न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहु से कलह का कारण बनती हैं सास की ये 7 गलत आदतें, सुधार की हैं जरूरत

सास की गलत आदतों के बारे में जो बहु से कलह का कारण बनती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन-किन तरीकों से सास अपने बेटे बहू की शादीशुदा जिंदगी को नुकसान पहुंचाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 4:36:04

बहु से कलह का कारण बनती हैं सास की ये 7 गलत आदतें, सुधार की हैं जरूरत

जब भी कोई लड़की शादी करके अपने ससुराल पहुंचती हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता हैं उसे अपने रिश्ते को संभालना, खासतौर से अपनी सास के साथ। अक्सर देखने को मिलता हैं कि शादी के बाद सबसे ज्यादा बहस लडकियों की अपने सास के साथ होती हैं। ऐसे मामलों में कई बार सास गलत होती हैं तो कई बार बहु। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं सास की गलत आदतों के बारे में जो बहु से कलह का कारण बनती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन-किन तरीकों से सास अपने बेटे बहू की शादीशुदा जिंदगी को नुकसान पहुंचाती है।

saas bahu me hota in baato ki vajah se kalesh,mates and me,relationship tips

वे आपसे ईर्ष्या करती हैं

बहुत सी महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल आ ही जाता है कि एक मां शादी के बाद भी अपने बेटे की जिंदगी में इतना दिलचस्पी क्याें लेती है? ऐसे में आपको बता दें कि मां के लिए इस सच्चाई को स्वीकार करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि उसके बेटे के जीवन में अब एक और महिला है, जोकि उसके लिए उसकी मां की तरह ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्हें न केवल अपनी बहू से खतरा महसूस होने लगता है बल्कि बेटे के साथ अपने संबंध खराब होने का भी डर उन्हें महसूस होता है। यही एक वजह भी है कि वह जानबूझकर खुद को ठेस पहुंचाने की कोशिश करती है ताकि उनका बेटा उनसे जुड़ा रहे।

घर के काम को लेकर

आज के समय में 80 प्रतिशत लड़कियां वर्किंग हैं और शादी के बाद भी वो अपना काम करना जारी रखती हैं। शादी के बाद शुरू में तो इसका आपकी जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अगर आप ऑफिस जाते वक्त या घर जाकर किचन में सास की मदद नहीं कर रही हैं तो इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस स्थिति को समय से सुधार लें तो बेहतर होगा।

सब कुछ अपने नियंत्रण में

सास अक्सर अपने बेटे और बहू को नियंत्रण में करना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चाहती हैं कि उनका बेटा हमेशा उन्हें उनके साथी से ऊपर तवज्जो दें। यदि वह आपके हर फैसले में हस्तक्षेप करती हैं और चाहती हैं कि सबकुछ उनके हिसाब से हो, तो जान लें कि वह आपके और आपके साथी के बीच दरार पैदा करने वाली हैं। वह आपसे हमेशा अपेक्षा करेगी कि आप उनका सम्मान करें और उन्हें हमेशा खुश रखें। वह चाहेंगी कि बहू होने के नाते आप उनके तरीके अपनाएं।

saas bahu me hota in baato ki vajah se kalesh,mates and me,relationship tips

बहु के मायके जाना और दूसरों से तुलना करना

सास चाहे अपनी बहु से कितना भी प्यार करती हो, लेकिन उसे बहू का बार-बार मायके जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। भले ही सास अपनी बहू से सीधा ये ना बोलें लेकिन आप नोट करेंगे तो उनकी बातों में खटास जरूर रहती है। वर्किंग महिलाएं अक्सर ऑफिस में अपने ससुराल खासतौर से सास की दूसरों से तुलना करती हैं। और उसे लगता है कि उसे घर में सम्मान नहीं मिल रहा है तो वो इसका फ्रस्टेशन घर के सदस्यों पर निकालती हैं।

अपनाती हैं दोतरफा रवैया

जिन सासों की अपनी बहुओं से नहीं बनती हैं, वह हमेशा दोतरफा रवैया अपनाने की कोशिश करती हैं। वह आपके सामने तो अच्छा व्यवहार करती हैं, लेकिन आपके पीछे अपने रिश्तेदाराें से आपकी बुराई करने से नहीं चूकतीं। ऐसे में बेहतर यही है कि जब आप बहू बनकर अपने ससुराल में जाएं, तो पहले दिन से ही अपनी सास के नेचर को समझना शुरू कर दें।

बेटे को लेकर होती है लड़ाई

कई बार सास-बहू के बीच झगड़े का कारण बेटा होता है। मां को लगता है कि शादी के बाद बेटा बदल गया है और वह सिर्फ अपनी पत्नी और उसके घर के बारे में सोच रहा है। इसके चलते सास सिर्फ अपनी मानसिकता के हिसाब से बहू और बेटे को ताने मारना और बात बनाना शुरू कर देती है। ऐसे में बहू को पति को समझाना चाहिए कि वे मां को समझें।

पति से आपकी बुराई

आपके पति से आपकी बुराई करना उनके सबसे आम तरीकों में से एक है। दबंग सास शादी को बबार्द करने के लिए अक्सर इसी तरह तरीके के अपनाती हैं। वह अक्सर अपने बेटे को उसकी पत्नी के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती रहती है। वह हमेशा अपने बेटे को यह दिखाने की कोशिश करेंगी कि उसकी पत्नी उसकी बिल्कुल भी इज्जत नहीं करती है। ऐसे में अगर आपका साथी आपका बचाव करने के बजाए उनका पक्ष लेता है, तो वह उनके लिए एक बड़ी जीत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती