न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलाक का कारण बन रही हैं ये बातें, ना आनें दें इन्हें अपने रिश्ते के बीच

एक हेल्दी रिलेशनशिप को भी कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता हैं और इन विकट परिस्थितियों को नहीं संभाला जाएं तो रिश्ते की मजबूती पर संकट आने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 May 2023 4:05:06

तलाक का कारण बन रही हैं ये बातें, ना आनें दें इन्हें अपने रिश्ते के बीच

एक हेल्दी रिलेशनशिप को भी कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता हैं और इन विकट परिस्थितियों को नहीं संभाला जाएं तो रिश्ते की मजबूती पर संकट आने लगता हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि जब एक रिश्ते को आगे बढा़ने के बारे में आप सोचते हैं, तो दोनों पार्टनर्स को बराबरी से अपने कदम बढ़ाने होते हैं। लेकिन कई बार रिश्ते में कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से लोग एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। इन बातों को कभी भी अपने रिश्ते में ना आने दें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reasons for divorce,relationship problems,communication issues,infidelity,financial troubles,compatibility problems,marriage counseling,relationship advice,building healthy relationships,preventing divorce,tips for a successful marriage,trust in relationships,conflict resolution,emotional support,healthy boundaries in relationships

फैमिली की जिम्मेदारियां

बहुत से कपल्स के बीच तलाक का एक मुख्य कारण परिवार की जिम्मेदारियां है। फैमिली में पति-पत्नी के अलावा बच्चे भी होते हैं और जब दोनों ही पति-पत्नी वर्किंग होते हैं तो उन्हें बहुत सी चीजों को खुद ही मैनेज करना पड़ता है जैसे कि घर की साफ-सफाई, खाना बनाना, बच्चों की जिम्मेदारी आदि। ऐसे में जब साथ में मिलजुलकर जिम्मेदारियों को नहीं बांटा जाता तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है और कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती है।

रिश्ते में बेवफाई मिलना

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कोई भी रिश्ता कितना भी स्ट्रॉन्ग क्यों न हो, लेकिन उसमें धोखा आ जाए तो उस रिलेशनशिप का कोई वजूद नहीं रह जाता है। एक्ट्रा मैरिटल अफेयर रिश्तों के टूटने का एक ठोस कारण है। शादी के बाद भी पुरुषों में अधिकतर दूसरी महिलाओं के तरफ आकर्षित होने की संभावना ज्यादा देखने को मिलती है। जिस कारण उनका वर्तमान रिश्ता पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है। कोई भी पत्नी बेवफाई नहीं बर्दाश्त कर सकती है और इसी वजह से वह तलाक लेने पर मजबूर हो जाती है।

धार्मिक मतभेद होना

आजकल दूसरे धर्म में शादी के कारण भी तलाक के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। कई बार ये देखा गया है कि दूसरे धर्म में शादी करने के बाद पार्टनर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है या हमेशा एक दूसरे के धर्म को लेकर बहस बनी रहती है। जिसके कारण आगे चलकर साथ रहना मुश्किल हो जाता है और अंततः तलाक की नौबत आ जाती है।

reasons for divorce,relationship problems,communication issues,infidelity,financial troubles,compatibility problems,marriage counseling,relationship advice,building healthy relationships,preventing divorce,tips for a successful marriage,trust in relationships,conflict resolution,emotional support,healthy boundaries in relationships

कम्युनिकेशन गैप

कई बार रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप की वजह से दूरियां आ जाती हैं। किसी सम्बन्ध को समाप्त करना पारस्परिक निर्णय होना चाहिए और आपस में मिलबैठकर बात कर लेनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की गहतफहमी न रहे। हो सकता है कि दोनों के बीच संवाद का तार टूट चुका हो लेकिन फिर भी कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा करना फिर भी ज़रूरी है। यह विचार-विमर्श शांतिपूर्वक और निर्णायक रूप में करें।

ज्यादा पजेसिव होना

शादी के बाद मानसिक व्यवहार बहुत मायने रखता है। कई मामलों में देखा गया पति या पत्नी अपने पार्टनर को लेकर बेहद पजेसिव रहते हैं। वो उन पर दिनभर शक करते हैं। उनके हर काम में हस्तक्षेप करते हैं। वो ऑफिस में हों या अपने बॉस के साथ हों उनके पार्टनर को हर बात जाननी रहती है। जिसके कारण आगे चलकर दोनों के बीच खटास पैदा होने लगती है और धीरे-धीरे रिश्तों में दूरी बन जाती है।

reasons for divorce,relationship problems,communication issues,infidelity,financial troubles,compatibility problems,marriage counseling,relationship advice,building healthy relationships,preventing divorce,tips for a successful marriage,trust in relationships,conflict resolution,emotional support,healthy boundaries in relationships

सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ समझौता

एक रिश्ते में महिला और पुरुष दोनों बराबरी के हकदार होते हैं, लेकिन समाज की दकियानूसी सोच आज भी इससे सहमत नहीं होती। जहां एक पति अपनी पत्नी को खुद से कमत्तर समझता है और ऐसे में उसे नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता। ऐसे में एक शादीशुदा रिश्ते में जब लगातार पत्नी अपने आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचता हुआ देखती है, तो वह बुरी तरह से टूट जाती है। लाख कोशिशों के बाद भी जब परिस्थिति नहीं सुधरती तो एक समय ऐसा भी आता है, जब वह डिवोर्स लेने का फैसला लेने पर मजबूर हो जाती है।

फाइनेंस को लेकर दिक्कत

तलाक के बहुत से मामलों में पैसा भी एक बड़ा कारण होता है। जब दो लोगों में से कोई एक ज्यादा या कम कमाता है तो इससे सामने वाले के मन में हीन भावना आने लगती है जिससे भी कई बार रिश्तों में खटास आ जाती है। कई बार रिलेशनशिप में एक व्यक्ति काफी खर्चीला होता है जबकि दूसरे व्यक्ति को सेविंग्स का ख्याल ज्यादा रहता है। ऐसे में खर्चों पर बैलेंस ना बन पाने के कारण भी रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता