न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये संकेत दर्शाते हैं आपके बीच प्यार होने लगा हैं खत्म, आ गया हैं ब्रेकअप का समय

यार में जब आपका रिश्ता मानसिक तनाव का कारण बनने लगे या आपको महसूस होने लगे कि आपके रिश्ते में अब पहले जैसी खूबसूरती नहीं बची है, तो आपको इसे बचाने के प्रयास करने चाहिए और फिर भी बात ना बनें तो इसे तुरंत खत्म कर देना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन लक्षणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि आप दोनों के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Mar 2023 2:28:22

ये संकेत दर्शाते हैं आपके बीच प्यार होने लगा हैं खत्म, आ गया हैं ब्रेकअप का समय

किसी भी रिश्ते का शुरुआती दौर बेहद खास और खुशनुमा होता है। जैसे-जैसे कोई रिश्ता समय के साथ विकसित होता जाता है हम एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ते जाते हैं। लेकिन कई रिश्तों में देखने को मिलता हैं कि जैसे-जैसे समय बीतता जाता है रिश्ते में मधुरता कम होने लगती है। दोनों पार्टनर के बीच के इमोशन्स तो गहरे होते जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब धीरे-धीरे प्यार की चमक फीकी पड़ने लगती है। प्यार में जब आपका रिश्ता मानसिक तनाव का कारण बनने लगे या आपको महसूस होने लगे कि आपके रिश्ते में अब पहले जैसी खूबसूरती नहीं बची है, तो आपको इसे बचाने के प्रयास करने चाहिए और फिर भी बात ना बनें तो इसे तुरंत खत्म कर देना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन लक्षणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि आप दोनों के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा।

signs to know you are about to end your relationship,mates and me,relationship tips

आपसे ज्यादा कुछ और बन जाए प्रायोरिटी

क्या आपका साथी भी आपसे ज्यादा अपने काम और दोस्तों को प्रायोरिटी देने लगा है? क्या इस चीज को पॉइंट आउट करने पर आपको 'मैच्योर होकर चीजें समझने' की हिदायत मिली है? अगर हां, तो समझ जाइए कि चीजें बदल चुकी हैं। अगर कोई व्यक्ति आपसे प्यार करता है, तो चाहे जो हो जाए आप हमेशा उसकी प्रायोरिटी लिस्ट में रहते हैं क्योंकि वह आपको खोना नहीं चाहता है। ऐसा नहीं है, तो साफ है कि उनकी जिंदगी में आपकी जो अहमियत थी, वह अब पहले जैसी नहीं रही है।

हमेशा खुद को साबित करना
रिश्ते में खुद को साबित करना एक बड़ी लेकिन बेवजह की चुनौती होती है। अगर आप दोनों को एक दूसरे से प्रेम है तो किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती, सब अच्छा लगता है लेकिन प्यार में कमी हुई तो अच्छी चीजें भी आपके पार्टनर को चुभने लगती हैं। ऐसे में पार्टनर से खुलकर बात करें और हल निकालने की कोशिश करें।

झगड़े होते हैं लेकिन सुलझाते नहीं

क्योंकि अब पार्टनर की कोई बात नहीं पसंद इसलिए हर बात पर झगड़ा होता है। कई बार हम बिना मतलब के भी झगड़ा करते हैं। और झगड़ा होने के बाद उसे सुलझाने के लिए पार्टनर से बात करने तक का मन नहीं करता है। यह साफ दर्शाता है कि ना आपको उनकी जरूरत है और ना ही रिश्ते में कुछ ठीक करना चाहते हैं। हो सकता है कि वह अपने दिमाग में यह प्लान कर रहे हों कि कैसे वो शांति से ब्रेेक-अप करके चले जाएं। इसलिए इन बातों पर ध्यान दें।

signs to know you are about to end your relationship,mates and me,relationship tips

जब अपने साथी पर गुस्सा कम आए

प्यार की ही तरह नाराजगी भी एक मजबूत इमोशन है और हम नाराज भी उसी से होते हैं, जो हमारे लिए खास होता है। ऐसे में अगर आपको अपने पार्टनर पर गुस्सा नहीं आता तो यह एक सही संकेत नहीं है। अगर आपके पार्टनर के साथ आपकी नोंकझोंक में कमी आती जा रही है, तो यह जानने की कोशिश करें कि ऐसा क्यों हो रहा है। हल्की नोंक झोंक 2 लोगों के करीब आने के लिए जरूरी होती है।

विश्वास नहीं रहा

बड़ी बातें तो छोड़ ही दें। अब आपको उनके छोटी सी बात पर भी विश्वास नहीं होता है। हर बात पर शक होता है। कहीं वे आपकी सोच के विरूद्ध तो नहीं चल रहे। कहीं किसी और के साथ तो नहीं। विश्वास की कमी के कारण आपका रिश्ता खोखला हो गया है। और बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलता है।

किसी चीज में रूचि ना लेना

जब दो लोग रिश्ते में होते हैं तो एक दूसरे की फीलिंग्स और इमोशंस की कद्र करते हैं। एक दूसरे का ख्याल रखते हैं लेकिन जब आप अपने साथी की केयर करना छोड़ देते हैं और उसकी खुशियों की परवाह नहीं करते तो वह अलग-थलग पढ़ जाता है। जिसके बाद आपके रिश्ते में दरार आ जाता है।

जब रह जाएं सिर्फ यादें

जब यह सोचने लगें कि आप दोनों पहले हमेशा कितने खुश, सकारात्मक, उत्साही और हंसमुख रहते थे। समय ने रिश्ते को पूरी तरह से बदल दिया है। जब वो आपके पास होता है, तो आप खुश नहीं होते हैं और आपको कुछ भी कहने से पहले सोचना पड़ता है। ये संकेत भी मुर्दे रिश्ते की पहचान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?