न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉक्सिक रिलेशनशिप की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, ना करें नजरअंदाज करने की गलती

कोई भी रिश्ता तभी चलता है, जब उसमें एक-दूसरे के प्रति प्यार, इज्जत और अपनेपन की भावना हो। हर संबंध एक-दूसरे से अलग होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Jun 2023 10:36:01

टॉक्सिक रिलेशनशिप की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, ना करें नजरअंदाज करने की गलती

कोई भी रिश्ता तभी चलता है, जब उसमें एक-दूसरे के प्रति प्यार, इज्जत और अपनेपन की भावना हो। हर संबंध एक-दूसरे से अलग होता है। जब आप एक ऐसे पार्टनर के साथ रिलेशनशिप बनाते हैं जो हर तरह से आपके लिए ठीक रहता है, तो कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन इसका पता भी धीरे-धीरे जब एक-दूसरे के साथ रहते हैं तो पता चलता हैं। कई बार समय के साथ रिश्ते में कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं जो टॉक्सिक रिलेशनशिप को दर्शाती हैं। टॉक्सिक रिलेशनशिप एक प्रकार का रिलेशनशिप है जो एक या दोनों पार्टनरों के लिए इमोशनल, मेंटल या शारीरिक रूप से प्रताड़ना है। बहुत जरूरी है कि आप कुछ संकेतों से शुरुआत में ही जान लें कि आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक तो नहीं होता जा रहा है। इन संकेतों को इग्नोर करने की गलती बिल्कुल भी ना करें। आइए जानते हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप के इन संकेतों के बारे में...

signs of toxic relationship,toxic relationship signs,signs you are in a toxic relationship,red flags in a toxic relationship,identifying toxic relationships,toxic relationship warning signs,toxic relationship signs and symptoms,signs of being in a toxic relationship,recognizing toxic relationship signs,signs of an unhealthy relationship

सपोर्ट की कमी

हर रिश्ते में पार्टनर को एक-दूसरे का सपोर्ट करना बेहद जरूरी होता है और इससे उनका रिश्ता मजबूत व आगे बढ़ता है। हालांकि, टॉक्सिक रिलेशनशिप में ऐसा नहीं होता है और उसमें अपनी पार्टनर को लेकर ही काफी नेगेटिव भावनाएं आती है।

ऊंची आवाज में बात

जब आप और आपका पार्टनर बात-बात में प्यार से नहीं बल्कि चिल्लाकर एक-दूसरे से बातें करने लगें तो इसे टॉक्सिक कम्युनिकेशन कहेंगे। हर छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े की नौबत आ जाए, तो यह टॉक्सिक रिलेशन की निशानी है।

नजरअंदाज करना

यदि आप दोनों एक-दूसरे को रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी इग्नोर करना शुरू कर दें, तो समझ लें रिश्ते में प्यार नहीं रहा। ऐसे रिश्ते से अलग होकर नई जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए। यदि कोई एक व्यक्ति बात-बात में आपको इग्नोर और नज़रअंदाज़ कर रहा है, तो इसका कारण जानने की कोशिश करें। ये सभी चीजें टॉक्सिक रिलेशन की तरफ इशारा करती हैं।

signs of toxic relationship,toxic relationship signs,signs you are in a toxic relationship,red flags in a toxic relationship,identifying toxic relationships,toxic relationship warning signs,toxic relationship signs and symptoms,signs of being in a toxic relationship,recognizing toxic relationship signs,signs of an unhealthy relationship

बहाना बनाना

अक्सर देखा जाता है कि इस तरह की रिलेशनशिप में रहते हुए भी प्यार के कारण व्यक्ति खुद ही को बहलाने के लिए बहाना बनाने लगता है। उदाहरण के लिए साथी अगर हद से ज्यादा कंट्रोलिंग है, तो वह खुद को समझाता है कि ये उसका केयर करने का तरीका है। हालांकि, सच इससे उलट होता है। बेस्ट यही है कि आप ऐसे रिश्ते को जितना जल्दी हो सकें, छोड़ दें।

दूसरों के सामने मजाक उड़ाना

हंसी-मजाक में एक-दूसरे की लेग पुलिंग चलती है लेकिन अगर आपका पार्टनर खुद को ऊपर दिखाने के लिए आपका मजाक उड़ाता रहता है या हमेशा आप पर हंसता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह बात इग्नोर करने वाली नहीं है।

ईर्ष्या महसूस करना

क्या आप अपने पार्टनर की सफलता और गुड लक को देखकर ईर्ष्या महसूस करते हैं, तो फिर यह टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी है। इस तरह की सोच, आदत को टॉक्सिक हैबिट की कैटेगरी में शामिल करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिलेशन हेल्दी बना रहे, तो अपने पार्टनर की सफलता को देखकर जलन नहीं, बल्कि खुशी महसूस करें। ध्यान रखें कि आपके पार्टनर की कामयाबी से आपको भी लोग पहचानेंगे, तारीफ करेंगे।

signs of toxic relationship,toxic relationship signs,signs you are in a toxic relationship,red flags in a toxic relationship,identifying toxic relationships,toxic relationship warning signs,toxic relationship signs and symptoms,signs of being in a toxic relationship,recognizing toxic relationship signs,signs of an unhealthy relationship

सम्मान का अभाव

ऐसे लोग अपने पार्टनर का सम्मान नहीं करते। वे आपके समय की परवाह भी नहीं करते। वे आपके साथ ही नहीं, आपके दोस्तों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते। अक्सर वे उनकी उपेक्षा करते हैं। इससे उनके साथ आपके संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है।

तानें या फिर बुरे शब्द

रिलेशनशिप में बहस होना आम बात है लेकिन बहस के दौरान अगर आपका पार्टनर आपको किसी बात को लेकर तानें देता है या फिर बुरे शब्द कहता है, तो आपको इसके बारे में खुलकर अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। इस तरह की बातों को बिल्कुल भी बर्दाश्त न करें।

पार्टनर को कंट्रोल करना

अगर प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को कंट्रोल करने में उतर आए तो वो जहरीला रिश्ता बन जाता है। अपने पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यदि आपका पार्टनर आप पर पाबंदी लगाता है तो सतर्क हो जाएं।

धोखा देना

यदि आपका पार्टनर रिलेशनशिप में आपसे चीटिंग कर रहा/रही है, तो समझ लें रिश्ता टॉक्सिक हो रहा है। आपका जीवनसाथी आपसे अपने दोस्तों के बारे में छिपाए, उनके बारे में झूठ बोले, वह कहां जा रहा है, किसके साथ फोन पर बात कर रहा है, ये सब छिपाने लगे, तो समझ लें पार्टनर रिश्ते में ईमानदारी नहीं बरत रहा है। वह आपको किसी और के लिए धोखा दे रहा है। ऐसे रिश्ते अनहेल्दी और टॉक्सिक होते हैं और जल्द ही टूट जाते हैं। बेहतर है समय रहते ही इस पर बात कर लें और रिश्ते को टूटने से बचाने के बारे में रिलेशनशिप एक्सपर्ट से मदद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत