न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपका पार्टनर आपसे झूठ तो नहीं बोल रहा, इन 5 तरीकों से लगाए इसका पता

। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा हैं. तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 1:49:50

कहीं आपका पार्टनर आपसे झूठ तो नहीं बोल रहा, इन 5 तरीकों से लगाए इसका पता

किसी भी रिलेशनशिप में मजबूती तभी आती हैं जब दोंनों पार्टनर को एक-दूसरे पर भरोसा हो और वे एक-दूसरे से कोई बात नहीं छिपाते हो. रिश्ते में झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती हैं जिसकी सच्चाई कभी ना कभी तो सामने आती ही हैं और रिश्ते को प्रभावित करती हैं. पार्टनर का झूठ उसके साथी के लिए किसी धोखे से कम नहीं होता। जिससे आप इतना प्यार करते हैं, इतना भरोसा करते हैं, जब वही शख्स आपसे झूठ बोलता है तो दिल टूट जाता है। खासतौर पर तब जब उसका झूठ किसी और के जरिए पता चले। अगर आप रिलेशनशिप में धोखे से बचना चाहते हैं तो पार्टनर के झूठ को पहचानना सीखें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा हैं. तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

signs to know that our partner is lying to you,mates and me,relationship tips

आंखें मिलाने से बचना

अक्सर झूठ बोलते समय लोग आंखें मिलाने से बचने की कोशिश करते हैं। झूठ बोलने वाले व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है। इसी वजह से वे ऐसा करते हैं, जबकि सच बोलने वाला आंखें मिला कर बात करता है और उसकी आवाज में एक मजबूती होती है। झूठ बोलने वाले की आवाज में दृढ़ता की कमी होती है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बताते समय नजर मिलाकर बात न करें यानी आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। सच बोलने वाला शख्स शांत होकर आत्मविश्वास के साथ आपकी आंखों में देखता है लेकिन झूठ बोलने वाला पार्टनर आंखों में देखते समय पैनिक हो सकता है या जबरदस्ती आंखों में देखने का प्रयास करता है।

बोलने में अटकना

झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाता है। ऐसे में जब उस शख्स को लगता है कि आप उसकी बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं तो उसकी बातों का फ्लो बिखरने लगता है। वह अटकना शुरू कर देता है और उसकी आवाज में घबराहट साफ झलकने लगती है। झूठ बोलने पर पार्टनर अपनी बातों को दोहराता है, ताकि आपको उनके झूठ पर विश्वास हो जाए। कई बार झूठ बोलते समय पार्टनर अपने बालों, हाथों, गर्दन या चेहरे को छूता है।

बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आना

झूठ बोलने के दौरान लोगों की बॉडी लैंग्वेज में चेंज आ जाता है। इस दौरान उसकी बॉडी में मूवमेंट्स कम होते हैं। वह सकपकाया रहता है। अक्सर झूठ बोलते समय लोगों की बॉडी में एक तरह का खिंचाव या तनाव देखने को मिलता है, पर इसे ऑब्जर्ब कर पाना सबके लिए संभव नहीं है। झूठ बोलने वाला अपनी बात को साबित करने ले लिए बात करते समय शरीर का मूवमेंट ज्यादा नहीं करता है। शरीर को स्थिर रखकर वह अपनी बातों पर अधिक जोर देकर कुछ बताता है।

signs to know that our partner is lying to you,mates and me,relationship tips

सवाल करने पर चिल्लाना

अगर कोई शख्स आपसे झूठ बोल रहा हो और आप उससे पलटकर सवाल करने लगें तो वह खुद के बचाव में खड़ा हो जाता है। हो सकता है वह आप पर चिल्लाना भी शुरू कर दे। यह कुछ और नहीं बल्कि तनाव होता है, जो गुस्से में बदल जाता है। आपके किसी सवाल पर अगर पार्टनर गुस्सा होने लगे या सवाल को टालने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि वह आप से बात छुपा रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। अक्सर लोग झूठ बोलकर इधर उधर की बाते करने लगते हैं।

बनावटीपन झलकना

झूठ बोलने के दौरान लोगों के चेहरे पर सहज भाव नहीं रहते। उनमें बनावटीपन दिखता है। अगर वे मुस्कुराते हैं या दुख और आश्चर्य का भाव प्रकट करते हैं तो लगता है कि ऐसा वे जबरन कर रहे हैं। कई बार वे सवालों के जवाब देने के दौरान घबराने भी लगते हैं। पार्टनर जब आपसे बात करें तो उनकी आवाज की पिच पर ध्यान दें। सच बोलने वाले आराम से बात करते हैं लेकिन जब लोग झूठ बोलते हैं तो उनकी आवाज सामान्य से ऊंची हो जाती है। हालांकि यकीन से नहीं कहा जा सकता कि वह झूठ ही बोल रहें होंगे लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती