न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये बातें दर्शाती हैं कि दोनों पार्टनर में है अच्छी बॉन्डिंग, करें अपने रिश्ते पर गर्व

रिलेशनशिप की इस अच्छी अंडरस्टैंडिंग को छोटे-छोटे संकेतों के द्वारा महसूस किया जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप में दिखे तो आपको अपनेआप पर गर्व करना चाहिए। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 2:00:06

ये बातें दर्शाती हैं कि दोनों पार्टनर में है अच्छी बॉन्डिंग, करें अपने रिश्ते पर गर्व

कोई भी रिलेशनशिप शुरू करना आसान हैं लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल होता हैं। इस रिलेशनशिप को संभालने की जिम्मेदारी दोनों पार्टनर की होती हैं। शुरुआत के दिनों में तो दोनों पार्टनर साथ होते हैं लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि लंबे समय की रिलेशनशिप में वो लॉयल नहीं रह पाते हैं। लेकिन जब दो लोग प्यार में होते हैं तो एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं और दोनों में अच्छी बॉन्डिंग क्रिएट हो जाती हैं और यही उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। रिलेशनशिप की इस अच्छी अंडरस्टैंडिंग को छोटे-छोटे संकेतों के द्वारा महसूस किया जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी रिलेशनशिप में दिखे तो आपको अपनेआप पर गर्व करना चाहिए। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs you have great bonding with your partner,mates and me,relationship tips

आप एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार कर चुके हैं

कमियां हर इंसान होती हैं। कई बार इनका पता हमें रिलेशनशिप में आने के दौरान चलता है, तो कई बार रिलेशनशिप में थोड़ा समय बिता लेने के बाद चलता है। लेकिन अच्छे कपल्स की पहचान ये है कि वो एक-दूसरे की कमियों को नजरअंदाज नहीं करते, बल्कि स्वीकार करते हैं। नजरअंदाज करने और स्वीकार करने में अंतर होता है। कमियों को स्वीकार करने का अर्थ है कि आप किसी ऐसी बात को लेकर नहीं लड़ते-झगड़ते हैं, जो आपके पार्टनर के स्वभाव का हिस्सा है।

आप एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाते

किसी भी समस्या या गलती का आरोप किसी और पर लगा देना सबसे आसान काम है। हैप्पी कपल्स की एक खास बात ये भी होती है कि वो कभी भी एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाते हैं और न ही झगड़े के समय पुरानी गलतियों को यादकर अपना पक्ष मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। अच्छे कपल्स हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि जो भी स्थिति है, उसे कैसे ठीक किया जाए और समस्या से बाहर कैसे निकला जाए। आप और आपके पार्टनर के बीच अगर झगड़ा होता भी है तो भी आप उसे मच्योरिली और समझदारी के साथ सुलझा लेते हैं तो समझिए आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक-दूसरे से बहुत इमोशनली कनेक्ट हैं।

कभी नहीं छोड़ते साथ

परिस्थितियां चाहें जैसी भी हों आप हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं। हर तरह से एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। आप दोनों के बीच किसी भी तरह की हीन भावना नहीं होती। अगर आपको उनकी कोई बात पसंद नहीं आती तो भी आप उन्हें ये बता देते हैं और सामने वाला उसका बुरा भी नहीं मानता। अगर ऐसा है तो समझिए आप और वो एक-दूसरे से बहुत ज्यादा कनेक्ट हैं।

signs you have great bonding with your partner,mates and me,relationship tips

फिजिकल टच में भी पता चलती है बॉन्डिंग

आपके और आपके पार्टनर के मिलने पर वो किस तरह से रिएक्ट करते हैं इस बात से भी आप दोनों की बॉन्डिंग का पता लग सकता है। गले लगाना, बांहों में भरना, किस करना, आंखों में आंखें डालकर बातें करना आदि अच्छी बॉन्डिंग के संकेत हैं। ये ऐसे संकेत हैं, जिन्हें बताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि कई बार फिजिकल टच में धोखा भी हो सकता है, लेकिन अगर आप महसूस करेंगे, तो आपको सच्चाई का पता लग सकता है।

आप अपनी बात बिना झिझक एक-दूसरे से कह पाते हैं

अच्छे कपल्स का सबसे बड़ा संकेत ये है कि आप एक-दूसरे से बात करने में डरते या झिझकते नहीं हैं। एक-दूसरे को समझने का और जानने का सबसे आसान तरीका है, बातचीत। जिन कपल्स में बातचीत अच्छी होती है, उनमें विवाद और झगड़े होने की संभावना बहुत कम होती है।

आप एक-दूसरे के साथ खुशी महसूस करते हैं

बाकी सभी संकेतों से बड़ा और पुख्ता संकेत आपका मन आपको देता है। अगर आपके पार्टनर की मौजूदगी में आपको खुशी मिलती है और किसी तरह का मानसिक दबाव नहीं महसूस होता है, न किसी तरह की मजबूरी लगती है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपका रिश्ता अच्छा है और आप रिश्ते में खुश रहने वाले हैं। प्यार के शुरुआती दौर तक तो ठीक है मगर कुछ साल बाद भी आप अपने पार्टनर के साथ होने पर या उनसे बात करने पर पहले जैसी ही एक्साइटमेंट फील करते हैं तो आप दोनों ही एक-दूसरे से बहुत ज्यादा इमोशनली कनेक्ट हैं। आप दोनों को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत