न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप के लिए खतरे की घंटी बनते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क

रिश्ता कोई भी हो वह सम्मान, प्यार और विश्वास की नींव पर ही टिका होता हैं। रिश्ते को बनाए रखने के लिए इसे संभालना बहुत जरूरी होता हैं। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अपने रिश्तो को जानबूझकर खराब करना या तोड़ना चाहता होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Apr 2023 3:25:59

रिलेशनशिप के लिए खतरे की घंटी बनते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क

रिश्ता कोई भी हो वह सम्मान, प्यार और विश्वास की नींव पर ही टिका होता हैं। रिश्ते को बनाए रखने के लिए इसे संभालना बहुत जरूरी होता हैं। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो अपने रिश्तो को जानबूझकर खराब करना या तोड़ना चाहता होगा। लेकिन कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि रिश्ते में निरसता हो जाती हैं और दूरियां आने लगती हैं। रिश्तों में उतार-चढ़ाव होना सामान्य है लेकिन जब रिश्ते निराशा और दुख देने लगे, तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप के लिए खतरे की घंटी बनते हैं। इन संकेतों को जानकर आपको सतर्क होने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

warning signs in a relationship,red flags in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship danger signals,behaviors that can harm a relationship,early warning signs of relationship troubles,communication breakdown in a relationship,lack of trust in a relationship,signs of emotional abuse in a relationship,signs that a relationship is headed for trouble

रिश्ते में बढ़ रही गलतफहमियां

कई बार साथ रहते हुए भी कपल्स के बीच ठीक से कम्युनिकेशन नहीं हो पाता है। ऐसे में रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती है। इसलिए यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने पार्टनर से हर बात को लेकर बातचीत करते रहें। बात करने से किसी भी रिश्ते में गलतफहमियों की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। कोशिश करें की आपके दिल में जो भी बात हो उसे दिल खोल कर करें।

व्यवहार में बदलाव

व्यवहार में बदलाव आपके रिश्ते में खतरे का संकेत है। साथी का आपकी बातों पर ध्यान नहीं देना। गंभीर बातों को सुनकर भी अनसुना कर देना, आपकी बातों का जवाब झुंझुलाकर देना या बेवजह हर बात पर गुस्सा करना इत्यादि। इस तरह के लक्षण नजर आने पर समझ लेना चाहिए रिश्ता खतरे में हैं।

warning signs in a relationship,red flags in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship danger signals,behaviors that can harm a relationship,early warning signs of relationship troubles,communication breakdown in a relationship,lack of trust in a relationship,signs of emotional abuse in a relationship,signs that a relationship is headed for trouble

समर्थन की कमी

हेल्दी रिलेशनशिप जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने पार्टनर को सफल होते देखने की आपसी इच्छा पर आधारित होते हैं। लेकिन जब चीजें टॉक्सिक हो जाती हैं तो हर उपलब्धि एक प्रतियोगिता बन जाती है। जो वक्त कपल एक साथ बिताते हैं वे सकारात्मक नहीं लगता। उसमें पार्टनर का समर्थन नहीं मिलता। दोनों सिर्फ अपनी खुशी चाहते हैं न कि अपने पार्टनर की। ये बात सच है कि आपको अपने पार्टनर की कुछ बातें या कुछ आदतें नापसंद हो सकती हैं, लेकिन एक दूसरे की हर छोटी बात पर नापसंदगी जताना और जल्दी इरिटेट हो जाना आपके रिश्ते में आई दूरियों की ओर संकेत कर सकता है।

एक दूसरे का ख्याल न रखना

प्यार या रिश्ते की शुरुआत में हर कोई एक दूसरे की खूब केयर करता है लेकिन, बाद में लोग अपने-अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि वह एक दूसरे का ख्याल रखना भूल जाते हैं। कई बार पार्टनर एक दूसरे की जरूरतों को भी नजरअंदाज कर देते हैं। यह रवैया किसी भी रिश्ते के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। यह इस बात का सबूत है कि आपके पार्टनर की लाइफ में आपकी अहमियत कम हो रही है। इस बात को जल्द से आपको पहचानने की जरूरत है।

warning signs in a relationship,red flags in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship danger signals,behaviors that can harm a relationship,early warning signs of relationship troubles,communication breakdown in a relationship,lack of trust in a relationship,signs of emotional abuse in a relationship,signs that a relationship is headed for trouble

एक दूसरे के साथ समय बिताने से बचना

जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, अक्सर अपना सारा समय उन्हीं के साथ बिताना पसंद करते हैं और उनके दूर होने पर उन्हीं के बारे में सोचते है। लेकिन एक दूसरे के साथ समय बिताने से बचना रिश्ते में दूरियों को शुरुआत कर सकता है। इग्नोर करने की आदत किसी भी रिश्ते को खराब कर सकती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर या आप एक दूसरे की बातों को जानबूझकर इग्नोर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह कोई अच्छा संकेत नहीं है।

ईर्ष्या की भावना

आपकी बातचीत छिपकर सुनना। आपके सेल फोन पर जवाब देना। आपके ई-मेल चैक करते समय आपके कंधे पर चढ़ जाना। यह सब इशारे आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकते हैं। कि वह "कौन था?" जब ईर्ष्या आपकी निजी जिन्दगी में घुसने लगे तो समझ लेना चाहिए कि इसमें दृढ़ होने की जरूरत है। किसी रिश्ते को सफल बनाने के लिए दो लोगों के बीच में इमोशनल लगाव होना बहुत जरूरी है। जब यह भावनात्मक लगाव कम होने लगे तो यह समझ लें कि रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई है। इमोशंस रिश्तों में जान डाल देते हैं। अगर आपके रिश्ते में इमोशनल बॉड खत्म हो रहा है तो इसके पीछे का कारण पहचानने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत