न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की वजह बनती हैं ये बातें, रिश्ते में ना आने दें इन्हें

शादी एक बहुत ही पवित्र रिश्ता है जिसमें जब हम किसी के साथ बंधते हैं, तो जीवन भर उस इंसान के साथ एक अटूट वफादारी निभाने का वादा करते हैं। आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jul 2023 11:32:35

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की वजह बनती हैं ये बातें, रिश्ते में ना आने दें इन्हें

शादी एक बहुत ही पवित्र रिश्ता है जिसमें जब हम किसी के साथ बंधते हैं, तो जीवन भर उस इंसान के साथ एक अटूट वफादारी निभाने का वादा करते हैं। आज के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में लोग शादीशुदा होने के बावजूद पराए व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हैं और अपने जीवनसाथी के विश्वास का फायदा उठाते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि सालों पुराने रिश्ता निभाने के बावजूद कई लोगों को अपनी लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत महसूस होने लगती है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की वजह बनती हैं। इन्हें कभी भी अपने रिश्तों में ना आने दें।

reasons for extramarital affairs,causes of cheating in marriage,factors leading to infidelity,why do people have affairs,understanding infidelity in relationships,common reasons for cheating,emotional reasons for extramarital affairs,psychological factors behind affairs,signs of a spouse having an affair,coping with infidelity in marriage,impact of extramarital affairs on relationships,preventing extramarital affairs,seeking help after an affair,dealing with temptation in marriage,rebuilding trust after cheating

अतीत

कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की तरफ उस स्थिति में आकर्षित होता है जब उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना करवा दी गई हो। ऐसे में महिला या पुरुष अपने पहले प्यार को कभी भूला नहीं पाते और अपने अतीत की तरफ झुकाव महसूस करने लगते हैं।

कम उम्र में शादी हो जाना

कई लोग ऐसे होते हैं, जो कम उम्र में ही शादी के बंधन में बंध जाते हैं। ऐसा करके वह अपने पार्टनर के रूप में लाइफ में एक स्थिरता तो पा लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद वह अपने रिश्तों में उत्सुकता और डेटिंग की कमी महसूस करते हैं। जिसकी वजह से कई बार इंसान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में इन्वॉल्व हो जाता है।

reasons for extramarital affairs,causes of cheating in marriage,factors leading to infidelity,why do people have affairs,understanding infidelity in relationships,common reasons for cheating,emotional reasons for extramarital affairs,psychological factors behind affairs,signs of a spouse having an affair,coping with infidelity in marriage,impact of extramarital affairs on relationships,preventing extramarital affairs,seeking help after an affair,dealing with temptation in marriage,rebuilding trust after cheating

शादी में आई बोरियत

अपने पार्टनर की तरफ से प्यार और वक्त की कमी के चलते भी लोग अपने रिश्ते से बोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से जब कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें अटेंशन देने लगता है तो वो उनकी तरफ आकर्षित महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से अवैध प्रेम सम्बन्ध बनते हैं।

इमोशनल अटैचमेंट में आई कमी

किसी भी रिश्ते की मजबूती उसके भावनात्मक पहलू पर निर्भर करती है। इमोशनल कनेक्शन शादीशुदा जिंदगी को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। हालांकि, इसके लिए काफी काम, बातचीत, केयर आपको दिखाने की जरूरत होती है। समय की कमी के कारण और खुलकर बातचीत न कर सकने की वजह से कपल एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से दूर हो जाते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी और के साथ है, तो वह भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की एक बड़ी वजह बन सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को वक्त नहीं देता या पत्नी उससे ठीक से बातचीत नहीं करती। मतलब रिश्ते में कहीं से भी कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है तो भी अफेयर होना लाजमी है।

reasons for extramarital affairs,causes of cheating in marriage,factors leading to infidelity,why do people have affairs,understanding infidelity in relationships,common reasons for cheating,emotional reasons for extramarital affairs,psychological factors behind affairs,signs of a spouse having an affair,coping with infidelity in marriage,impact of extramarital affairs on relationships,preventing extramarital affairs,seeking help after an affair,dealing with temptation in marriage,rebuilding trust after cheating

फैमिली प्लानिंग में जल्दबादी

शादी के तुरंत बाद अपने नए रिश्ते में खुद को ढालने व साथी को समझने के लिए भरपूर समय देना चाहिए, लेकिन कुछ लोग बिना किसी फैमिली प्लानिंग के ही बच्चे कर लेते हैं। ऐसे में नए रिश्ते के साथ ही उन पर बच्चे की जिम्मेदारी भी आ जाती है, जो उनकी जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ा देता है। इससे वे अपनी निजी लाइफ को एंजॉय करना भूल जाते हैं और आगे वे नए रिश्ते की तलाश में लग जाते हैं।

खराब शारीरिक संबंध

कई बार लोग इसलिए भी दूसरे लड़कों या लड़कियों से अफेयर कर लेते हैं क्योंकि जब उनका पार्टनर उनकी मानसिक, भावनात्मक जरूरतों के साथ-साथ उनकी शारीरिक जरूरतों का ध्यान भी ढंग से नहीं रख पाता है। शादी के रिश्ते को मजबूत रखने के लिए सेक्स का अच्छा होना बहुत जरूरी है। जिन जोड़ों के बीच ऐसा नहीं होता है, वह अपनी सेक्सुअल डिजायर पूरा करने के लिए अफेयर का सहारा ले लेते हैं।

पैसे की कमी

पैसे की कमी शादीशुदा जोड़ों के बीच झगड़े का एक आम कारण है। इसकी वजह से कभी-कभी व्यक्ति ऐसे साथी की तलाश करने लगता है जो कि आर्थिक रूप से स्थिर हो। पैसों की तंगी को भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक कारण माना जा सकता है। अगर पार्टनर आर्थिक रूप से अपने साथी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता या आर्थिक रूप से उनकी स्थिति बहुत कमजोर है, तो इसके कारण उनके रिश्ते में झगड़े बढ़ सकते हैं। इस वजह उसके मन में साथी से अलग होने के ख्याल आ सकते हैं। साथ ही उन्हें ऐसे साथी की तलाश होने लगती है, जो उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकता हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत