न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं सुबह की रोमांटिक शुरुआत, इन 5 तरीकों से कहें पार्टनर को गुड मॉर्निंग

हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पार्टनर को गुड मॉर्निंग बोली जाए तो सुबह की रोमांटिक शुरुआत होगी और आप दोनों के बीच नजदीकियां आने लगेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 4:20:35

करना चाहते हैं सुबह की रोमांटिक शुरुआत, इन 5 तरीकों से कहें पार्टनर को गुड मॉर्निंग

सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन बेहतरीन गुजरता हैं और इसमें आपके पार्टनर की प्यार भरी गुड मॉर्निंग मिल जाए तो सुबह की रोमांटिक शुरुआत देखने को मिलती हैं। देखा जाता हैं कि कई बार सुबह-सुबह अपने पार्टनर को नींद से उठाना आसान नहीं हैं और पार्टनर का मूड भी खराब हो सकता हैं। लेकिन इसके लिए अपना तरीका बदला जाए तो माहौल को रोमांटिक बनाते हुए सुबह की शुभ शुरुआत की जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पार्टनर को गुड मॉर्निंग बोली जाए तो सुबह की रोमांटिक शुरुआत होगी और आप दोनों के बीच नजदीकियां आने लगेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to say good morning to your partner,mates and me,relationship tips

किस मॉर्निंग को बना सकता है हसीन

प्यारा सा किस एक-दूसरे को अपना प्यार दिखाने का सबसे बेहतरीन जरिया होता है। आप किस करके सुबह अपने पार्टनर को जगाने के लिए ट्राई कर सकते हैं। धीरे से उनके गाल या माथे पर किस करें और पार्टनर फिर भी न उठे तो उन्हें लिप किस भी दे सकते हैं। इस तरह उन्हें प्यार से गुड मॉर्निंग कहें। आपके जगाने का यह अंदाज पार्टनर को बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है। इससे उन्हें आपके प्यार का एहसास होता है।

अपने प्यार का इजहार करें

कहा जाता है कि प्यार क्या नहीं करा सकता है, ऐसे में रोमांटिक तरह से साथी को उठाने के लिए प्यार का इजहार भी अच्छा ऑप्शन है। रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को अपनी तरफ खींचकर आप उनसे यह कह सकते हैं कि आप उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वहीं अपनी सुबह को थोड़ा और रोमांटिक बनाने के लिए आप पार्टनर के साथ आप शावर भी ले सकते हैं। ऐसा करके आप न सिर्फ पानी की बचत करेंगे बल्कि अपनी सुबह को सबसे खास बना पाएंगे। इस तरह की गुड मॉर्निंग के बाद पार्टनर आपके और भी करीब आ जाएगा।

प्यार भरा स्पर्श

सुबह अपने पार्टनर को उठाने के लिए अपनी उंगलियों को उसके शरीर पर हल्के हाथों से फेरें। ये प्यार भरी उंगलियों का स्पर्श आपके पार्टनर को जगाएगा भी और प्यार का अहसास भी कराएगा। आप अपने जीवनसाथी के माथे, बालों को सहलाएं। हर पार्टनर के लिए ये सबसे खूबसूतर मॉर्निंग होगी। शायद ही कोई ऐसा होगा जो इन स्पर्श के बाद भी न उठे। आपको ये तरीका नींद भी गायब करेगा और एक बेहतरीन रोमांटिक दिन की शुरूआत भी करेगा।

tips to say good morning to your partner,mates and me,relationship tips

सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता

अपने पार्टनर को कुछ खास तरह से उठाने के लिए आप उनकी पसंद का कुछ अच्छा नाश्ता बना सकते हैं, जिसकी खुशबू उनकी नाक तक पहुंचे। कई बार लोग सुबह उठते ही ब्रेकफास्ट खाना पसंद करते हैं, ऐसे में आप उन्हें इस तरह उठा सकते हैं। इस तरीके के जरिए आप अपने पार्टनर को अपना प्यार बिना बोले ही दिखा सकते हैं। आपके द्वारा पूरी मेहनत से तैयार किया गया नाश्ता आपके पार्टनर को आपके प्यार के बारे में खुद ही बता देगा।

दूर होने पर करें ये काम

अब अगर आप अपने पार्टनर से किसी कारण दूर हैं, तो उन्हें क्यूट गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं या फिर उन्हें कॉल करके भी यह कह सकते हैं। अपने अंदाज में गुड मॉर्निंग के साथ आप उनसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। ऐसा मत समझिए कि आप पार्टनर से दूर हैं, तो आप दोनों की सुबह बोरिंग हो जाएगी बल्कि दूर से भी आप परफेक्ट मॉर्निंग बन सकते हैं। आपको प्यारा सा मैसेज या कॉल पर प्यारी सी बात कहनी है, जो न सिर्फ पार्टनर को नींद से उठा दे बल्कि उनका मूड तरोताजा कर दे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती