न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं करने लगा हैं नशा, इन संकेतों से करें पहचान

वर्तमान समय की युवा पीढ़ी को इस चमकती-धमकती दुनिया में भटकते हुए देर नहीं लगती हैं। आजकल बच्चों में नशे की लत तेजी से बढ़ती जा रही है। सिगरेट पीना और ड्रिंक करना तो अब जैसे आम बात हो गयी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:51:26

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं करने लगा हैं नशा, इन संकेतों से करें पहचान

वर्तमान समय की युवा पीढ़ी को इस चमकती-धमकती दुनिया में भटकते हुए देर नहीं लगती हैं। आजकल बच्चों में नशे की लत तेजी से बढ़ती जा रही है। सिगरेट पीना और ड्रिंक करना तो अब जैसे आम बात हो गयी है। ऐसे समय में आपके संस्कार ही हैं जो उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोक सकते हैं। लेकिन कई बार दोस्तों की गलत संगति और दूसरों को दिखावे के चक्कर में भी युवा नशे की लत अपनाने लगते हैं और अपने पेरेंट्स से छिपाते रहते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे की इस गलत लत को पहचानकर उसे दूर करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको ये पता चल सकता है कि आपका बच्चा नशे की गलत संगत में पड़ गया हैं...

signs your kids taking drugs

बाहर से आने पर मुंह में टॉफी या चिविंगम हो तो

टॉफी या चिविंगम खाना वैसे तो आम बात है और बच्चे अक्सर इन्हें खाते हैं, लेकिन अगर आपका बच्चा जब भी घर आता है और हर बार आप उसके मुंह में टॉफी या चिविंगम देखती है या फिर हर बार उसके मुंह से टॉफी की खूशबू आती है तो जरुरी है कि आप अपने बच्चे पर नजर रखनी शुरु करें। क्या पता आपका बच्चा स्मोकिंग करने लगा हो और उसी की स्मेल को छिपाने के लिए वह टॉफी खाता हो।

जेब से मिले माचिस, लाइटर या रोलिंग पेपर

अगर कभी साफ सफाई के दौरान आपको आपके बच्चे की पॉकिट से लाइटर या माचिस मिलती है तो ये आपके लिए एक संकेत है कि आपको अपने बच्चे पर नजर रखनी होगी। आजकल बच्चे स्मोकिंग के अलावा दोस्तों के साथ ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको पता करना है कि आपका बच्चा ड्रग्स लेने लगा है तो उसका सबसे अच्छा तरीका है उसके बैग में रोल पेपर खोजना। अगर आपको अपने बच्चे पर थोड़ा सा भी शक होता है या आपके बच्चे के पास आपको रोलिंग पेपर मिलते हैं तो सचेत हो जाइए। आपका पेपर ड्रग्स लेने लगा है।

signs your kids taking drugs

अकेले रहने की आदत

अगर उसके कमरे में आपके जाने से उसे नाराजगी होती है, तो ये एक संकेत हो सकता है। बेशक अधिकतर बच्चे अकेला रहना पसंद करते हैं। लेकिन अगर वो आपकी उपस्थिति से ज्यादा नाराज दिख रहा है, तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।

आंखें लाल और थकी होना


अगर आपके बच्चे की आंख आजकल हमेशा लाल और सूजी हुई रहती हैं तो उस पर नजर रखना शुरू कर दीजिए। कई बार ना सोने और अधिक पढ़ने से आंखें लाल होती है लेकिन वो सो जाने से ठीक हो जाती हैं। अगर आपके बच्चे की आंखें सोने पर भी ठीक नहीं हो रही है तो जरूर आपका बच्चा नशा करने लगा है। साथ ही बच्चा हमेशा थका थका सा रहता है तो समझ जाइए कि उसे नशे की आदत लग गई है।

signs your kids taking drugs

खानपान में बदलाव

अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा तेजी से कमजोर हो रहा है तो फौरन उसका वजन करवाएं और अगर उसका वजन लगातार कम हो रहा है तो हो सकता है कि इसकी वजह नशा हो। नशे में धुत्त व्यक्ति ज्यादा खाने लगता है। अगर आपका बच्चा पांच रोटी खाता है और अचानक नौ रोटी खाने लगे तो, सचेत हो जाएं।

ज्यादा पैसे खर्च करना


अगर आपका बच्चा अपनी पॉकेटमनी से ज्यादा पैसा खर्च करने लगा है तो इसका मतलब है कि वो नशा करने लगा है। नशा करने के दौरान बच्चे के पैसे ज्यादा खर्च करने लगता है। नशे से संबंधित सारी चीजें काफी महंगी होती हैं और इसकी एक बार आदत पड़ जाने पर व्यक्ति पानी की तरह इस पर पैसा बहाने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत