न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे भी करते हैं दुश्मनों की तरह लड़ाई, इस तरह दूर करें उनकी यह आदत

बच्चों का स्वभाव चंचल होता है। वह आए दिन शरारतें करते हैं। उनकी ये शरारतें और नादानियां घर की रौनक बनाए रखती हैं। घर में मौजूद बच्चों का जमावड़ा किसी भी घर को जीवंत रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 May 2023 9:20:48

क्या आपके बच्चे भी करते हैं दुश्मनों की तरह लड़ाई, इस तरह दूर करें उनकी यह आदत

बच्चों का स्वभाव चंचल होता है। वह आए दिन शरारतें करते हैं। उनकी ये शरारतें और नादानियां घर की रौनक बनाए रखती हैं। घर में मौजूद बच्चों का जमावड़ा किसी भी घर को जीवंत रखता हैं। लेकिन जब घर के बच्चों का बर्ताव ऐसा हो जाएं कि वे बात-बात पर लड़ने लगते हैं, तो माहौल को बिगड़ने में समय नहीं लगता हैं। ऐसे में उन्हें सुधारना और सही दिशा दिखाना पैरेंट्स की जिम्मेदारी बन जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका अनुसरण कर आप अपने बच्चों के बीच स्नेह और प्यार बढ़ाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं कि बच्चों की लड़ाई की यह आदत कैसे दूर की जाए।

sibling rivalry solutions,how to stop sibling fights,preventing sibling arguments,dealing with sibling conflicts,tips to reduce sibling rivalry,building better sibling relationships,managing sibling aggression,preventing sibling jealousy,strategies for peaceful sibling interactions,ways to improve sibling communication

बच्चों से पहले खुद को सुधारें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा बहसबाजी से बचे और लोगों से सही से बात करे तो सबसे पहले खुद को सुधारें। आप बच्चे के सामने सही तरीके से बात करेंगे तो बच्चा भी अच्छी आदतें सीखेगा। अगर आप तू-तड़ाक में बात करेंगे या उसके सामने किसी से भी लड़ाई झगड़ा करेंगे तो बच्चा बहुत जल्दी कैच करेगा। आप चाहे तो ये बात खुद भी गौर करें कि जिन बच्चों के पेरेंट्स थोड़ा धीरे बोलते हैं या शांत होते हैं वो बच्चे भी ज्यादा एग्रेसिव नहीं बनते।

शांति से समझाएं

बच्चे अगर जरूरत से ज्यादा लड़ने झगड़ने लगें और एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद ना करें तो माता-पिता को उनके विवादों को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। बच्चों से बात करें और यह जानने की कोशिश करें कि वह एक दूसरे से इतना क्यों लड़ते हैं। कई बार कई बड़ा भाई या बहन अपने छोटे भाई/बहन से इनसिक्योर महसूस करने लगता है। बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा या जलन की भावना भी उन्हें एक दूसरे के खिलाफ कर देती है। ऐसे में माता पिता को उनके बीच की परेशानी को समझ कर बच्चों को समझाना चाहिए।

sibling rivalry solutions,how to stop sibling fights,preventing sibling arguments,dealing with sibling conflicts,tips to reduce sibling rivalry,building better sibling relationships,managing sibling aggression,preventing sibling jealousy,strategies for peaceful sibling interactions,ways to improve sibling communication

बच्चों के प्रति विनम्र रहें

बच्चों के सामने हमेशा विनम्र रहें। विनम्रता बच्चों को मिलजुलकर रहना सिखाती है। उनके सामने कभी पछपात न करें। ऐसा करने पर बच्चों के मन में असमानता का भाव और हीन भावना आएगी। इसलिए बच्चों को कभी ये फील होने न दें। कि आप उससे कम और दूसरे बच्चे से ज्यादा प्रेम करते हैं। ऐसे में आप विनम्र रहें।

बीच में ना आएं

अपने बच्चों का बीच-बचाव करना कभी-कभी तो अच्छा लगता है लेकिन हर बार सही नहीं है। ऐसे में बच्चे ना केवल आपके ऊपर निर्भर हो जाएंगे बल्कि वे हर बार लड़ाई होने पर आप को ही बुलाएंगे। ऐसा करने से बच्चों का आत्मविश्वास भी कम होता है। इससे अलग यदि लड़ाई भाई-बहन में हुई है और अगर आपने कि सामने वाले का पक्ष लिया ऐसा करने से बच्चों के मन में ईर्ष्या की भावना पैदा हो जाती है।

sibling rivalry solutions,how to stop sibling fights,preventing sibling arguments,dealing with sibling conflicts,tips to reduce sibling rivalry,building better sibling relationships,managing sibling aggression,preventing sibling jealousy,strategies for peaceful sibling interactions,ways to improve sibling communication

एक-साथ काम करना सिखाएं

अपने बच्चे को अगर आप एक-साथ काम करना सिखाएंगी तो उनमें प्यार बढ़ेगा और बच्चों की आपस में लड़ाई भी नहीं होगी। एक-साथ काम करने से वह एक-दूसरे को बेहतर तरह से समझ पाएंगे और इससे उनकी लड़ाई भी कम होगी।

संगत पर ध्यान दें

जन्म से ही पारिवारिक रिश्ता होने के साथ ही भाई बहन एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं। लेकिन जब वह कुछ बड़े होते हैं तो घर से बाहर निकल कर नए दोस्त बनाते हैं। घर से बाहर बच्चे को खराब संगत मिलने पर अपने भाई बहन से झगड़े कर सकते हैं । अभिभावक को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा कैसी संगत में है अगर वह झगड़ालू लोगों से दोस्ती करता है तो घर आकर अपने भाई बहन से भी झगड़ा करना सीख जाता है।

बच्चे में ईगो न पनपने दें

अपने बच्चे को शुरु से है थोड़ा पोलाइट बनायें, यानी उसे गलती करने पर सॉरी कहने में शर्म ना लगे या छोटी छोटी बातों को ईगो पर ना ले और नजरअंदाज करने वाला एटीट्यूड रखने के लिये समझायें। अगर बच्चा हर बात पर गुस्सा करेगा या खिसियेगा तो जब वो और बच्चों के साथ होगा तो हर छोटी-बड़ी बात पर दूसरे बच्चों से लड़ाई झगड़ा करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत