न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, हाथ से निकलने लगा हैं आपका लाडला

बड़े होते बच्चे गलत बातें भी सीखने लगते हैं जिससे उनके बर्ताव में बदलाव होने लगता है। कई बार बच्चे अपशब्द भी सीख जाते हैं। ऐसे में समय रहते पेरेंट्स को अपने बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपका लाडला हाथ से निकलने लगा हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Mar 2023 11:48:53

बच्चों में ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, हाथ से निकलने लगा हैं आपका लाडला

बच्चों की खुशी के लिए पेरेंट्स क्या कुछ नहीं करते हैं। वे अपने बच्चों को हर वह चीज लाकर देते हैं जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आए। बच्चे भी अपने पेरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं और उनकी हर बात मानते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं और उनमें समझ आने लगती हैं। हर अभिभावक को इस बात का डर रहता है कि इस बढती उम्र में उनका बच्चा बिगड़े नहीं। क्योंकि बड़े होने के साथ कई कांटेक्ट बढ़ते हैं और कई गलत संगत की ओर उनका रूझान बढ़ने लगता हैं। बड़े होते बच्चे गलत बातें भी सीखने लगते हैं जिससे उनके बर्ताव में बदलाव होने लगता है। कई बार बच्चे अपशब्द भी सीख जाते हैं। ऐसे में समय रहते पेरेंट्स को अपने बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपका लाडला हाथ से निकलने लगा हैं।

signs your child is into bad company,mates and me,relationship tips

गलत भाषा बोले बच्चा

बच्चों पर उनके आसपास के माहौल का असर जल्दी पड़ता है। बच्चे कई बार कुछ बातें सिर्फ देखकर सीख जाते हैं। बच्चों ने कभी किसी को गाली देते सुना हो तो वह भी गाली गलौज करना सीख जाते हैं। वह गाली देने लगते हैं या गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बात करते हैं। आप अपने बच्चे की भाषा पर जरूर ध्यान दें। अगर बच्चा गाली देने लगे तो उसे तुरंत टोक दें और सही गलत का फर्क बताएं। ये भी जानने का प्रयास करें कि बच्चे न कहां से इस तरह की भाषा सीखी है।

हर बात पर जिद करना

कहीं बाहर जाने पर बच्चा एकदम रोना, किसी चीज को खरीदने के लिए अड़ जाना, अगर बच्चे के मन की बात पूरी ना हुई तो वो टैंट्रम करें या फिर वो चिल्लाएं और रोना धोना मचा दें तब आपको समझ जाना चाहिए कि बच्चा जिद्दी हो गया है। बच्चो को ना सुनने की आदत होनी चाहिए। हर चीज मान ली जाए तो ये आदत नहीं बन पाती है। इससे बच्चों को आगे चलकर समस्या भी होती है क्योंकि असल जिंदगी में आपकी हर बात पूरी ही हो जाए ये जरूरी नहीं है।

अगर चुराने लगे पैसे

बच्चों की हर जरूरतों का ख्याल पैरेंट्स रखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए पैरेंट्स से कहने के बजाय पैसे चुराने लगते हैं। ये आदत बच्चे दूसरे बच्चों से सीखते हैं। ऐसे में बच्चों के दोस्तों की संगती कैसी है इस पर ध्यान दें।

signs your child is into bad company,mates and me,relationship tips

आपको उल्टा जवाब देना

माता-पिता की बातें सुनने की आदत बच्चों को होनी चाहिए। बच्चा अगर आपकी बातें नहीं सुन रहा है और सिर्फ अपनी मर्जी चला रहा है तो अच्छा नहीं है। छोटी से छोटी चीज में इसे देखा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपने बच्चे को आइसक्रीम खाने से मना किया है फिर भी वो चोरी छिपे जाकर वो खा ले तो ये गलत है।

बच्चा करे लड़ाई-झगड़ा

परिवार में बच्चों के बीच झगड़ा होना आम बात है लेकिन अगर अक्सर बच्चा अपने बड़े-छोटे भाई और बहन से लड़ाई या मारपीट करता हो, इसके अलावा वह आए दिन पड़ोस के बच्चों से लड़ाई करके आता हो, स्कूल से उसके झगड़े की शिकायत आएं तो आपको समझ जाना चाहिए कि बच्चा बिगड़ रहा है। आपका बच्चा अपने मन मुताबिक रहना चाहता है, इसलिए दूसरे बच्चों पर हुक्म चलाता है और बिगड़ रहा है। उसके इस तरह के बर्ताव की वजह जानें और सुधारने का प्रयास करें।

दूसरों की फीलिंग्स की कद्र ना करना

बच्चे काफी इंप्रेशनेबल होते हैं और आपकी छोटी-छोटी चीजों को समझ जाते हैं। पर अगर आप उन्हें दूसरों की फीलिंग्स की कद्र करना नहीं सिखाएंगे तो ये सही नहीं होगा। आपके बच्चे को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उसकी वजह से किसी और को तकलीफ हो रही है या नहीं तो ये गलत है। बच्चे को ये समझना चाहिए कि चाहे कोई दोस्त हो, चाहे कोई बड़ा, चाहे कोई जानवर ही क्यों ना हो उसकी वजह से दूसरों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती