Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 बातों के कारण भाइयों से नाराज रहती हैं बहनें, रिश्ते में बन जाती हैं दूरियां

लेकिन भाइयों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिससे बहनें नाराज होती हैं और रिश्ते में खटास लाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहनों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 11:13:27

इन 5 बातों के कारण भाइयों से नाराज रहती हैं बहनें, रिश्ते में बन जाती हैं दूरियां

भाई-बहन का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जिसमें कभी नोकझोंक देखने को मिलती हैं तो कभी प्यार। इस रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता हैं। लेकिन कई बार यह रूठना इस कदर बढ़ जाता हैं कि रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं, खासतौर से बहन की तरफ से। हांलाकि यह वह रिश्ता है जो वक्त के साथ गहरा व मजबूत होता चला जाता है। लेकिन भाइयों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिससे बहनें नाराज होती हैं और रिश्ते में खटास लाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहनों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं...

sibling conflicts between sisters and brothers,factors causing sister-brother disagreements,anger triggers in sister-brother relationships,reasons for sisterly anger towards brothers,sibling rivalry and sisterly annoyance,irritations leading to sisterly frustration,sister-brother disagreements and anger,causes of sisterly displeasure towards brothers,understanding sisterly grievances with brothers,sisterly irritation with brotherly behavior रोक-टोक

कई भाई अपनी बहनों पर काफी ज्यादा रोक-टोक करते हैं। कपड़ों से लेकर बहन कहां जा रही हैं या कौन उसके दोस्त हैं? इन सब चीजों को लेकर लड़के उन पर हावी होने की कोशिश करते हैं। बहन के लिए भाई का पजेसिव होना या केयर करना लाजमी सी बात है, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि उनकी रोक-टोक की सीमा कहां तक है। अगर वे ये सोचने लगें कि वे जो बोलें, उनकी बहन वही करें, तो ऐसा होना संभव नहीं है। ये चीजें दोनों के बीच में दूरी भी ला सकती है।

बहन की परेशानी न समझना

अक्सर भाई अपनी बहन की परेशानी को नहीं समझते। उसके सपनों या बातों को मजाक में लेते हैं। कभी कभी दोस्तों में अधिक बिजी होने के कारण भाई बहन को समय नहीं दे पाते। भाई का ये केयर फ्री एटिट्यूड बहन को पसंद नहीं होता।
sibling conflicts between sisters and brothers,factors causing sister-brother disagreements,anger triggers in sister-brother relationships,reasons for sisterly anger towards brothers,sibling rivalry and sisterly annoyance,irritations leading to sisterly frustration,sister-brother disagreements and anger,causes of sisterly displeasure towards brothers,understanding sisterly grievances with brothers,sisterly irritation with brotherly behavior घर के हाथ में काम न बटाना

आजकल के पैरंट्स अपने बेटे और बेटी को एक जैसी परवरिश देते हैं। हालांकि, कई घरों में अभी भी घर से जुड़ी जिम्मेदारी का ज्यादातर दबाव लड़की के सिर ही होता है। ऐसे में जब भाई भी अपनी बहन के ही भरोसे सारा काम छोड़ देते हैं और उनका हाथ नहीं बटाते हैं, तो यह बहनों को इरिटेट कर देता है। लड़कों को समझना चाहिए कि घर के काम सिर्फ बहन ही नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी भी हैं। वैसे इस बात में पैरंट्स को सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। अगर वे बचपन से घर के कामों में बेटी के साथ ही बेटे को भी इन्वॉल्व नहीं करेंगे, तो लड़के के मन में यह भाव आएगा ही कि किचन आदि की जिम्मेदारी लड़कियों की ही होती है। बेहतर है कि दोनों को बराबरी से इन सब चीजों में जिम्मेदारी दें।

जरूरत से ज्यादा टीज करना

अपनी बहनों को छोटी-छोटी बात पर परेशान या टीज करना भाइयों की आदत होती है। हालांकि, उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हर बार ऐसा करना बहन को वाकई में काफी ज्यादा परेशान या हर्ट कर सकता है। इसीलिए मजाक या परेशान तो करें, लेकिन यह भी ख्याल रखें कि कहीं ये चीज उन्हें हर्ट न करे।

जब नहीं सुनते बात

सच मानें तो बहनें अपने पैरंट्स से ज्यादा भाइयों से बातें शेयर करने में ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं, क्योंकि उनका मानना होता है कि वे उन्हें समझेंगे। हालांकि, जब भाई अपने दोस्तों में ज्यादा बिजी हो जाए या फिर बहन की प्रॉब्लम्स को न सुने, तो यह उन्हें हर्ट करता है। इससे वे दूसरों पर निर्भर होना शुरू कर देती हैं, जो धीरे-धीरे इमोशनल बॉन्ड पर असर डालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology