न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके बच्चे हैं अच्छे भाई या बहन, इन संकेतों से चलता हैं इसका पता

बचपन से पनपा उनके बीच प्यार रिश्ते को मजबूत बनाए ही रखता हैं। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते है कि आपके बच्चों में बहुत प्यार हैं और वे अच्छे भाई या बहन बनेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 10:36:56

आपके बच्चे हैं अच्छे भाई या बहन, इन संकेतों से चलता हैं इसका पता

पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देते हुए बड़ा करते हैं और उन्हें नेक इंसान बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन पेरेंट्स के मन में एक सवाल हमेशा उठता हैं कि उनके बच्चे एक-दूसरे के साथ कैसा रिश्ता निभाएंगे। अक्सर देखा जाता हैं कि बड़े होने के बाद या शादी होने के बाद बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ जाता हैं जो कि पेरेंट्स के मन को आहत करता हैं। लेकिन बचपन से पनपा उनके बीच प्यार रिश्ते को मजबूत बनाए ही रखता हैं। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते है कि आपके बच्चों में बहुत प्यार हैं और वे अच्छे भाई या बहन बनेंगे।

झगड़ते हैं मगर कुछ घंटे बाद भूल जाते हैं

बच्चों का कभी-कभार आपस में झगड़ा होना आम बात है। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपके बच्चे झगड़ते समय एक-दूसरे पर बहुत अधिक गुस्सा नहीं दिखाते, मार-पीट नहीं करते हैं, अपशब्द या गाली नहीं बकते हैं और आपस में झगड़ने के थोड़े समय बाद ही दोबारा घुल-मिल जाते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि उन की आपस में अच्छी बॉन्डिंग है और झगड़ते समय भी उनके अवचेतन मस्तिष्क में एक-दूसके के प्रति प्रेम की भावना है।

relatoionship tips,relatoionship tips in hindi,bond with sibling

वे एक-दूसरे की मदद करते हैं

ज्यादातर भाइयों-बहनों में अक्सर कुछ सालों का ही अंतर होता है, यानी एक तरह से ये बच्चे आपस में हमउम्र होते हैं। बतौर मां-बाप या अभिभावक आप उनके साथ हर समय नहीं हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करते हैं और एक-दूसरे के हक के लिए खड़े होते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि उनकी आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

खाने-पीने की चीजें एक-दूसरे के लिए बचाकर रखते हैं

कुछ बच्चों में आदत होती है कि वे खाने-पीने की चीजों में पेशेन्स नहीं रख पाते हैं। बच्चों का मन भी बहुत चंचल होता है और उन्हें आमतौर पर अपना स्वार्थ ही दिखाई देता है क्योंकि उनमें व्यवहारिक ज्ञान की कमी होती है। इन सबके बावजूद एक आपके बच्चे एक-दूसरे के लिए खाने-पीने की चीजें बचाकर रखते हैं, पैसे का बंटवारा बराबर करते हैं और चीजें खरीदते समय अपने भाई-बहन के लिए भी खरीदने का ध्यान रखते हैं, तो ये भी इस बात का संकेत है कि उनकी आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं और रिश्ता अच्छा है।

relatoionship tips,relatoionship tips in hindi,bond with sibling

वो एक-दूसरे के बिना बोर होते हैं

बच्चों में परवरिश के आधार पर कई अलग-अलग तरह के व्यवहार देखे गए हैं। कुछ बच्चे अपने भाई या बहन के दूर जाने से खुश होते हैं, ताकि उन्हें महत्व मिल सके, जबकि कुछ बच्चे भाई या बहन को दूर नहीं करना चाहते और एक-दूसरे के बिना बोर होते हैं। अगर आपके बच्चे दूसरी तरह की कैटेगरी में आते हैं, तो इसका अर्थ है कि उनके दिल आपस में अच्छी तरह कनेक्ट हैं और वे आपस में बहुत प्यार करते हैं।

वे आपस में खेलते हैं और घूमते हैं

अगर आपके बच्चों के बीच 3-4 साल का अंतर है फिर भी वे आपस में खेलते हैं और हर जगह साथ-साथ जाते हैं, तो ये भी इस बात का संकेत है कि उनकी बॉन्डिंग अच्छी है।

अपनी चीजों को बांटना

बहुत से बच्चों को अपनी चीजों को किसी के साथ शेयर करना बिल्कुल भी पसंद होता है। असल में, बच्चे बेहद चंचल स्वभाव के होने से कभी-कभी अपनी खाने- पीने या जरूरतों की चीजों को लेकर थोड़े स्वार्थी बन जाते है। मगर इस पर आपके बच्चे अगर कोई चीज मिलने पर उसे अपने भाई या बहन के लिए बचा कर रखते हैं। उनके साथ चीजों तो शेयर करते हैं तो इसका मतलब इनकी बान्डिंग काफी अच्छी है। ऐेसे में वे एक-दूसरे के साथ प्यार भरा रिश्ता निभाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर