न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में कहीं आपका इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, इन संकेतों से पहचानें इन्हें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिससे आप जान पाएंगे कि रिलेशनशिप में प्यार नहीं हैं बस आपका इस्तेमाल हो रहा हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 3:17:37

रिलेशनशिप में कहीं आपका इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, इन संकेतों से पहचानें इन्हें

रिलेशनशिप का रिश्ता दो लोगों के बीच का होता हैं जिसकी मजबूती तभी होती हैं जब दोनों पार्टनर को समान इज्जत मिले और भरोसा हो। लेकिन रिलेशनशिप में कई बार देखा जाता हैं कि एक पार्टनर दूसरे का इस्तेमाल करता हैं और उसका फायदा उठाने की कोशिश करता हैं। इसका दूसरे पार्टनर को पता भी नहीं चलता हैं और वे रिलेशनशिप में खुशी और सुकून नहीं पा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिससे आप जान पाएंगे कि रिलेशनशिप में प्यार नहीं हैं बस आपका इस्तेमाल हो रहा हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your partner is using you,mates and me,relationship tips

काम पड़ने पर आए याद

सिर्फ काम पड़ने पर आपका पार्टनर आपको याद करें और अन्य मौकों पर व्यस्त रहने की बात करें तो समझ जाएं कि वह सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहा है। दिनभर निकल जाता है लेकिन वह आपका हाल चाल तक नहीं लेते या फिर हर बार आप ही कन्वर्सेशन शुरू करते हैं और वह सिर्फ काम होने पर ही पहले मैसेज या कॉल करें तो इस रिश्ते के बारे में आपको फिर सोचने की जरूरत है।

बिल सिर्फ आपके ही जिम्मे

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट के लिए कितना बिल कर रहे हैं, लेकिन हर बार अगर आप ही ऐसा कर रहे हैं तब आपको सोचने की जरूरत है। शॉपिंग से लेकर हर छोटी चीज पर अगर आपका अकाउंट ही खाली हो रहा है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि पैसों के फायदे के लिए कोई आपके साथ है। फिनेंशियल सुविधाओं के लिए कोई आपका इस्तेमाल कर रहा है।

सिर्फ आप ही बात करते हैं

कम बात करना ठीक है लेकिन अगर पार्टनर को आपकी बात सुनने में कोई इंटरेस्ट नहीं है तो कुछ गड़बड़ है। कुछ लोगों को बातें करना ज्यादा पसंद नहीं होता मगर कुछ लोगों को सिर्फ अपने बारे में बात करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते में विश्वास रखते हैं। ऐसे में जहां आपका जिक्र ही न के बराबर हो, तो इसका कारण आपको जानना चाहिए।

signs to know your partner is using you,mates and me,relationship tips

शुक्रिया की नहीं कोई जगह

रिलेशनशिप में जितना एक-दूसरे से प्यार का इजहार करना जरूरी है और उतना ही अपने पार्टनर को थैंक्यू कहना भी महत्वपूर्ण होता है। भले ही आप अपने पार्टनर की कितनी भी परवाह क्यों न करते हों, लेकिन अगर वह दिनभर में एक बार भी आपका हालचाल नहीं लेता, तो आपको ऐसे रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है। सिर्फ काम पड़ने पर साथी का आपको याद करना आपका इस्तेमाल करने से ज्यादा कुछ और नहीं है। अगर वह खुलकर आपकी तारीफ या धन्यवाद नहीं कर सकते, तो ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए।

इमोशनल जरूरतें

रिलेशनशिप का मतलब बस घूमना, फिरना, इंजॉय करना ही नहीं होता। दोनों की कुछ इमोशनल जरूरत भी होती है उनका ख्याल भी रिलेशनशिप में रखना चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपको इमोशनली सपोर्ट नहीं कर पाता है और आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। रिलेशनशिप में दोनों का बराबर होना जरूरी है, लेकिन अगर सिर्फ एक की जरूरतों अनुसार ही हमेशा सब हो रहा हो और आपको इग्नोर किया जा रहा हो तो आपका इस्तेमाल किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर