न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी हैं शादी से पहले इन मुद्दों पर पार्टनर से बातचीत, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद

शादी से पहले कुछ मुद्दे होते हैं जिनपर अपने पार्टनर से बात करना जरूरी होता हैं ताकि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 6:48:16

जरूरी हैं शादी से पहले इन मुद्दों पर पार्टनर से बातचीत, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद

किसी भी लड़की के लिए शादी करने का फैसला बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके बाद वह अपने माता-पिता को छोड़कर एक नई दुनिया बसाने के सफ़र पर निकल पड़ती है। आपकी लव मैरिज है तो आप अपने पार्टनर के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन अगर आपकी शादी अरेंज मैरिज है तो आपको शादी से पहले अपने पार्टनर को अच्छे से जानने की जरूरत होती हैं। खासतौर से शादी से पहले कुछ मुद्दे होते हैं जिनपर अपने पार्टनर से बात करना जरूरी होता हैं ताकि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी ना आए। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शादी से पहले क्लियर कर लेना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में।

मन मुताबिक हो रही शादी?

लड़का हो या लड़की दोनों को ही शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से ये सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या शादी उसकी मर्जी और पसंद से हो रही है? किसी दबाव में आकर तो शादी के लिए हामी नहीं दी। अक्सर अरेंज शादियों में होता है कि लड़के या लड़की को परिवार के दबाव में शादी करनी पड़ती है। उन्हें आप पसंद नहीं होते या हो सकता है कि उन्हें पहले से ही कोई और पसंद हो। ऐसे में इस तरह के सवाल आप दोनों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,question with partner

पसंद और नापसंद

शादी से पहले आपको जीवन साथी की पसंद नापसंद के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। जैसे आपको ये पूछ लेना चाहिए कि क्या वो शाकाहारी या मांसाहारी हैं? ड्रिंक और स्मोक करते हैं? उन्हें आप पसंद हैं या नहीं? इसके अलावा उनकी रुचि के बारे में और भी कई बातें जान लें। इससे आपको आपके पार्टनर के स्वभाव का भी पता चलता है और शादी के शुरुआती दिनों में आप उन्हें अजनबी नहीं समझेंगी।

फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोच है?

शादी से पहले आपको अपने पार्टनर से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि वह फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचते हैं। अगर आप चाहते हैं कि शादी के शुरुआती सालों में आप नौकरी पर फोकस करें तो आप यह बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आप अपने पार्टनर से पूछें कि वह क्या चाहते हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह सवाल बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। हमारे समाज में लोग शादी के बाद तुरंत चाहते हैं कि उनका बेटा उन्हें पोता या पोती दे। हालांकि, आज के समय में नई पीढ़ी की सोच थोड़ी बदल गई है। वह जल्दी से फैमिली प्लानिंग नहीं करते हैं। अगर कोई महिला अपने करियर की तरफ शुरुआत में ज्यादा ध्यान देना चाहती है तो वह नहीं चाहेगी कि शादी की शुरुआत में वह फैमिली प्लानिंग करें। इसलिए आपको शादी से पहले ही अपने पार्टनर से यह पूछ लेना चाहिए कि वह फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,question with partner

करियर का प्लान

शादी भविष्य से जुड़ा रिश्ता है। इसलिए एक दूसरे के करियर, नौकरी आदि के बारे में बाते क्लीयर कर लें। आपको पता होना चाहिए कि वह क्या काम करते हैं। उनकी सैलरी क्या है? भविष्य में करियर को लेकर उनके क्या प्लान है? इसके अलावा अगर आप नौकरी करती हैं तो ये भी जान ले कि क्या उन्हें शादी के बाद आपके नौकरी करने से परेशानी तो नहीं है? शादी के बाद उनका बाहर बसने का इरादा तो नहीं?

क्या सोचते हैं आपके बारे में

शादी के लिए सबसे जरूरी होता है एक दूसरे के बारे में सकारात्मक सोच होना। आपको उनसे पूछ लेना चाहिए कि वह आपके बारे में क्या सोचते हैं। ताकि वह आपसे शादी अपनी पसंद से कर रहे हैं ये बात स्पष्ट पता चल जाए। ये भी जान लें कि उनकी आपसे क्या उम्मीदें हैं। वह कैसा लाइफ पार्टनर चाहते हैं?

क्या शादी के बाद नौकरी कर सकते हैं?

हमारे समाज में ज्यादातर महिलाओं को शादी के बाद सिर्फ घर का काम करने के लिए कहा जाता है। हालांकि आज के समय में लोगों की सोच जरूर बदल गई है। बावजूद इसके आपको अपने पार्टनर से यह सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या मैं शादी के बाद नौकरी कर सकती हूं? क्या आपका परिवार मुझे इस बात की अनुमति देगा? यह उस महिला के लिए जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, जो शादी के बाद भी कोई नौकरी करना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर