न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये 8 आदतें बनती हैं ब्रेकअप का कारण, जानें और करें इनमें सुधार

कहते हैं किसी से प्यार करना जितना आसान है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल होता है। आजकल ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका जल्द ही ब्रेकअप हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 4:37:40

आपकी ये 8 आदतें बनती हैं ब्रेकअप का कारण, जानें और करें इनमें सुधार

कहते हैं किसी से प्यार करना जितना आसान है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल होता है। आजकल ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका जल्द ही ब्रेकअप हो जाता है। ऐसे में हर चीज के पीछे एक कारण होता है और ये बात आपके रिश्तों को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। कई बार देखा गया हैं कि आपकी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपका सालों का रिश्ता टूट जाता है। ज्यादातर ब्रेकअप पार्टनर की कुछ आदतों के चलते होते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे में आपको उन गलतियों को करने से बचना चाहिए जो आपके पार्टनर को नाराज कर दें। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्रेकअप का कारण बनती हैं और इनमें सुधार की जरूरत हैं।

reason for breakup,breakup reason,relationship tips,relationship

झूठ बोलने की आदत

समय के साथ-साथ कई लोगों में झूठ बोलने की आदत आने लगती है और फिर वो अपने पार्टनर से झूठ बोलने लगते हैं। वो दफ्तर से लेट आ रहे हैं या अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके आ रहे हैं, जैसे कई झूठ लोग अपने पार्टनर से बोलने लगते हैं। ऐसे में इसका बुरा असर उनके प्यार के रिश्ते में दिखने लगता है। इसलिए झूठ बोलने की आदत बदलना बेहतर है और सिर्फ सच बोलना चाहिए।

कॉल-मैसेज न करना

आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसे टाइम दे। उन्हें टाइम टू टाइम फोन या मैसेज करते रहे, लेकिन इसके बावजूद कई लोग अपने रिलेशनशिप में ये गलतियां कर बैठते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को उतना समय नहीं दे पाते, जितना वो चाहते हैं। ऐसे में पार्टनर को लगता है कि उन्हें उनकी कोई फिक्र नहीं है। ऐसे में धीरे-धीरे मन-मुटाव होने लगता है। झगड़े बढ़ने लगते हैं और नौबत ब्रेकअप तक जा पहुंचती है।

reason for breakup,breakup reason,relationship tips,relationship

सिर्फ अपने बारे में सोचना

अपने बारे में सोचना गलत नहीं है लेकिन जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको पार्टनर का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। उन्हें दुख पहुंचाकर या उनका नुकसान करके सिर्फ अपना फायदा देखना ना आपको सिर्फ स्वार्थी बनाता है बल्कि पार्टनर के मन से आपके लिए इज्जत और प्यार दोनों कम होने लगते हैं।

तारीफ न करना

तारीफ सुनना हर किसी को पसंद होता है। ये उस संदर्भ में नहीं है कि आप हर वक्त पार्टनर की प्रशंसा करते रहें, लेकिन उनके कुछ अच्छा करने पर जरूर उनकी तारीफ करें। लड़के भी अपनी सराहना सुनना पसंद करते हैं, लेकिन जब आप हमेशा उनके अंदर कमी निकालती रहती हैं और खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं, तो एक वक्त ऐसा आता है जब उन्हें लगने लगता है कि वे आपके लायक ही नहीं हैं। ऐसे में पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड का साथ छोड़ने का मन बना लेते हैं।

बातें छुपाने की आदत

कई लोग अपने पार्टनर से बातें छुपाने लगते हैं। जैसे- किसी ने उनके पार्टनर के बारे में या उनके बारे में उनसे कुछ बात कही, तो वो उस बात को अपने पार्टनर के साथ साझा नहीं करते हैं। ऐसे में वो इस बात को मन ही मन रखते हैं, जिसके कारण कई बार वो अपने पार्टनर को ताना तक मारने लगते हैं। ऐसे में रिश्ता टूटने का डर बना रहता है। इसलिए बातें न छुपाते हुए पार्टनर से सब साझा करना बेहतर विकल्प है।

reason for breakup,breakup reason,relationship tips,relationship

बात-बात पर ताने मारना

कई बार झगड़े या फिर किसी बात पर पार्टनर को ताने मारना, रिश्ता खराब होने का कारण बन सकता है। बार-बार ऐसा करने से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। अगर आपके पार्टनर से कोई भी गलती हो जाती है तो उसे उसकी गलती का अहसास कराएं ना कि एक ही बात को बार-बार ताना मारते रहें। ऐसा करने से रिलेशनशिप में दूरियां आ जाती हैं, जो आगे चलकर ब्रेकअप की वजह बन जाती है।

साथ न ले जाने की आदत

जहां पहले लोग अपने पार्टनर को साथ में फिल्म दिखाने, शॉपिंग पर या किसी पार्टी में ले जाते थे। तो वहीं कुछ समय बाद इन आदतों में बदलाव देखने को मिल जाता है। ऐसा नहीं कि आप किसी और के साथ जा रहे हैं, लेकिन आप कहीं न कहीं अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों पर जाने से बचते हैं। वहीं, ऐसा करना गलत है, ऐसा करने से आपके पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं और आपके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट करना

आप अगर सीरियस रिलेशनशिप में हैं, तो आपको ऐसी हरकतों से बचने की जरूरत है। महिलाएं ऐसे पुरुषों से सख्त नफरत करती हैं जो रिलेशनशिप में रहने के बावजूद किसी और महिला से फ्लर्ट करते हैं। ऐसा करने से आपकी पर्सनैलिटी काफी खराब लगती है। अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कोई भी ऐसा काम करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू