न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सच्चे दोस्त में देखने को मिलती हैं ये बातें, जानें और पहचानें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो एक सच्चे दोस्त में देखने को मिलती हैं। इनकी मदद से अपने सच्चे दोस्त की पहचान करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 3:32:33

सच्चे दोस्त में देखने को मिलती हैं ये बातें, जानें और पहचानें


इस दुनिया के कई अनोखे रिश्तों में से एक अलग और प्यारा रिश्ता हैं दोस्ती का जिसका चुनाव आप खुद करते हैं। जीवन में कई दोस्त बनते हैं कुछ का साथ चाँद दिनों का होता हैं तो कुछ जिंदगीभर साथ निभाते हैं। जिंदगी में दोस्तों की नहीं बल्कि सच्चे दोस्तों की जरूरत होती हैं। आज के दौर में जहां एक तरफ दोस्ती में धोखा मिलना बेहद कॉमन हो गया है। वहीँ दूसरी तरफ दोस्ती की कई मिसाल भी देखने को मिलती हैं। ऐसे में सभी को अपने सच्चे दोस्त की पहचान होना जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो एक सच्चे दोस्त में देखने को मिलती हैं। इनकी मदद से अपने सच्चे दोस्त की पहचान करें।

signs of a true friend,mates and me,relationship tips

खुलकर अपने मन की बात कहने वाला

आप या आपका बेस्ट फ्रेंड कभी भी आपको अपने मन की कोई भी बात बताने से पहले ये नहीं सोचता कि आप उनके बारे में क्या सोचेंगे। यही वजह है कि आपको अपने बेस्टी को सच बताने में कोई समस्या नहीं होती है।

आपका घर आपके बेस्टी का घर है

आपका बेस्ट फ्रेंड कभी भी आपको या आपके घर को पराया नहीं समझता वह हमेशा आपके घर को अपना घर समझता है। जिसमें आपके बेड पर सोने से लेकर आपके किचन में जाकर खाना बनाने और खाने तक सब शामिल है। जैसे कि वह आपका भाई या बहन की तरह अपना हो। इसके अलावा आप अपने बेस्ट फ्रेंड के मम्मी-पापा, भाई-बहन लगभग सभी जानने वाले जानते हैं। वह या आप सिर्फ एक दोस्त की तरह नहीं बल्कि परिवार के एक सदस्य की तरह होते हैं।

बीमारी में साथ खड़े रहना

अगर कोई मित्र आपके या परिवार में किसी के बीमार होने पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है तो समझ लें कि वह सच्चा दोस्त है। क्योंकि जब कोई व्यक्ति की रोग से ग्रसित हो जाता है तो उससे हर कोई दूरी बना लेता है। ऐसे में अगर व्यक्ति आपके साथ हर तरह से खड़ा रहे तो वास्तव में आपका सबसे सच्चा मित्र है।

signs of a true friend,mates and me,relationship tips

सामान और सीक्रेट शेयर करना

आपका बेस्टी आपके साथ अपने सारे सीक्रेट्स शेयर करता है, जो शायद आपके अलावा, किसी दूसरे को पता नहीं होते। इसके अलावा आपका बेस्टी आपके साथ अपनी किताब से लेकर कपड़े, मेकअप सब शेयर करता है। कई दफा वह आपके बिना मांगे भी, आपके लिए बहुत कुछ कर देता है, जो कि बहुत करीबी और मजबूत दोस्ती का संकेत है। लेकिन अगर आपके सीक्रेट्स को आपका दोस्त किसी को नहीं बताता और सीक्रेट ही रहने देता है, तो वह भी आपके प्रति उतना ही ईमानदार है।

कभी भी मदद के लिए तैयार रहना

एक बेस्ट फ्रेंड ही होता है, जिसे आप या वो रात के 12 बजे हों या सुबह के 4 कभी भी फोन कर सकते हैं। इसके अलावा कभी भी बिना झिझक के मदद मांगना और मदद करना अच्छी दोस्ती के संकेत हैं। इसलिए यदि आपके ऐसे दोस्त है, जो कभी हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं, तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। इसलिए ऐसे दोस्तों की क्रद करना सीखें और उन्हें कभी भी दूर न होनें दें।

आपको अपनी अहमियत महसूस कराते हैं

यदि अपने मित्र के साथ में आप की मौजूदगी, से आप यह नहीं महसूस कर पा रहे हैं कि आप की उस की ज़िंदगी में मौजूदगी की कोई अहमियत है या नहीं? तो फिर यह मित्र भी आप के लिए सच्चा नहीं है। हालाँकि एक मित्र को, आप को झूठ के साथ खुद से बाँधे नहीं रखना चाहिए, एक सच्चा मित्र हमेशा आप को महसूस कराता है, कि आप बहुत महत्वपूर्ण और अति आवश्यक हैं। वे आप से सलाह माँगते हैं, और उन पर गौर भी फरमाते हैं और किसी और मित्र के आने पर भी आप को छोड़ कर कहीं नहीं जाते।

भद्दे मजाक सहना और बेवकूफी वाले सवाल

बेस्ट फ्रेंड एक-दूसरे की जितनी केयर करते हैं, उतना ही वह एक दूसरे का मजाक उड़ाने में भी पीछे नहीं होते। लेकिन वह आपका मजाक आपके मुंह के सामने उढ़ाते हैं और आपसे काफी भद्दे मजाक भी करते हैं, जो शायद कोई और करे तो आप बुरा मान जाएं। इसके अलावा, गंभीर मुद्दों से लेकर आपके बेवकूफी वाले सवालों से आपका बेस्ट फ्रेंड कभी नहीं थकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत