न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादीशुदा जीवन बने और खुशनुमा...तो दोनों करें समझौता और आज से ही अपनाएं ये 4 आदतें

वैवाहिक जीवन की बुनियाद प्यार, समय और आपके प्रयासों पर टिकी होती है। प्यार की डगर हमेशा ख़ुशहाली भरी नहीं होती, उसे...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 1:57:18

शादीशुदा जीवन बने और खुशनुमा...तो दोनों करें समझौता और आज से ही अपनाएं ये 4 आदतें

वैवाहिक जीवन की बुनियाद प्यार, समय और आपके प्रयासों पर टिकी होती है। प्यार की डगर हमेशा ख़ुशहाली भरी नहीं होती, उसे ख़ुशहाल बनाने के लिए आपको लगातार प्रयास करते रहना होता है। इस काम में हमारी छोटी-छोटी आदतें, बड़े काम आती हैं। अगर आपकी आदतें अच्छी हैं तो आप न केवल अपने जीवनसाथी के क़रीब आते हैं, बल्कि बतौर कपल आपकी बॉन्डिंग मज़बूत होती है।

marriage life,marriage,husband,wife,partner,habits,couple,obliged,listener,intimacy,conversation

पहली आदत : संवाद

आपकी शादी के लंबे समय तक टिके रहने में संवाद की बड़ी अहम भूमिका होती है। आप दोनों को अपने बारे में लगभग सभी बातें, एक-दूसरे से शेयर करनी चाहिए। घर में आज क्या हुआ, ऑफ़िस में क्या हुआ, जैसी बातें शेयर करने से प्यार और लगाव बढ़ता है। इसके अलावा आप दोनों परिवार और दोस्तों के बारे में बातें कर सकते हैं। उनकी ज़िंदगी की रोचक बातें साझा कर सकते हैं। अपने जीवन के अच्छे और बुरे लम्हों, अपने संघर्ष और सफलता की बातें कर सकते हैं। यह देखा गया है कि जब दोनों पार्टनर्स आपस में अच्छे से बात करते हैं, उनका संवाद बेहतर होता है तो वे कम तनाव महसूस करते हैं। उनका एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ता है। वे सेहतमंद और ख़ुश रहते हैं।

marriage life,marriage,husband,wife,partner,habits,couple,obliged,listener,intimacy,conversation

दूसरी आदत : अंतरंगता को अहमियत

अपने पार्टनर के साथ शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर अंतरंगता बढ़ाएं। पार्टनर को इतना भरोसा हो कि वह आपके साथ सुरक्षित है। वह अपने मन की सभी बातें आपसे कर सकता है। आप दोनों एक-दूसरे की शारीरिक ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझते हैं। यह बॉन्ड तब अधिक स्ट्रॉन्ग होगा, जब आपके रिश्ते में सेक्स की मात्रा समुचित रहेगी। सेक्स के बारे में भी आप दोनों खुलकर बात करें, ताकि एक-दूसरे की उम्मीदों को समझ सकें। इससे अंतरंग संबंधों में संतुष्टि का एहसास आता है।

marriage life,marriage,husband,wife,partner,habits,couple,obliged,listener,intimacy,conversation

तीसरी आदत : अच्छे श्रोता बनें

आप अपनी बातें बेझिझक पार्टनर को बता देते हैं, उतनी ही उत्सुकता पार्टनर की बातों को सुनने में भी दिखाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो एक समय बाद आपके बीच होने वाला संवाद, वन वे हो जाएगा, जो अंत में रिश्ते को बोरियत से भर देगा। पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनकर आप उसकी ज़रूरतों को ठीक तरह से समझ सकते हैं। उनकी बातों को सिर्फ़ सुनने के लिए सुनभर न लें, बल्कि उन पर अमल भी करें। ताकि उन्हें अपनी अहमियत का अंदाज़ा हो। इस तरीक़े को अपनाकर आप अपने रिश्ते को सुखद बना सकते हैं।

marriage life,marriage,husband,wife,partner,habits,couple,obliged,listener,intimacy,conversation

चौथी आदत : एक-दूसरे के प्रति कृतज्ञ रहें और जताएं भी

किसी भी रिश्ते में यदि हमें सम्मान और प्रशंसा नहीं मिलती तो हम धीरे-धीरे उस रिश्ते से कटते जाते हैं। यही हमारे वैवाहिक संबंध के साथ भी होता है। पार्टनर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना बहुत ज़रूरी है। उसकी अच्छाई को ‘टेकेन फ़ॉर ग्रांटेड’ न लें। वह आपका जीवनसाथी होने के पहले एक इंसान है। और हर इंसान अपने द्वारा किए गए अच्छे काम पर प्रशंसा चाहता है। अगर आप नियमित तौर पर पार्टनर की तारीफ़ करते हैं तो मानकर चलिए कि आपका रिश्ता मज़बूत होता जाएगा। यही आपके पार्टनर पर भी लागू होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर