न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सायरा ने रहमान को बताया दुनिया का बेस्ट इंसान, इस एक्ट्रेस ने व्हाइट मोनोकिनी में कराया मैटरनिटी फोटोशूट

दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पत्नी सायरा बानु से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 7:25:23

2 News : सायरा ने रहमान को बताया दुनिया का बेस्ट इंसान, इस एक्ट्रेस ने व्हाइट मोनोकिनी में कराया मैटरनिटी फोटोशूट

दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पत्नी सायरा बानु से तलाक की घोषणा की थी। दोनों शादी के 29 साल बाद अलग हो गए। इस तलाक के बाद ही रहमान के बैंड की मेंबर मोहिनी डे ने भी अपने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रहमान का नाम मोहिनी संग जोड़ना शुरू कर दिया और उन्हें खूब ट्रॉल किया। इस पर रहमान ने उन्हें बदनाम करने वाला कंटेट पब्लिश करने या दिखाने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें लीगल नोटिस दिया था।

अब इस मामले पर सायरा ने चुप्पी तोड़ दी है। सायरा की वकील वंदना शाह ने उनका एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें वह रहमान को सपोर्ट कर रही हैं। सायरा ने कहा कि मैं अभी मुंबई में हूं और थोड़ी फिजिकली वीक हूं इसलिए अभी तक चुप रही। लेकिन मैं सभी यूट्यूबर्स और तमिल मीडिया से अपील करती हूं कि प्लीज आप एआर के बारे में कुछ भी गलत बातें ना फैलाएं। वे दुनिया के बेस्ट इंसान हैं। वे एक अनमोल शख्स हैं। प्लीज मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं इस वक्त में आप उनको सपोर्ट करें। मेरा उन पर अटूट विश्वास है, जो पूरी जिंदगी रहेगा।

मेरी सबसे ये भी अपील है कि वो जैसे हैं, उन्हें वैसे ही रहने दें। जब तक हम ऑफिशियल कुछ नहीं कहते। प्लीज आप लोग हमारी प्राइवेसी का समर्थन करें और एआर का नाम किसी और के साथ जोड़ना बंद करें। वो सच में बहुत अच्छे इंसान है। उनको नाम को खराब मत कीजिए..उल्लेखनीय है कि रहमान और सायरा तीन बच्चों खतीजा, रहीमा और अमीन के पैरेंट्स हैं।

सोनाली सहगल जल्द बनने वाली हैं मां, पिछले साल बिजनेसमैन के साथ हुई थी शादी

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में हैं। वह प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज को एन्जॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से सोनाली अक्सर खुद से और प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। सोनाली ने हाल ही मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई हैं। इनमें सोनाली बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर गजब का प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में सोनाली व्हाइट कलर की मोनोकिनी में पेट डॉग के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। सोनाली ने इनका दिलचस्प कैप्शन दिया है। सोनाली ने लिखा, “बड़ा भाई शमशेर अपने छोटे सिबलिंग का इंतजार कर रहा है…सोच रहा है कि क्या अब उसे अपनी मिठाइयां बांटनी पड़ेंगी।” सोनाली ने लुक को ग्लॉसी मेकअप और बालों में बन बनाकर पूरा किया।

हर एक तस्वीर में वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनाली की अदाएं देखते ही बन रही हैं। इससे पहले भी सोनाली ने पति के साथ फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह ब्रालेट के साथ जैकेट में नजर आई थीं। सोनाली ने 7 जून 2023 को बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। सोनाली के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘प्यार का पंचनामा 1’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ के साथ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री