न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मल्लिका ने बताया कहां और कैसे शूट हुआ था ‘भीगे होंठ’, अनिल ने शूटिंग के बीच में किए ताज के दीदार

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और एक्टर इमरान हाशमी स्टारर ‘मर्डर’ फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को गाने भी खूब पसंद आए थे। ‘भीगे होंठ’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 8:11:05

2 News : मल्लिका ने बताया कहां और कैसे शूट हुआ था ‘भीगे होंठ’, अनिल ने शूटिंग के बीच में किए ताज के दीदार

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और एक्टर इमरान हाशमी स्टारर ‘मर्डर’ फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को गाने भी खूब पसंद आए थे। ‘भीगे होंठ’ गाने ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। इसमें इमरान और मल्लिका की जबरदस्त इंटीमेट केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। अब 20 साल बाद मल्लिका ने गाने की शूटिंग को लेकर इनसाइड स्टोरी पर खुलकर बात की है और बताया कि ये गीत कैसे और कहां शूट हुआ। गाने को मशहूर गायक कुणाल गांजावाला ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था।

मल्लिका ने रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम उस वक्त बैंकॉक में ये गाना शूट कर रहे थे। वहां पर इतनी ज्यादा गर्मी थी जिसे सहन कर पाना मुश्किल था। ऊपर से हमारी चुनौती तब और भी बढ़ गई जब ये तय किया गया कि इस गाने की शूटिंग छत पर की जाएगी। चिलचिलाती धूप और भारी तापमान में हालत खराब हो रही थी। ये बेहद थकाने वाला था। लेकिन कोरियोग्राफर और क्रू मेंबर ने हमारी काफी मदद की थी, जिसके वजह से ये पूरा हो पाया। हालांकि गाने की सफलता के बाद हम सभी लोगों की मेहनत पैसा वसूल रही।

बता दें मल्लिका की इमेज शुरू से ही ग्लैमरस गर्ल की रही है। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर महेश भट्ट थे। मल्लिका ने हाल ही फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के साथ बॉलीवुड में वापसी की है। मल्लिका ने चंदा रानी की भूमिका निभाई, जिस पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड कलाकार थे।

mallika sherawat,actress mallika sherawat,emraan hashmi,bheege honth tere,mallika emraan,anil kapoor,subedar,tajmahal

आगरा में अपनी अगली फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग में बिजी हैं अनिल कपूर

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर रविवार (24 नवंबर) ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। अनिल इन दिनों आगरा में फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के कई सीन यहां अलग-अलग लोकेशन पर शूट किए जा रहे हैं। शूटिंग से फुर्सत मिलने पर अनिल ने ताजमहल का दौरा किया और फैंस से मिलकर उनकी खुशी दोगुनी कर दी। ब्लैक ड्रेस में पूर्वी गेट से प्रवेश करते ही लोगों की निगाहें अनिल के ऊपर ठहर गई।

अनिल ताजमहल की खूबसूरती देखकर खुद को ‘वाह ताज’ कहने से नहीं रोक पाए। उन्होंने फोटो खिंचवाने के साथ हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। देशी-विदेशी पर्यटकों को जैसे ही अनिल नजर आए, वे उत्साह से भर उठे। हालांकि कड़ी सुरक्षा के कारण फैंस उनके साथ फोटो नहीं खिंचवा सके। उन्होंने अपने मोबाइल में अनिल की तस्वीरों को कैद कर लिया। बता दें यह पहली बार नहीं है, जब अनिल ताजमहल देखने पहुंचे।

कुछ साल पहले वे हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के साथ भी ताजमहल का दीदार कर चुके हैं। अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 66 साल की उम्र में भी वे काफी बिजी हैं। उनके पास दिग्गज फिल्ममेकर्स के ऑफर लगातार आ रहे हैं। अनिल पिछले साल ‘एनिमल’ और फिर ‘फाइटर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री