न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौकरी छोड़ने की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, ना करें फैसला लेने में देरी

अपने जीवनयापन और भरण-पोषण के लिए कई लोग नौकरी करते हैं और उससे मिलने वाली सैलेरी से उनका घर चलता हैं। कुछ लोग अपनी नौकरी से बहुत खुश होते हैं तो वहीँ कुछ नाखुश होते हैं और नौकरी छोड़ने की बात करते रहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Mar 2023 4:28:11

नौकरी छोड़ने की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, ना करें फैसला लेने में देरी

अपने जीवनयापन और भरण-पोषण के लिए कई लोग नौकरी करते हैं और उससे मिलने वाली सैलेरी से उनका घर चलता हैं। कुछ लोग अपनी नौकरी से बहुत खुश होते हैं तो वहीँ कुछ नाखुश होते हैं और नौकरी छोड़ने की बात करते रहते हैं। ऐसे लोगों के मन में नौकरी को लेकर मिली-जुली भावनाएं हो सकती हैं और मन में विचार आते हैं कि नौकरी छोड़े या नहीं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती हैं कि आपकी नौकरी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित करने लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इशारा करते हैं कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ देनी चाहिए और कोई दूसरी नौकरी करनी चाहिए। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs point towards leaving the job,jobs,tips

काम से जी चुराना

क्या ऑफिस में आपने काम से जी चुराना शुरू कर दिया है। क्या आपको हर दिन यह महसूस होता है कि आपका काम आपके लिए बोझ बनता जा रहा है? अगर आप भी इस तरह की बातों से हर दिन गुजर रहे हैं तो इसकी वजह पता कर उसका हल निकालें। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप अपने CV पर दोबारा काम करें और दूसरी नौकरी ढूंढना शुरू कर दें।

ऑफिस का बुरा कल्चर

आप अपनी लाइफ का बड़ा पार्ट अपने वर्कप्लेस पर बिताते हैं और इसलिए यह जरूरी है कि आप अच्छे सहयोगियों से घिरे रहें जो आपको आराम से काम करने दें। एक खराब वातावरण में काम करने से आप अपनी नौकरी से नफरत कर सकते हैं और यहां तक कि ये आपके मनोबल भी गिरा सकता है। बेहतर यही होगा कि इस तरह के माहौल से जितना जल्दी हो जाए बाहर निकल आएं, वरना इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

signs point towards leaving the job,jobs,tips

काम के दौरान बोरियत महसूस करना

समय-समय पर ज्यादातर लोग एक जैसा काम हर दिन करके बोर हो जाते हैं लेकिन अगर लंबे समय तक आपको अपने काम में बोरियत महसूस हो और काम करने का दिल न करे तो सावधान हो जाएं। ये इस बात का संकेत है कि अब आपको इस काम में दिलचस्पी नहीं रही है।

सीखने का कर्व आने लगे नीचे

अगर आपका सीखने का कर्व नीचे आ रहा है या अगर आप कुछ चुनौती नहीं महसूस कर रहे हैं तो यह संकेत है कि आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। हो सकता है कि हर दिन आप कुछ नहीं सीख रहे हो लेकिन आपको आपकी स्किल्स को पाॅलिश करते रहना चाहिए। अगर आपको ट्रेनिंग सैशन, नए प्रोजेक्ट्स या संबंधित सेमीनार, काॅन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है तो यह संकेत हैं कि आपकी कंपनी आपके करियर डेवलपमेंट में निवेश करने में रूचि नहीं ले रही है।

signs point towards leaving the job,jobs,tips

अटका हुआ महसूस करना

अगर आपका अपनी जॉब या काम में बिल्कुल भी मन नहीं लगता। आप खुद को जबरदस्ती सुबह उठकर ऑफिस के लिए रेडी करती हैं और ऑफिस पहुंचने के बाद बस टाइम पूरा होने का इंतजार करती हैं तो यह भी एक संकेत है कि आपको अपनी जॉब बदल देनी चाहिए। इस स्थिति में आप खुद को अटका हुआ महसूस करती हैं, जिसे अपनी जॉब में कुछ भी नया सीखने को या फिर प्रोफेशनल ग्रोथ का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको नई जॉब में नए चैलेंजेस को तलाशना चाहिए।

पर्सनल लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव

प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ कभी भी अछूती नहीं रहती। आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जो कुछ भी करती हैं, उसका असर पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। वर्कलोड अधिक होना और उसका तनाव लाइफ पर होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको कुछ अधिक नकारात्मक असर नजर आएं, जैसे स्ट्रेस के चलते पर्सनल रिश्तों में तनाव की स्थिति, चिड़चिड़ापन, बहुत अधिक गुस्सा आना, अनिद्रा की समस्या, आदि आपको संकेत देते हैं कि अब आपको प्रोफेशनल लाइफ पर सीरियसली विचार करना चाहिए।

सेहत पर पड़ा रहा असर

अगर आप लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो नौकरी छोड़ने का यह एक अच्छा कारण है। आपकी नौकरी एक कारण हो सकती है कि आप इतना तनाव महसूस कर रहे हैं, जिससे बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हों। अगर आपके पास कुछ समय रहने के लिए पर्याप्त सेविंग्स हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती