न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में अनबन का कारण बन सकती हैं पति से कही गई ये 6 बातें

खासतौर से पत्नी द्वारा पति से कही गई कुछ बातें रिश्ते में दरार ला सकती है। पत्नियों को ध्यान देना होता है कि वे कुछ बातों को कभी गलती से भी अपने पति के आगे न करें, क्योंकि ऐसा करने से इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 10:25:42

रिश्ते में अनबन का कारण बन सकती हैं पति से कही गई ये 6 बातें

पति-पत्नी का रिश्ता शादी के शुरूआती दिनों में बेहद नाजुक होता हैं जिसे परिपक्व होने में समय लगता हैं। देखा जाता हैं कि शादी के बाद रिश्ते को संभालना आसान काम नहीं होता हैं क्योंकि आपको एक-दूसरे का स्वभाव अच्छे से जानने के बाद ही आप उनसे खुलकर बात कर पाते हैं। ऐसे में कई बार कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं जो शुरूआती दिनों में ही अनबन का कारण बन जाती हैं। खासतौर से पत्नी द्वारा पति से कही गई कुछ बातें रिश्ते में दरार ला सकती है। पत्नियों को ध्यान देना होता है कि वे कुछ बातों को कभी गलती से भी अपने पति के आगे न करें, क्योंकि ऐसा करने से इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में...

रिश्ते में अनबन का कारण,पति-पत्नी के बीच समस्याएं,सुझाव रिश्ते में अनबन के लिए,पति से अनबन के कारण,सुखी शादी के टिप्स,रिश्तों की समस्याएं,पति-पत्नी के बीच समझौता,समाधान रिश्तों की मुद्दे के लिए,शादी संबंधी समस्याएं,पति से बातचीत के टिप्स,relationship discord causes,reasons for conflicts in marriage,husband-wife communication issues,relationship problems with spouse,causes of misunderstandings in marriage,common conflicts in relationships,marital discord and communication,relationship advice for couples,resolving conflicts with your partner,tips for better communication in marriage

सास-ससुर की बुराई

अगर पत्नी चाहती है कि उसके घर में लड़ाई-झगड़े न हो, उसका पति के साथ रिश्ता बेहतर ढंग से चलते रहे आदि। तो ऐसे में पत्नी को अपने पति के सामने कभी भी सास-ससुर की बुराई नहीं करनी चाहिए। अगर आपके दिल में कोई बात है, तो आपको उसे दूर करना चाहिए न कि उनकी बुराई अपने पति से करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति को बुरा लग सकता है कि आप उनके माता-पिता की बुराई कर रहे हैं, और इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।

न करें पति की तुलना

पति कभी भी पसंद नहीं करते कि पत्नी उनकी तुलना किसी और से करें। खास कर किसी अन्य पुरुष से अगर आप अपने पति की तुलना करती हैं तो उन्हें ये बुरा लग सकता है। इससे वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं या बहस भी हो सकती है।

ननद की बुराई

किसी भी पति को पसंद नहीं आता कि उसकी पत्नी उसकी बहन की बुराई करे, उसके बारे में कुछ गलत कहे या उसको नीचा दिखाने की कोशिश करे। हो सकता है कि आपकी अपनी ननद से नहीं बनती हों या आपको उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगी हो। ऐसी स्थिति में आप अपने पति के सामने अपना पक्ष रख सकती हैं लेकिन बात-बात पर ननद की बुराई करना आपके रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

रिश्ते में अनबन का कारण,पति-पत्नी के बीच समस्याएं,सुझाव रिश्ते में अनबन के लिए,पति से अनबन के कारण,सुखी शादी के टिप्स,रिश्तों की समस्याएं,पति-पत्नी के बीच समझौता,समाधान रिश्तों की मुद्दे के लिए,शादी संबंधी समस्याएं,पति से बातचीत के टिप्स,relationship discord causes,reasons for conflicts in marriage,husband-wife communication issues,relationship problems with spouse,causes of misunderstandings in marriage,common conflicts in relationships,marital discord and communication,relationship advice for couples,resolving conflicts with your partner,tips for better communication in marriage

पति को दें अटेंशन

हर मर्द अपनी पत्नी का पूरा महत्व चाहता है। किसी कार्यक्रम या गैदरिंग के दौरान आप अपने पति को भूल न जाएं। उनको महत्व और समय दें। दोस्तों या रिश्तेदारों में इतना बिजी न हों कि पति के साथ समय बिताना ही याद न रहे। पति को आपका अटेंशन चाहिए होता है। खासकर आपके और उनके दोस्तों के सामने। ऐसा न करने पर उन्हें बुरा लग सकता है और रिश्ते में दूरी आ सकती है।

मायके की न करें अधिक तारीफ

शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने पति या ससुरालवालों के सामने मायके की तारीफ करती हैं। ऐसा ज्यादा करने से बचें। मायके की अधिक तारीफ करने से हो सकता है कि आपके पति को ऐसा महसूस हो कि आप उनके परिवार से अपने परिवार की तुलना कर रही हैं। पति को ये भी लग सकता है कि आप उनके साथ खुश नहीं हैं और इसलिए अक्सर अपने मायके की ही तारीफ करती रहती हैं। ये पति को नापसंद हो सकता है।

दोस्तों से पार्टनर की गॉसिप

अपने पार्टनर को फॉर ग्रांटेड लेना किसी भी रिश्ते के लिए बहुत नुकसानदायक है। एडजस्टमेंट से लेकर आर्थिक खर्चों को उठाने तक हर शादी में प्रॉब्लम आती है। लेकिन इन सब चीजों को लेकर अपने दोस्तों या परिवारवालों से पार्टनर की गॉसिप भी सही नहीं है। आपका यह कदम न केवल आपकी शादी को खोखला बना रहा है बल्कि लगातार ऐसा करने से रिश्ते में खटास तो आ ही जाएगी। कुछ कपल्स जहां आपस में बात करना बेहतर समझते हैं, तो कई लोग पति-पत्नी के मामले में दोस्तों और घरवालों को इन्वॉल्व करके अपना रिश्ता बिगाड़ लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत