न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरेंट्स और बच्चे के बीच हुआ जेनरेशन गैप लाता हैं रिश्तों में दूरियां, ऐसे करें इसे दूर

समय बहुत जल्दी आगे बढ़ता रहता है और तेजी से बदलता भी रहता है। समय के साथ रिश्तों की समझ और गणित में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं पैरेंट्स और बच्चों के बीच जहां आजकल जेनरेशन गैप देखने को मिल रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Feb 2023 5:37:18

पैरेंट्स और बच्चे के बीच हुआ जेनरेशन गैप लाता हैं रिश्तों में दूरियां, ऐसे करें इसे दूर

समय बहुत जल्दी आगे बढ़ता रहता है और तेजी से बदलता भी रहता है। समय के साथ रिश्तों की समझ और गणित में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं पैरेंट्स और बच्चों के बीच जहां आजकल जेनरेशन गैप देखने को मिल रहा हैं। बच्चों और पेरेंट्स के बीच जेनरेशन गैप की वजह से दूरियां आने का खतरा हमेशा बना रहता है। समझदारी की कमी, कम सहनशीलता और खुले विचारों का अभाव ही इस गैप को बढ़ाते हैं। लेकिन अगर पैरेंट्स व बच्चे चाहें तो उनके बीच के इस गैप को भरा जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिनकी मदद से पैरेंट्स और बच्चे के बीच हुआ जनरेशन गैप दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

simple tips to reduce generation gap,generation gap

दिमाग को रखें हमेशा खुला

हमेशा बच्चे को हर चीज के लिए जज नहीं किया जाना चाहिए। ओपन-माइंडेड और जीने के नए मानक सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। पैरेंट्स को जीवन जीने का तरीका बच्चों को बताना चाहिए लेकिन बच्चों से ऐसा करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और न ही नियमों को थोपना चाहिए। बच्चे जो कहते हैं उसे पहले सुनें, समझें और उसके बाद प्रतिक्रिया दें। पैरेंट्स ने जीवन कैसे व्यतीत किया है इसे बार-बार सुनकर बच्चे चिढ़ जाते हैं। इसलिए पैरेंट्स को पहले से कोई सोच बनाए बगैर खुले दिमाग से बच्चे की बात सुनना और समझना चाहिए।

बातचीत से बनेगी बात

बच्चों के साथ रोज बात करना बहुत जरूरी होता है। एक-दूसरे से दिनभर के बारे में पूछें। इससे आपको एक-दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा और आपके बीच का रिश्ता नॉर्मल बना रहेगा। बच्चों को यह महसूस होना चाहिए कि वो अपने पेरेंट्स से कुछ भी बात कर सकते हैं और कुछ भी शेयर कर सकते हैं। जब बच्चा खुद ही आपको सब कुछ बताएगा और आपसे कुछ नहीं छिपाएगा, तो आपको भी चिंता कम होगी।

simple tips to reduce generation gap,generation gap

अधिक समय बिताएं

जेनरेशन गैप को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करे। आप चाहें तो अपने बच्चों के साथ कोई गेम खेल सकते हैं या फिर मील्स एक साथ ले सकते हैं। जब आप अधिक से अधिक समय एक साथ बिताएंगे तो इससे आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा और फिर जेनरेशन गैप भी समस्या या मतभेदों का कारण नहीं बनेगा।

सुनें बच्चों की बात

हो सकता है कि बच्चे आपसे अधिक गलती करते हों या फिर उनकी सोच आपकी सोच से मेल नहीं खाती हो। लेकिन फिर भी पैरेंट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों की बात को सुनें और उन्हें बिना रुकावट के अपनी बात कहने दें। जब आप बच्चों की बात पूरी तरह से सुनते हैं तो आप समझ पाते हैं कि वे क्या चाहते हैं। साथ ही जब आप उन्हें सुनते हैं तो वह भी आपकी बात सुनने के लिए अधिक प्रोत्साहित होता है।

समझने की कोशिश करें

किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। अगर पैरेंट्स को समझ नहीं आ रहा है कि बच्चा क्या चाहता है या वह क्या कर रहा है, तब ये कहा जा सकता है कि वह एक अच्छे पैरेंट्स नहीं हैं। हमेशा खुद का उदाहरण देने के बजाय बच्चों को जीवन में कुछ अच्छा कर उदाहरण बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कई बार पैरेंट्स को बच्चों को समझने और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की जरूरत होती है। कभी-कभी बच्चों को वह करने देना चाहिए जो वो करना चाहते हैं।

simple tips to reduce generation gap,generation gap

अपनी समस्याओं को करें शेयर

बच्चों के मन की बात को जानने के लिए या फिर उनके बीच करीबी रिश्ता कायम करने के लिए जरूरी होता है कि आप सिर्फ बच्चों को ही अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित ना करें। बल्कि आपको अपनी कुछ समस्याएं भी उनके साथ शेयर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है। साथ ही साथ, कभी-कभी बच्चों की बातों में भी समस्या का समाधान मिल जाता है। आखिरकार बच्चों को भगवान का रूप यूं ही नहीं कहा जाता।

बिना शर्त करें बच्चे से प्यार

बच्चे को प्यार और देखभाल का अहसास कराने का एक तरीका है इसका प्रदर्शन करना। यह बच्चे को देखभाल, प्यार और सुरक्षित महसूस कराता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना और समय-समय पर उन्हें प्यार करना एक अच्छी थैरेपी है। एक सीमा के भीतर ही बच्चों के साथ लाड़ प्यार करना चाहिए। पैरेंट्स को इन सभी उपायों को अपनाना चाहिए ताकि उनके और बच्चों के बीच अधिक खुलापन आ सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती