न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ता टूटने की वजह बन सकते हैं पार्टनर से बोले गए ये झूठ, रखें पारदर्शिता

एक खुशहाल रिश्ते के लिए एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी है जो इसकी नींव को मजबूत बनाता हैं। किसी रिश्ते में प्यार भले ही शुरूआत में हो जाए, लेकिन उस रिश्ते में मजबूती व गहराई एक लम्बे वक्त के बाद ही आती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 12 Mar 2023 7:10:41

रिश्ता टूटने की वजह बन सकते हैं पार्टनर से बोले गए ये झूठ, रखें पारदर्शिता

एक खुशहाल रिश्ते के लिए एक दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी है जो इसकी नींव को मजबूत बनाता हैं। किसी रिश्ते में प्यार भले ही शुरूआत में हो जाए, लेकिन उस रिश्ते में मजबूती व गहराई एक लम्बे वक्त के बाद ही आती है। रिश्ते सच की नींव पर बने होते हैं और एक छोटा सा झूठ भी इस नींव को हिला सकता है। हालांकि, कुछ झूठ पार्टनर की भलाई सोचते हुए अक्सर ही कह दिए जाते हैं लेकिन ऐसी भी कई बातें हैं जिन्हें कभी नहीं छुपाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको उन झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ता टूटने की वजह बन सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reason for breakup in relationship,relationship tips in hindi

एक्स को लेकर बोल सकते हैं झूठ

अक्सर लड़के या फिर लड़किया अपने वर्तमान में चलर रहे रिश्ते मेंन यही करते हैं की वह अपने एक्स को भूल चुके हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि वह उनके साथ संपर्क में नहीं हैं, जबकि ऐसा नहीं होता। अक्सर लोग अपने एक्स से चोरी छुपे बात करते हैं और अपने जीवन में चल रही हर बात एक दूसरे संग शेयर करते हैं, जबकि यह पूरी तरह से गलत है। अपने पार्टनर से इस मामले पर बात करें और अगर जवाब में आपको फिर से नया झूठ मिले तो आपको इसके बारे में सोचने की जरूरत है।

सैलरी के बारे में झूठ बोलना

ये तो आपको पता ही होगा कि झूठ बोलकर आप किसी को थोड़े समय के लिए इम्प्रेश कर सकते हैं लेकिन बाद में यह आपके रिश्ते के टूटने की वजह भी बन सकता है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल और सैलरी के बारे में कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। बता दें सैलरी को लेकर कभी भी अपने पार्टनर को झूठ नहीं बोलना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

reason for breakup in relationship,relationship tips in hindi

बच्चों को लेकर झूठ

सिर्फ और सिर्फ रिलेशनशिप निभान के नाते लोग भविष्य में बच्चों को लेकर झूठ कह देते हैं। कोई यह झूठ कहता है कि उसे बच्चे चाहिए तो कोई यह कि उसे बच्चे नहीं चाहिए। यह दोनों ही झूठ आगे चलकर लड़ाई और झगड़ों की वजह बन जाते हैं। रिलेशनशिप ना टूटने के डर से कहा गया यह झूठ शादी टूटने का कारण बन जाता है।

फ्लर्टिंग को लेकर झूठ

अगर आप अपने किसी दोस्त से प्लर्ट कर रहे हों और अपने पार्टनर से यह कहकर खुद को बचाने की कोशिश करना कि वह आपका सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को यह पता चलता है कि आप अपने ही दोस्त से फ्लर्ट कर रहे हो तो यह बात आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। इसकी वजह से आपका रिश्ता टूट भी सकता है।इसलिए ऐसा करने से बचें।

भविष्य को लेकर झूठ

आप दोनों एकदूसरे के साथ भविष्य चाहते हैं या नहीं और कैसा भविष्य चाहते हैं इसे लेकर भी झूठ ना कहें। अगर आप शादी नहीं कर सकते तो उसे लेकर झूठ ना कहें, अगर अपना शहर छोड़कर पार्टनर के साथ दूसरे शहर नहीं जा सकते तो उसे लेकर झूठ ना कहें, आप सीरियस हैं या नहीं तो उसे लेकर भी झूठ ना कहें। भविष्य के लिए कहे गए यह झूठ आपका आज संवार सकते हैं लेकिन कल नहीं।

reason for breakup in relationship,relationship tips in hindi

रुपयों के मामलों में झूठ

अक्सर लोग अपने रुपयों के मामलों को पर्सनल रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि ये एक अच्छी आदत है लेकिन कई बार ये काफी गंभीर हो जाता है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो इस बारे में उनसे बात करें और ऐसा करने के पीछे कारण को जानें। अपने मन की बात उन्हें बताएं और कह दें की बात छुपाने से रिश्ते में कोई फायदा नहीं होगा।

मूव ऑन को लेकर झूठ

अपने पुराने पार्टनर से मूव ऑन ना कर पाना और किसी और के साथ प्यार (Love) में रहते हुए नई रिलेशनिश शुरू कर देना रिश्ते को कभी मजबूत नहीं होने देगा। अगर आप मूव ऑन नहीं कर पाएं हैं तो आपको दूसरे रिलेशनशिप में आने की हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए और अगर रिलेशनशिप में आना भी चाहते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को यह कहकर अंधेरे में नहीं रखना चाहिए कि आप मूव ऑन कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?