न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में प्यार बना रहने के लिए आजमाए ये टिप्स, मजबूत होगी एक-दूसरे के साथ की डोर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में आजमाकर आप अपनी रिलेशनशिप के प्यार की डोर को और भी मजबूत बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 11:26:26

रिश्तों में प्यार बना रहने के लिए आजमाए ये टिप्स, मजबूत होगी एक-दूसरे के साथ की डोर

हर रिलेशनशिप में प्यार होता हैं लेकिन उसे समय-समय पर जताने की भी जरूरत होती हैं ताकि आपका पार्टनर स्पेशल फील करते हुए आपसे और ज्यादा प्यार करने लगे। जीवन की खुशियों के लिए रिलेशनशिप में प्यार, विश्वास और समझदारी बहुत जरूरी होती हैं जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का काम करती हैं। वक्त के साथ कई बार रिश्तों में उदासीनता आ जाती हैं जिसे दूर करने के लिए आपको अपनी तरफ से एफर्ट करने पड़ते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में आजमाकर आप अपनी रिलेशनशिप के प्यार की डोर को और भी मजबूत बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

relationship tips for happiness,happy relationship advice,tips for a joyful relationship,creating happiness in relationships,keys to relationship happiness,building a happy partnership,strategies for happier relationships,maintaining relationship joy,enhancing relationship satisfaction,achieving happiness in love

एक दूसरे से सारी बातों को करें शेयर

यदि आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो और आपके बीच कभी दूरियां ना आएं तो इसके लिए आप अपने पार्टनर से सभी बातों को शेयर करें। फिर चाहे वह परिवार की हों या दोस्तों के साथ। आपको अपने पार्टनर के साथ बातचीत कभी बंद नहीं होने देना चाहिए। अगर एक बार आपकी बातचीत बंद हो गई तो समझ लीजिए रिश्तों के बीच गलतफहमी पैदा होना वहीं से शुरु हो जाती है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ सभी बातों को शेयर करें और आप उनसे कितना भी नाराज क्यूं ना हों बातचीत जारी रखें। उसे अपने नाराजगी की वजह बताएं और समझाएं। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा और रिश्तों के बीच कभी कोई दरार नहीं आएगी।

मूवी पर जाएं

पार्टनर अपने साथी के साथ वक्त बिताना चाहता है। भले ही आप एक दूसरे के साथ रहते हों या अधिकतम समय एक दूसरे से बात करते हो लेकिन पार्टनर के साथ बाॅन्डिंग मजबूत करने के लिए उन्हें अधिक वक्त देने की जरूरत होती है। साथ रहने से काम नहीं चलेगा, उनके साथ वक्त भी बिताएं। जैसे कपल्स साथ में हर सप्ताह या महीने में एक बार मूवी देख सकते हैं। थिएटर नहीं जाना चाहते तो घर पर ही पार्टनर की कोई पसंदीदा मूवी लगाकर साथ में देखें।

परिवारों के बीच मुलाकात

कपल्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के लिए जरूरी है कि आपकी बाॅन्डिंग पार्टनर के परिवार से भी हो। इसके लिए साल में कम से कम एक दो बार अपनी और पार्टनर के परिवारों को घर बुलाकर आपस में मिलाएं और उनके बीच एक हेल्दी रिश्ता बनाएं। इससे आप कपल के बीच की बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

relationship tips for happiness,happy relationship advice,tips for a joyful relationship,creating happiness in relationships,keys to relationship happiness,building a happy partnership,strategies for happier relationships,maintaining relationship joy,enhancing relationship satisfaction,achieving happiness in love

छुट्टी पर जाएं

कपल को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए साल में कम से कम एक बात किसी ट्रिप पर जाना चाहिए। दोनों ही अपने कामकाज में कितना ही व्यस्त क्यों न हों लेकिन एक दूसरे को समय देना न भूलें। जब आप एक साथ किसी ट्रिप पर जाएं तो वहां सिर्फ आप दोनों होंगे और आपका प्यार दूसरे के लिए बढ़ेगा।

एक दूसरे की भावनाओं को समझें

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम ऑफिस या किसी काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपने पार्टनर को ही समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप कितना भी क्यों ना व्यस्त हों समय चुराकर अपने साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करें। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ शारीरिक औऱ भावनात्मक संबंध का अहम रोल होता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ इन संबंधों पर खुलकर बात करें और एक दूसरे की सारी बातों को समझना भी सीखें।

बजट बनाएं

अक्सर कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े आर्थिक कारणों से भी होते हैं। पार्टनर के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए जरूरी है कि फैमिली का फ्यूचर प्लान करके चलें। इसके लिए सालाना बजट बनाएं ताकि कितना व्यय करना है और कितना पैसा भविष्य में जोड़कर रखना है, यह निर्धारित हो सके। पैसों के निवेश को लेकर अपने पार्टनर से भी जरूर बात करें।

relationship tips for happiness,happy relationship advice,tips for a joyful relationship,creating happiness in relationships,keys to relationship happiness,building a happy partnership,strategies for happier relationships,maintaining relationship joy,enhancing relationship satisfaction,achieving happiness in love

कराएं स्पेशल फील

रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा अपने पार्टनर को यह अहसास कराएं कि वह आपके लिए खास है। उनके लिए हमेशा कुछ खास करें। नियमित रूप से ऐसा करना, आपके साथी को काफी खुश कर सकता है और उन्हें प्यार का अहसास कराएगा। घर के छोटे मोटे कामों में अपने पार्टनर की सहायता करें और किसी खास दिन उन्हें बाहर डिनर के लिए लेकर जाएं। इससे आपके पार्टनर का आपके प्रति प्यार बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा।

पार्टनर को स्पेस दें

आपके अपने साथी से भले ही कितने भी मधुर संबंध क्यों न हो लेकिन हर व्यक्ति अपने जीवन में थोड़ा स्पेस चाहता है। ऐसे में आप यह स्पेस उन्हें देना बिल्कुल न भूलें। अगर आप अपने पार्टनर को बात- बात पर टोकेंगे या उनकी हर चीज में दखल देंगे तो वो रिश्ते में घुटन महसूस करने लगेगा।

गलती को माफ करना भी सीखें

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि माफ करने वाला सबसे बड़ा होता है। यही नियम हर रिश्ते पर भी लागू होता है, माफी मांगना और देना दोनों सीखें। गलती सब करते हैं इसलिए माफी मांगते समय बिल्कुल ना हिचकिचाएं। पार्टनर की गलती को माफ करें और खुद गलती करने पर तुरंत माफी मांग लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत