न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक ओबेरॉय ने खरीदी लग्जरी कार, शेयर किया वीडियो, किशोर कुमार को नहीं जानने पर ट्रॉल हुईं आलिया भट्ट

एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन में नई रोल्स रॉयस भी जोड़ ली है। विवेक ने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 8:46:05

2 News : विवेक ओबेरॉय ने खरीदी लग्जरी कार, शेयर किया वीडियो, किशोर कुमार को नहीं जानने पर ट्रॉल हुईं आलिया भट्ट

एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन में नई रोल्स रॉयस भी जोड़ ली है। विवेक ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ इस खास पल का वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। विवेक ने सिल्वर-ग्रे रोल्स रॉयस का वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके परिवार के लोग भी हैं। इसके साथ ही विवेक ने कैप्शन में लिखा, “सफलता के कई रूप होते हैं और आज ये ऐसी दिख रही है। परिवार के साथ खास पलों का जश्न मनाने के लिए आभारी और खुश हूं।”

वीडियो में विवेक मां यशोधरा ओबेरॉय के माथे पर प्यार से किस कर रहे हैं और कार की चाबियां अपने पिता को सौंप रहे हैं। वीडियो में विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय भी हैं, जो फोन से गाड़ी का वीडियो बना रही हैं। बता दें इस कार की कीमत 6.95 करोड़ रुपए से शुरू होती है, जिसमें सबसे सस्ता मॉडल कलिनन है। सबसे महंगा मॉडल फैंटम है, जिसकी कीमत 9.50 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। विवेक की कारों के प्रति जबरदस्त दीवानगी है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनके पास 3.11 करोड़ रुपए की लैम्बोर्गिनी गैलार्डो, 4.5 करोड़ रुपए की क्रिसलर 300 सी लिमोसिन और दो मर्सिडीज मॉडल GLS 350D व GLE 250D हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। विवेक की कुल प्रॉपर्टी लगभग 153 करोड़ रुपए है। विवेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी पहली फिल्म साल 2002 में आई कंपनी थी। उन्हें पिछली बार इसी साल रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'द इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ देखा गया था।

रणबीर कपूर ने IFFI के दौरान आलिया भट्ट को लेकर किया खुलासा

रणबीर कपूर ने आज रविवार (24 नवंबर) को गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में अपनी पत्नी आलिया भट्ट को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स आलिया पर निशाना साधते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। रणबीर बता रहे थे कि कैसे नई जनरेशन के लोगों को म्यूजिक के बारी में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसी संदर्भ में उन्होंने आलिया का नाम लिया।

वीडियो में रणबीर वहां मौजूद मीडिया से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं, “जब मैं पहली बार आलिया से मिला तो उसने मुझसे पूछा था कि किशोर कुमार कौन थे?” रणबीर की बात सुन वहां मौजूद लोग ना केवल हैरान रह गए, बल्कि जोर से चिल्लाने लगे, "Are you serious." (क्या आप गंभीरता से यह बोल रहे हो।) अब इस वीडियो पर लोग भड़क रहे हैं। एक ने लिखा, “आलिया भट्ट कौन हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक्सक्यूज मी! कौन है आलिया?”

तीसरे ने लिखा, “आलिया से यही उम्मीद थी...कोई बात नहीं।” चौथे ने लिखा, “आलिया को वैसे भी कुछ नहीं पता...और इसका मतलब यह नहीं है कि किशोर कुमार जी को भुला दिया गया है।” पांचवें ने लिखा, “अपनी बीवी की बेइज्जती करना कोई इनसे सीखे।” उल्लेखनीय है कि आलिया पूर्व में अपने जनरल नॉलेज के कारण खुद की हंसी उड़वा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री