न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में दिखाई दें ये बातें तो समझ जाएं आपका रिश्ता हैं बेहतरीन

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको अच्छे रिलेशनशिप की निशानियां बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने रिश्ते में ढूंढ़कर इनका आंकलन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन बातो के बारे में जो अच्छी रिलेशनशिप को दर्शाती हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 5:21:20

रिलेशनशिप में दिखाई दें ये बातें तो समझ जाएं आपका रिश्ता हैं बेहतरीन

हर कोई चाहता हैं कि उसका रिलेशनशिप बेहतरीन ढंग से चले जहां दोनों पार्टनर के बीच प्यार और भरोसा हो एवं नोंकझोंक हो तो ऐसी जो इस रिश्ते को और मजबूत करने का काम करें। प्यार के रिश्ते में खुशियां तभी आ सकती हैं, जब दोनों पार्टनर कई अच्छी बातों का ख्याल रखते हैं एवं एक-दूसरे के सुख-दुख और सम्मान के बारे में सोचते हो। ककई बार लोगों के मन में आता हैं कि उनकी रिलेशनशिप अच्छी चल रही हैं या नहीं और वे कहीं कोई गलती तो नहीं कर रहें। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको अच्छे रिलेशनशिप की निशानियां बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने रिश्ते में ढूंढ़कर इनका आंकलन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन बातो के बारे में जो अच्छी रिलेशनशिप को दर्शाती हैं...

signs to know you are in good relationship,mates and me,relationship tips

अपने फैसलों में शामिल करना

एक अच्छा प्यार का रिश्ता तभी आगे बढ़ सकता है, जब उसमें व्यक्ति अपने फैसलों में अपने पार्टनर को शामिल करे। कई बार पार्टनर द्वारा बताई गई बात आपका काम बना देती है आदि। वहीं, जब वे आपके साथ है तो उनका भी हक बनता है कि वे आपके फैसलों में शामिल हो।

विश्वास करना

किसी भी रिश्ते की अच्छाई ये होती है कि उसमें विश्वास हो, क्योंकि अगर विश्वास की जरा भी कमी होगी तो रिश्ता बिखरने में भी देर नहीं लगती है। पार्टनर एक-दूसरे पर विश्वास करें, शक न करें तो फिर ऐसे रिश्तों की उम्र लंबी होती है। इसलिए किसी भी प्यार के रिश्ते में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर अट्टू विश्वास करें।

रिश्ते में कम हो रही गर्मजोशी को लेकर होने वाली लड़ाई

अक्सर होता है कि शुरुआत में हम अपने पार्टनर को समय देते हैं, प्यार और सरप्राइज देते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये चीजें कम हो जाती हैं और रिश्ता बोरिंग होने लग जाता है। ऐसे में आपको पार्टनर से सुनना पड़ता है कि 'अब तुम पहले जैसे नहीं रहे।' आप दलील देते हैं कि 'काम बढ़ गया है' इत्यादि। कई बार इस पर नोक-झोंक होती है। ये नोक-झोंक जरूरी होती है क्योंकि रिश्ते के साथ जो जिम्मेदारी आती है उससे आप भाग नहीं सकते। इसलिए बेहतर यही होगा कि कुछ इश्क कीजिए कुछ काम कीजिए।

signs to know you are in good relationship,mates and me,relationship tips

बराबरी का हक

ये बात सिर्फ प्यार के रिश्ते की ही नहीं है, बल्कि सभी रिश्तों में बराबरी का हक मिलना बेहद जरूरी है। हालांकि, प्यार के रिश्ते में ये बेहद जरूरी हो जाता है। अपने पार्टनर को अपनी बराबरी का हक देना, उसे समाज में एक अलग पहचान दिलाना, घर में बराबरी का हक देना, अपनी जिंदगी में बराबरी का हक देना चाहिए।

पर्सनल स्पेस को लेकर फोने वाली लड़ाई

जीवन में हर व्यक्ति को पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। कई बार मन खिन्न होता है और किसी से भी बात करने का मन नहीं करता है। चाहे वह पार्टनर ही क्यों ना हो। ऐसे में पार्टनर का आपके पर्सनल स्पेस को डिस्टर्ब करना आपको खराब लगता है। आप दोनों की लड़ाई होती है। लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर आपका मन कुछ समय अकेले रहने का है तो पार्टनर का मन आपको परेशान करने का। ऐसी नोक-झोंक में आप अक्सर चिंता/दुख भूल जाते हैं। वैसे मूड बिल्कुल ठीक ना हो तो थोड़े समय के लिए पार्टनर को अकेला छोड़ देना चाहिए। बाद में आप उन्हें 'परेशान' कर सकते हैं।

सम्मान करना

किसी भी शख्स के लिए ये जरूरी है कि उसे वो सम्मान मिले, जिसका वो असल में हकदार है। वहीं, जो प्यार के रिश्ते लोगों के लिए प्रेरणा बने होते हैं, उनमें पार्टनर एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, उनकी इच्छाओं की कद्र करते हैं आदि। इसलिए एक अच्छा रिश्ता निभाना के लिए ये जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत