न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के लिए खतरा बनते हैं ये संकेत, करते हैं कमजोर रिश्ते का इशारा

आज के समय में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बेहद आम है। कई ऐसे कपल होते हैं, जो पढ़ाई या नौकरी के कारण एक दूसरे से मीलों दूर रहते हैं और मिल नहीं पाते।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 May 2023 11:57:07

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के लिए खतरा बनते हैं ये संकेत, करते हैं कमजोर रिश्ते का इशारा

आज के समय में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बेहद आम है। कई ऐसे कपल होते हैं, जो पढ़ाई या नौकरी के कारण एक दूसरे से मीलों दूर रहते हैं और मिल नहीं पाते। किसी भी कन्वेंशनल रिलेशनशिप की तुलना में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक वक्त के बाद भौगोलिक दूरी और बदलता माहौल दिलों में दूरियां पैदा कर देता है। आपके साथ यह स्थिति पैदा ना हो, इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते संभल जाएं। जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को ठीक से रिव्यू करें और समझें कि ये ठीक से आगे बढ़ भी पाएगा या नहीं। आज इस कड़ी में हम आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के उन संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं जो कमजोर रिश्ते का इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतो के बारे में...

signs of trouble in long-distance relationships,red flags in long-distance relationships,warning signs in long-distance relationships,long-distance relationship problems,how to spot trouble in long-distance relationships,signs that a long-distance relationship is failing,communication issues in long-distance relationships,distance and relationship challenges,common issues in long-distance relationships,coping with challenges in long-distance relationships

डेट नाइट प्लानिंग को नजरअंदाज करना

किसी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए शेड्यूलिंग कॉल्स/डेट नाइट्स महत्वपूर्ण हैं। यदि वह आपकी निर्धारित कॉल को मिस कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि उनके पास कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं है, तो इसे एक रेड फ्लैग के तौर पर लिया जा सकता है। कभी-कभी अप्रत्याशित परिस्थितियां होती हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से दोहराना बिल्कुल भी उचित नहीं। क्योंकि यदि आप किसी के लिए महत्व रखती हैं, तो वह हमेशा आपके लिए समय निकालने में असमर्थ नहीं हो सकते।

कॉल रिसीव न करना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के बीच बातचीत का जरिया फोन काॅल होता है। लोग अपने पार्टनर से बात करने या उसे देखने के लिए वीडियो कॉल भी करते हैं। लेकिन जब आपका साथी आपकी कॉल या वीडियो कॉल को उठाना बंद कर दे या कम कर दे, तो समझ जाएं कि वह आपसे दूरी बनाना चाहता है। पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है और रिश्ते में प्यार कम होने लगा है।

signs of trouble in long-distance relationships,red flags in long-distance relationships,warning signs in long-distance relationships,long-distance relationship problems,how to spot trouble in long-distance relationships,signs that a long-distance relationship is failing,communication issues in long-distance relationships,distance and relationship challenges,common issues in long-distance relationships,coping with challenges in long-distance relationships

बातचीत लगभग खत्म होना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में कपल्स के बीच आपस में कनेक्टेड रहने का तरीका होता है कि वह वीडियो कॉल, फोन कॉल या फिर एक-दूसरे को मैसेज करें। इस तरह ही वह एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। लेकिन अब आपके बीच बातचीत लगभग ना के बराबर होती है तो यह भी एक रेड साइन है। जरूरी नहीं है कि पार्टनर पूरा समय आपको दे पाए, क्योंकि आप दोनों की ही अपनी कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन अगर वह बात करने में भी कतराता है या फिंर आपके मैसेज का जवाब नहीं देता या फिर आपको घंटों इंतजार करवाता है और उसके बाद भी ठीक से बात नहीं करता तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

बहाने बनाना

जब पार्टनर आपसे झूठ बोलने लगे या बहाने बनाना शुरू कर दें, तो समझ जाएं कि रिश्ते में दूरी आने लगी है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप विश्वास पर टिका होता है। इस तरह के रिश्ते में लोगों को अपने पार्टनर से बातें नहीं छुपाना चाहिए, या झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि झूठ बोलने या बहाने बनाने से रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। वहीं जब रिश्ते में भरोसा खत्म होने लगे तो समझ जाएं कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।

signs of trouble in long-distance relationships,red flags in long-distance relationships,warning signs in long-distance relationships,long-distance relationship problems,how to spot trouble in long-distance relationships,signs that a long-distance relationship is failing,communication issues in long-distance relationships,distance and relationship challenges,common issues in long-distance relationships,coping with challenges in long-distance relationships

रिलेशन का टॉक्सिक होना

एक अच्छे रिश्ते से आप दोनों को एक बेहतर इंसान बनने और विकसित होने में मदद करता है। यह आपको भावनात्मक रूप से, पेशेवर रूप से और यहां तक कि आर्थिक रूप से बढ़ने से भी नहीं रोकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में भी एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को सपोर्ट करने और उसे आगे बढ़ने में मदद करता है। लेकिन अब अगर आपको अपने पार्टनर से बातें छिपानी पड़ रही हैं या फिर आपको अपना रिलेशन टॉक्सिक महसूस होने लगा है और आपको अब घुटन होने लगी है तो ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन को खत्म कर देना ही अच्छा है।

सोशल मीडिया पर न होना

यह बात मानी जा सकती है कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं होता। हालांकि, यदि आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और आपके पार्टनर का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से उपस्थित नहीं हैं। तो हो सकता है, कि वह आपसे कुछ छिपा रहे हों। यह एक अनहेल्दी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का संकेत है। साथ ही यह आपके रिश्ते का रेड फ्लैग भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत