न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुश रहने के लिए जरूरी हैं सेल्फ लव, दें इन बातों पर ध्यान

हर कोई अपने जीवन में खुश रहना चाहता हैं जो कि उनका हक भी हैं। लेकिन कई बार लोग इसके लिए दूसरों से उम्मीद लगा लेते हैं कि वो उन्हें प्यार दे और खुश रखे जो कि सही नहीं हैं क्योंकि वे दूसरों से प्यार की उम्मीद में अपनी ख्वाहिशों का ही गला घोंट देते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 2:33:16

खुश रहने के लिए जरूरी हैं सेल्फ लव, दें इन बातों पर ध्यान

हर कोई अपने जीवन में खुश रहना चाहता हैं जो कि उनका हक भी हैं। लेकिन कई बार लोग इसके लिए दूसरों से उम्मीद लगा लेते हैं कि वो उन्हें प्यार दे और खुश रखे जो कि सही नहीं हैं क्योंकि वे दूसरों से प्यार की उम्मीद में अपनी ख्वाहिशों का ही गला घोंट देते हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए आपको यह बात अच्छी तरह समझने की जरूरत हैं कि जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तब तक दूसरों से प्यार पाने की उम्मीद भी नहीं कर सकते। ऐसे में आपको यह जानने की जरूरत हैं कि कैसे सेल्फ लव किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातो के बारे में जो आपको सेल्फ लव के प्रति प्रेरित करेगी। आइये जानते है...

self love,self love for happy,relationship tips

अपनी पसंद पहचानें

कई बार हम दूसरों में इतना खो जाते हैं कि हमारी पसंद क्या है, हमें क्या करने की इच्छा है या हमें लाइफ से क्या चाहिए, इन सब बातों पर गौर ही नहीं कर पाते हैं। अच्छा होगा कि आप सबसे पहले खुद को पहचानें और खुद की पसंद-नापसंद को जानें।

खुद को भी कहें गुड मॉर्निंग

सुबह उठते ही दूसरों से तो गुडमॉर्निंग बोलती ही होंगी, पर क्या कभी खुद को गुडमॉर्निंग बोला है! ऐसा तो कभी नहीं हुआ होगा। थके हुए मन से दिन की शुरुआत करने का मतलब अपनी ऊर्जा को कम करना है। ऐसे में कुछ नया करने के बारे में कैसे सोच सकती हैं? तो खुद को रिचार्ज इस तरह करें कि सुबह जब आईना देखें तो चेहरे पर मुस्कान लेकर अपने लिए भी गुडमॉर्निंग बोलें, मानो आज आपका दिन सबसे अच्छा है। अपने हर दिन को खास बनाइए।

self love,self love for happy,relationship tips

न बोलना सीखें

जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम चाह कर भी न नहीं बोल पाते हैं और बाद में पछताते हैं। जरूरत पड़ने पर न करना सीखें। कई बार हम इस खुद को इन सीमाओं में बांध लेते हैं कि कहीं किसी को बुरा न लगे। इस चक्कर में हर चीज को स्वीकार करने लगते हैं। ऐसे मे न कहना सीखें।

दूसरे क्या सोचेंगे इसकी परवाह न करें

हम अपनी ज़िंदगी को उलझा देते हैं, जब ये सोचते हैं कि हमारे कुछ भी करने से दूसरे क्या सोचेंगे। अगर आप भी ऐसी गलती करते आए हैं, तो अब इसे दोहराने से बचें। अगर किसी काम को करने की इच्छा आप रखते हैं, तो उसे बेझिझक करें।

तुलना न करें

कभी भी अपनी तुलना किसी और से न करें। हर किसी के जिंदगी जीने का तरीका अलग होता है। उनके अपने विचार और संस्कार होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की तुलना करके आप सिर्फ अपना समय और मूड खराब करते हैं।

खुद की खूबियां पहचानें

बुराई देखते और सुनते सुनते हम खुद की अच्छी चीजों को भूलने लगते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। दूसरों से ज्यादा खुद को समय दें, अपनी खूबियों और अच्छाईयों को पहचानें और जीवन के प्रति सकारात्मक बने रहें। अगर आपने कुछ अच्छा किया तो खुद को ट्रीट देना ना भूलें।

self love,self love for happy,relationship tips

किसी के छूटने की परवाह न करें

हम कई बार खुद से प्यार इसलिए नहीं जता पाते हैं, क्योंकि हमें दूसरों को खोने का डर होता है। हमें ये जानना चाहिए कि जो वाकई हमसे प्यार करते हैं, उन्हें हमारे फैसलों से खुशी ही मिलेगी। ऐसे में किसी की भी परवाह कर खुद का समय जाया न करें।

खुद को माफ करना सीखें

अगर आपने कोई गलती कर भी दी है तो उस बात को लेकर जीवन भर पछतावा न करें बल्कि खुद को माफ करके आगे बढ़ना सीखें। ये जाने लें कि आप सभी को खुश नहीं रख सकते, इसलिए अपनी कमियों को सुधार कर अपनी खुशी पर ध्यान दें।

खुद को रखें अपडेट

सीखना किसी भी उम्र में कम न करें। यह आपके खुद के विकास के लिए जरूरी है। यू-ट्यूब से कुछ नई चीजें सीखना, मोटिवेशनल चीजों को पढ़ना या सुनना, नए कोर्सेज करना, टेक्नोलॉजी की नई बातें जानना, देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहना, ये सारी चीजें आपको बेहतर बने रहने में मदद करती हैं। अगर आप ऐसा कर पाती हैं, तो लोग भी आपकी कद्र करना सीख जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती