न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपसे रूठ गई हैं आपकी पत्नी, इन तरीकों की मदद से मनाएं उन्हें

ऐसे में पति को थोड़ा एफर्ट दिखाते हुए कुछ प्रयास करने की जरूरत हैं ताकि रिश्ते में वह शुरुआत वाला प्यार बना रहे। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी रूठी पत्नी को मना सकेंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 3:10:33

क्या आपसे रूठ गई हैं आपकी पत्नी, इन तरीकों की मदद से मनाएं उन्हें

पति-पत्नी के बीच झगड़ा या नोकझोंक होना आम बात है और रिश्ते में यह उतार-चढ़ाव अक्सर देखने को मिल ही जाता हैं। जय बार ऐसा होता हैं कि दैनिक दिनचर्या से परेशान होकर पत्नियां बोरियत महसूस करने लगती हैं जिसके चलते वे पतियों से नाराज हो जाती हैं। पत्नियों की शिकायत रहती हैं कि उनकी लाइफ में रोमांस का रोमांच ही नहीं रहा। इमोशन्स में बहकर कई बार पत्नियां रिश्ते को नुकसान पहुंचाने वाले कदम भी उठा लेती हैं। ऐसे में पति को थोड़ा एफर्ट दिखाते हुए कुछ प्रयास करने की जरूरत हैं ताकि रिश्ते में वह शुरुआत वाला प्यार बना रहे। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी रूठी पत्नी को मना सकेंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

roothi hui patni ko manane ke aasan tareeke,mates and me,relationship tips

फूल और गिफ्ट दें

ये बात तो हर कोई जानता है कि महिलाओं को फूल और सरप्राइज गिफ्ट से कितना प्यार होता है। नाराज पत्नी को मनाने के लिए फूल और गिफ्ट बेस्ट माने जाते हैं। ऑफिस से लौटते वक्त एक प्यारा सा बुके, बालों में लगाने के लिए गजरा या फिर एक खूबसूरत गुलाब को फूल लेकर आए और पत्नी को प्यार से दें। आप चाहे तो पत्नी को मनाने के लिए कस्टमाइज गिफ्ट का सहारा ले सकते हैं। आप पत्नी के लिए नेकलेस, केक, कूशन जैसी चीजों को कस्टमाइज करवा सकते हैं। इन्हें देखकर पत्नी का गुस्सा शांत हो जाएगा।

डिनर डेट करें प्लान

पति-पत्नी के रिश्ते को बोरिंग बनने से बचाने के लिए कुछ नया करते रहना चाहिए, जिसमें स्पेशल सरप्राइज बड़े काम आते हैं। जब आप अपनी वाइफ के लिए कुछ खास प्लान करते हैं और उन्हें स्पेशल होने का एहसास कराते हैं तो वह बेहद ही इमोशनल हो जाती हैं और आप पर पहले से भी ज्यादा प्यार लुटाना शुरू कर देती हैं। महिलाएं छोटी-छोटी चीजों से खुश हो जाती हैं, जिसमें उनकी कद्र और वेल्यू करना भी शामिल है।

अपने हाथों से खाना बनाएं

वैसे तो घर में हमेशा ही पत्नियां खाना बनाती हैं, लेकिन अगर पति खाना बनाएं तो ये बात सोचकर ही पत्नी के मन में उत्सुकता आ जाती है। नाराज पत्नी को मनाने के लिए आप घर पर उसकी फेवरेट डिश बना सकते हैं और प्यार से अपने हाथों से खिला सकते हैं।

हंसाने की कोशिश

लड़कियों को हंसाने और मस्ती-मजाक करने वाले लड़के बहुत ही पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी अपनी पत्नी को अपने चुटकुलों और सेंस ऑफ ह्यूमर से हंसाने का प्रयास हमेशा करते रहें। इससे वह कभी भी बोरिंग नहीं महसूस करेंगी बल्कि गम में भी आपके आसपास रहना चाहेंगी। आपकी हंसाने की आदत उन्हें आपके और भी करीब ले आएगी। आपकी पत्नी इस बात को महसूस करने लगती हैं कि आप उन्हें हर वक्त खुश देखना चाहते हैं, ऐसे में वे आपको छोड़कर जाने का कभी सोच भी नहीं सकती।

roothi hui patni ko manane ke aasan tareeke,mates and me,relationship tips

शॉपिंग करवाएं

शॉपिंग करना हर महिला की पहली पसंद होता है। अलमारी में चाहे कितने भी कपड़े क्यों न हों एक महिला शॉपिंग किए बिना नहीं रह सकती है। अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो शॉपिंग पर लेकर उनका मूड फ्रेश करें। शॉपिंग के दौरान ही मौका खोजें और प्यार से सॉरी बोल दें। शॉपिंग वाले मूड में वाइफ पक्का आपको माफ कर देगी।

फिजिकल कनेक्शन का रखें ध्यान

फिजिकल कनेक्शन का मतलब सेक्स से ही नहीं है। इसका मतलब यह है कि जब आप कहीं भी अपनी वाइफ के साथ जाएं तो चलते समय उनके हाथों को पकड़ना, टीवी देखते समय उनके कंधे पर अपने हाथों को रखकर उन्हें अपनी बाहों में लेना, यह सभी नॉन-सेक्सुअल टच उन्हें आपके प्यार का एहसास कराते हैं। इसके अलावा आप अपनी सेक्स लाइफ को तरोताजा बनाए रखकर अपने रिश्ते में नयापन हमेशा कायम रखें। इससे वह आपसे भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस करने लगती हैं।

लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं

खाली सड़कें और चेहरे को चूमती हवाएं किसे पसंद नहीं होती। यह सुनने में जितना हसीन लगता है, उतना ही फील करना भी सुकूनदायक होता है। किसी भी व्यक्ति का मूड इसे अनुभव करके ठीक हो सकता है। ऐसे में अगर पत्नी नाराज है, तो उन्हें मानाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव के लिए ले जाते हुए सनसेट या सनराइज पॉइंट जाएं और अपने दिल की बात कह दें।

बच्चों से लें मदद

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो बीवी को मनाने के लिए उनकी सहायता भी ले सकते हैं। जब बीवी गुस्से में हो तो बच्चों के जरिए उनसे बात करें और कुछ ऐसी बातें कहें जिसमें आप उनकी तरीफ कर रहे हों। ऐसा करने से उनका मूड बेहतर होगा और गुस्सा भी कम होगा। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए बीवी और बच्चों को बाहर डिनर पर लेकर जाने का प्लान बनाएं। इस तरह बीवी का गुस्सा दूर कर उन्हें मनाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज