न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी स्कूल ना जाने के लिए बनाता हैं बहाने, डांटने की बजाय जानें इसके कारण

आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से बच्चा स्कूल जाने से कतराता हैं और आपको बच्चों से इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 3:48:57

क्या आपका बच्चा भी स्कूल ना जाने के लिए बनाता हैं बहाने, डांटने की बजाय जानें इसके कारण

स्कूल बच्चों के लिए कितने जरूरी हैं ये तो कोरोना ने सभी को बता दिया हैं। स्कूल एक ऐसी जगह हैं जहां बच्चों को अपने शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती हैं। हर बच्चे को स्कूल जाकर शिक्षा लेने का हक हैं। वैसे तो स्कूल जाना हर बच्चा पसंद करता हैं, लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो स्कूल जाने से कतराते हैं और ना जाने के बहाने ढूंढते रहते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को कई बार गुस्सा आता हैं और वे उन्हें डांटने लगते हैं। लेकिन ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को डांटने की बजाय इसके पीछे के कारण जानने की कोशिश की जानी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से बच्चा स्कूल जाने से कतराता हैं और आपको बच्चों से इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

why kids does not want to go to school,mates and me,relationship tips

पैरेंट्स से दूर होने का डर

लंबे समर ब्रेक या छुट्टियों के बाद बच्चे ऐसा व्यवहार ज्यादा करते हैं। घर में पैरेंट्स के साथ अधिक समय बिताने की वजह से बच्चे उनसे दूर नहीं होना चाहते जिस वजह से बच्चे स्कूल जाने से मना करते हैं। बच्चों के ऐसे बिहेवियर को सेपरेशन एंग्जायटी डिसऑर्डर कहा जाता है जिसके चलते बच्चे घर में ही पैरेंट्स के पास अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।
बच्चे को कोई बुली करता है

आपको बच्चे से पूछने की जरूरत है कि क्या कोई बच्चा या फिर कोई और उसे स्कूल में परेशान करता है? या फिर मजाक उड़ाता है। कई बार बच्चे डराने-धमकाने से इतना डर जाते हैं कि उनके लिए स्कूल बुरे सपने की तरह बन जाता है।

सोशल फोबिया

कई बार बच्चे दूसरों के साथ रहने में असुरक्षित फील करते हैं। उन्हें सोशल फोबिया हो सकता है। नए टीचर्स, नए दोस्त या नया वैन ड्राइवर यह सभी बच्चे को अजनबी लगते हैं जिनके साथ वह असुक्षित महसूस कर सकता है। बच्चे को सोशल फोबिया से बचाने के लिए जरूरी है कि पैरेंट्स बच्चे को नए लोगों के साथ मिलना-जुलना व बात करना सिखाएं।

टीचर का बिहेवियर

कई टीचर्स बहुत गुस्से वाले होते हैं या फिर छोटी-छोटी बातों में भी बच्चों को डांट देते हैं या फिर मारने से भी परहेज नहीं करते। ऐसे में आपको यह भी पता लगाने की जरूरत है कि कहीं आपका बच्चा टीचर से डरने की वजह से या फिर उनके बिहेवियर के चलते तो स्कूल नहीं जाना चाहता।

why kids does not want to go to school,mates and me,relationship tips

मजाक उड़ाना

टीचर, बच्चे या फिर स्कूल का कोई स्टाफ मजाक के नाम पर कई बार बच्चों को कुछ कह देते हैं, जिसे बच्चा दिल पर ले लेता है। जैसे, बच्चे को मोटू कहने पर बच्चा हीनभावना से ग्रस्त होने लगता है और उसे लगता है कि हर रोज इस बात के लिए उसका मजाक उड़ेगा और वह कमतर है।

पढ़ाई-लिखाई में कमजोर

हर बच्चे का मेंटल लेवल यानी समझने-सीखने की क्षमता एक जैसी नहीं होती है, इसलिए कई बच्चों को आसानी से चीजें समझ नहीं आती। ऐसे में अगर कोई बच्चा कुछ सीख नहीं पाता, तो भी वह स्कूल जाने से कतराने लग जाता है। देर से सीखने में कोई बुराई नहीं है इसलिए बच्चों को डांटने की बजाय उन्हें समझाने का तरीका बदलें।

हेल्थ इश्यू

छोटे बच्चे अपने मन की बातें आसानी से नहीं बता पाते हैं। सुबह के समय कई बच्चे एक्टिव फील नहीं कर पाते हैं या फिर अच्छी नींद न लेने की वजह से बच्चे के शरीर और आंखों में दर्द रह सकता है। ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे को कहीं कोई हेल्थ इश्यू तो नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती