इन कामों के बारे में...

small things to build romance in relationship,mates and me,relationship tips

निक नेम से पुकारें

आप अपने पार्टनर को उनके निक नेम या किसी प्यार के नाम से पुकार सकते हैं। भले ही आपने इसे पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया हो। जैसे हो सकता है आप अपने पार्टनर को कभी उनकी सुंदरता के साथ कुछ नाम देकर बुला सकते हैं। ये शब्द छोटे जरूर होते हैं, लेकिन यह आपके पार्टनर को अच्छा व स्पेशल फील करवा सकते हैं।

आपके शब्द हैं कीमती

तारीफ किसे पसंद नहीं होती। खासतौर पर अगर आपके किसी काम, गुण की प्रशंसा आपका पार्टनर करे, तो इसकी बात ही अलग है। आप अपने पार्टनर की सुंदरता की तारीफ भी कर सकते हैं या फिर आप उसके किसी काम, उसकी काबिलियत को भी सराह सकते हैं। इससे भी आप करीब आएंगे और आपका प्रेम बढ़ेगा।

गुलाब गिफ्ट करें

अगर आप ऑफिस जा रहे हैं, तो घर लौटते वक्त पार्टनर को एक रोज यानी गुलाब गिफ्ट करें। यकीन मानिए ये तरीका पार्टनर के चेहरे पर मुस्कराहट ले आएगा और उसके मन में चल रही नाराजगी भी दूर हो सकती है। इससे मिलने वाला अपनापन आप दोनों के बीच की दूरियों को भी कम कर सकता है।

small things to build romance in relationship,mates and me,relationship tips

पार्टनर के दिए टास्क को पूरा करें

कई बार अधिकतर कपल्स में देखा जाता है कि वह अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि आपके पार्टनर ने आपको कोई चीज कही है या वो किसी विशिष्ट कार्य को करने से असमर्थ है या उसे ठीक से नहीं कर पाता है, तो आप उस टास्क को पूरा करें। ऐसा करने से आप दोनों एक दूसरे से कनेक्ट हो पाएंगे और आपके बीच में प्यार बढ़ेगा। हां मगर एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप एक-दूसरे के लिए कुछ करते हैं, तो भूलकर भी उन बातों को लड़ाई या गुस्से के दौरान सुनाकर जताएं नहीं।

डिनर पर ले जाएं

अगर आपका पार्टनर घर पर ही रहता है, तो ये भी उसके मन में फ्रस्टेशन का कारण हो सकता है। घर पर रहने के कारण बनी हुई नाराजगी को दूर करने के लिए आप अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं। ये छोटा सा आइडिया पार्टनर को खुश कर सकता है। इस बात का ध्यान दें कि लंच के दौरान पार्टनर की पसंद की खाने पीने की चीजों को प्राथमिकता दें और साथ ही अपनी पसंद का भी ऑर्डर करें।

कभी प्यार से गले लगाएं

शादी के कुछ सालों बाद अचानक प्यार से गले लगाना शायद ही कम कपल्स के बीच में देखने को मिलता है। लेकिन आप कभी ऐसे ही प्यार से अपने पार्टनर को गले लगा सकते हैं। इसमें कोई संकोच न करें और बस उन्हें गले लगा लें। ऐसा करना कई बार आपके रिश्तों में प्यार के एहसास को बढ़ाता है।

small things to build romance in relationship,mates and me,relationship tips

सरप्राइज प्लान करें

सिर्फ इसलिए कि आप शादीशुदा हैं और आपकी शादी को कई साल हो गए हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप एक-दूसरे को सरप्राइज नहीं दे सकते। आप उन पुरानी चीजों को फिर से करें, जो आप पहले करते थे। कभी मूवी जाएं, तो कभी कोई सप्राइज प्लान करें या कोई गिफ्ट दें। साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताने से आप एक दूसरे से कनेक्ट रहेंगे।

प्यार जताना है जरूरी

इसमें कोई शक नहीं है कि आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, लेकिन आपके दिल की बात उसे तभी पता चलेगी जब आप उससे कहेंगे कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपनी भावनाएं व्यक्त करने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में आपको अपने साथी को विश्वास दिलाने की जरूरत है कि आप वास्तव में उससे बहुत प्यार करते हैं। इसलिए उससे अपना प्यार व्यक्त करें और उसे बताएं कि वह आपके लिए इतने खास क्यों हैं।

एक दिन हो उनके नाम

जिंदगी की भाग दौड़ में हम भूल ही जाते हैं कि हमें अपने लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। इससे जहां खुद का ख्याल रखना आसान होता है, वहीं इसके लिए आप अपने पार्टनर को भी खास एहसास करा सकते हैं। इसके लिए बस इतना करना है कि सप्ताह का एक दिन अपने रिश्ते के नाम कीजिए। इस दिन अपने पार्टनर की पसंद से तैयार होइए। उनकी पसंद का रंग, उनकी पसंद की ड्रेस सब कुछ उनकी पसंद का होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत