न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से दूरी का कारण बनती हैं रिलेशनशिप में आई ये बातें, कहलाती हैं साइलेंट किलर

किसी के साथ प्यार में पड़ना और एक नए रिश्ते की शुरुआत करना बेहद ही खूबसूरत एहसास होता है। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में दोनों पार्टनर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती हैं जिसे और मजबूत बनाने का काम करते हैं समय, विश्वास और प्रयास।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 11:05:25

पार्टनर से दूरी का कारण बनती हैं रिलेशनशिप में आई ये बातें, कहलाती हैं साइलेंट किलर

किसी के साथ प्यार में पड़ना और एक नए रिश्ते की शुरुआत करना बेहद ही खूबसूरत एहसास होता है। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में दोनों पार्टनर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती हैं जिसे और मजबूत बनाने का काम करते हैं समय, विश्वास और प्रयास। अगर आप या आपका पार्टनर रिश्ते को बनाए रखने के लिए कोशिश नहीं करते तो टकराव होने की संभावना बन जाती है। अगर आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं, तो सबसे पहले कोशिश करें उसे कम करने की। इसके लिए जरूरी हैं कि इसके कारणों को जाना जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातो के बारे में जो रिलेशनशिप के लिए साइलेंट किलर का काम करते हुए आपके बीच दूरियों का कारण बनती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship distance,partner disconnect,reasons for relationship distance,relationship challenges,emotional distance in relationships,relationship struggles,partner communication issues

परवाह न करना

एक रिश्ते में आपका साथी उम्मीद करता है कि आप उनकी फिक्र करें। एक दूसरे का साथ दें। प्यार के साथ ही केयर और इंसानियत का रिश्ता भी हो। लेकिन आपका परवाह न करना रिश्ते को खत्म कर सकता है। जैसे अगर वह बीमार हों लेकिन आप उनकी देखभाल या फिक्र न करके अपने कामों में व्यस्त रहें या फिर लड़ाई होने के बाद आप अपने पार्टनर को खाना तक न पूछें। इस तरह का बर्ताव आपके साथी के दिल में आपकी जगह और प्यार को मिटा सकता है।

जरूरत से ज्यादा केयर

पार्टनर को दिनभर में कई बार फोन करना कि वे इस समय कहां है, क्या कर रहे हैं वगैरह भी कई बार पार्टनर को इरिटेट करता है। हर किसी को लाइफ में एक पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, जिसमें वे अपने मुताबिक जीवन जी सकें। अगर आप बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करेंगे, तो आपकी पार्टनर आपसे दूर होता जाएगा। दरअसल, उनको प्यार चाहिए होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा केयर उन्हें इरिटेट करती है और वह रिश्ता खत्म करना ही बेहतर समझते हैं।

relationship distance,partner disconnect,reasons for relationship distance,relationship challenges,emotional distance in relationships,relationship struggles,partner communication issues

अपनी भावनाएं न दिखाना

प्यार को कभी कभी बोलने और बताने की जरूरत पड़ती है। अगर आप खुद की भावनाएं पार्टनर को बता नहीं पाते तो आप दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। आपके पार्टनर को लग सकता है कि शायद आप उनके साथ खुश नहीं या दूरी बनाना चाहते हैं। बैठ कर बात करें। उनकी फीलिंग को समझें और खुद की भावनाओं को व्यक्त करें।

दूसरे की लाइफ को हैंडल करना
कुछ लड़के अपने पार्टनर को लेकर बेहद पजेसिव होते हैं। वे चाहते हैं कि हर चीज उनके हिसाब से हो। लेकिन आज के जमाने में कोई भी पाबंदियों के बीच जीना पसंद नहीं करता। नतीजा ऐसे पार्टनर से सामने वाला पीछा छुड़ा लेना ही बेहतर समझते हैं। आमतौर पर किसी को भी को ज्यादा रोक-टोक करने वाले लोग पसंद नहीं आते। इसलिए इससे बचें।

relationship distance,partner disconnect,reasons for relationship distance,relationship challenges,emotional distance in relationships,relationship struggles,partner communication issues

बातों को लेकर बैठ जाना

अक्सर कपल के बीच कहासुनी हो जाती है लेकिन प्रयास करें कि लड़ाई को जल्द सुलझा लें। अगर बात नहीं सुलझ सकती तो भी रिश्ते कोल्ड वाॅर न आने दें। बातों को खींचने या कई दिनों तक उसी बात पर बार बार दोहराने से आपका पार्टनर आपसे बातें करना कम कर सकता है।

काम का तनाव

तनाव के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। इस चिड़चिड़ेपन के कारण आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं और इसका असर आपके और पार्टनर के रिश्ते पर पड़ता है। बार-बार के झगड़े आपके आपसी प्यार को कम करते हैं और दूरी बढ़ाते हैं। गुस्से में कई बार आप पार्टनर को अंजाने में ऐसी बात कह देते हैं, जो लंबे समय तक उन्हें और आपको परेशान कर सकती है।

गलतियां दोहराना

कई बार आप ऐसे काम करते हैं, जिसके लिए आप अपने पार्टनर से माफी मांग चुके हैं लेकिन बार बार उसी हरकत या बात को दोहराने से आपकी बातों की अहमियत कम होने लगती है। आपका पार्टनर भी आपकी गलती दोहराने की आदत से नाराज हो सकता है। जो आप दोनों के बीच विश्वास खत्म करने के साथ ही दूरियां भी बढ़ाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत