न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार, मन में बस जाएगा इम्प्रेशन

आज इस कड़ी में हम आपको प्यार का इजहार करने के ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं कि पार्टनर के मन पर इसका इम्प्रेशन जिंदगी भर के लिए छप जाएगा। तो आइये जानते हैं प्रपोज करने के इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 3:14:11

इन तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार, मन में बस जाएगा इम्प्रेशन

प्यार तभी मुकम्मल हो पाता हैं जब उसका इजहार किया जाए और अपने दिल की बात उसके दिल तक पहुंचाई जाए। कई लोग अपने प्यार को नहीं पा पाते हैं क्योंकि वो अपने मन की बात बताने से हिचकिचाते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए जरूरी नहीं कि शब्दों का ही प्रयोग किया जाए बल्कि इसके अलावा भी कई तरीके हैं जिनकी मदद ली जा सकती हैं और अपनी फीलिंग बताई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको प्यार का इजहार करने के ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं कि पार्टनर के मन पर इसका इम्प्रेशन जिंदगी भर के लिए छप जाएगा। तो आइये जानते हैं प्रपोज करने के इन तरीकों के बारे में...

pyar ka ijhar karne ke tareeke,mates and me,relationship tips

आंखों ही आंखों में प्यार का इजहार करें

जब आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी विषय पर बात करें तो आप उनकी आंखों में देख कर ही बात करें। कई बार ऐसा होता है कि बात करते वक्त आई कांटेक्ट नहीं बन पाता और एक दूसरे की बात को गंभीरता से नहीं लेते। ऐसे समय में यह जरूरी है कि आंखों में देख कर ही बात करें और इस तरह से आप अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार कर सकते हैं।

रिंग प्रपोजल

उन्हें प्रपोज करते हुए आप उन्हें उनकी पसंद के फूलों के साथ एक प्यारी सी अंगूठी भी दे सकते हैं। अंगूठी के साथ प्रपोज करना एक बेहद प्रचलित व कामयाब तरीका है। साथ ही इससे यह भी साबित हो सकता है कि आप उन्हें और अपने रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं। अंगूठी में आप दोनों के नाम के पहला अक्षर या ‘लव यू’ लिखवा सकते हैं।

गुलाब का फूल गिफ्ट करें

यह तो हम सभी जानते हैं कि गुलाब का फूल प्यार की निशानी होती है और प्यार में पार्टनर अक्सर एक दूसरे को लाल गुलाब का फूल गिफ्ट करते हैं। तब यदि आप अपने पार्टनर को बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आप उन्हें लाल रंग का गुलाब जरूर दें। इससे वह आपके भावनाओं को समझ जाएंगे और साथ ही काफी इंप्रेस भी होंगे।

pyar ka ijhar karne ke tareeke,mates and me,relationship tips

हॉलीडे प्लान करें

दोस्तों यदि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं और बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उनके साथ हॉलीडे प्लान करें। आपने अक्सर देखा होगा कि जब दो विपरीत जेंडर के लोग एक साथ समय बिताते हैं और काफी समय तक साथ रहते हैं तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगती है। तो ऐसे में हॉलीडे प्लान करके अपने पार्टनर के साथ बिना बोले प्यार का इजहार कर सकते हैं जो काफी बेहतरीन सल्यूशन है।

फिल्मी तरीका अपनाएं

आप किसी फिल्मी सीन की तरह अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। इसमें आप, उनके लिए कोई गाना गाकर, गिटार बजाकर, या फिर उनकी बालकनी के नीचे खड़े होकर फिल्मी तरीके से उन्हें अपने प्यार का प्रस्ताव दे सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें एक प्यारा सा वीडियो प्रपोजल भेजें और उसी वक्त उनके घर, पीजी या ऑफिस के बाहर केक फूल या गिफ्ट लेकर तैयार रहें।

कैंडल लाइट डिनर प्लान करें

कैंडल लाइट डिनर का नाम सुनते ही मन में प्यार की लहरें हिलोरें मारने लगती है। यदि आप अपने पार्टनर के सामने बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उन्हें कैंडल लाइट डिनर के लिए पूछें और उनके साथ कैंडल लाइट डिनर प्लान करें या चाहे तो उन्हें कैंडल लाइट डिनर की सरप्राइज भी दे सकते हैं। यह उन्हें आपके प्यार की तरफ काफी आकर्षित करेगी और आप इस तरह से बिना बोले अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

pyar ka ijhar karne ke tareeke,mates and me,relationship tips

लव लेटर का सहारा लें

सोशल मीडिया के इतने अधिक चलन से लव लेटर का सहारा लेना काफी पुरानी तरकीब मानी जाएगी। अब ऐसे में यदि आप बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो अपने फिलिंग्स को कागज में लिखकर अपने पार्टनर को देना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। यदि आप बिना बोले प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कागज में अपने प्रेम की भावनाओं को डुबोकर उन्हें किसी तरह से उनके पास पहुंचा दें ताकि वह आपकी फीलिंग को समझ जाए। यदि आप लव लेटर देना चाहते है तो हमें इस पर एक दिल को छू लेने वाला लव लेटर लिखा है वहां से अपने लेटर के लिए आडिया ले सकते है।

खुद से कविता लिखें

यदि आप पेशे से कवि हैं तो आप अपने पार्टनर के लिए प्रेम भरी कविताएं लिख सकते हैं। प्यार से भरी कविताएं दिल को अंदर से छू जाती है और यदि आप अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करना चाहते हैं और वह भी बिना बोले तो आप खुद की लिखी कविताओं की मदद से यह काम आसानी से कर सकते हैं।

रोमांटिक डेट प्लान करें

यदि आप अपने पार्टनर को बहुत पसंद करते हैं और आप दोनों के संबंध काफी अच्छे हैं तो ऐसे में आप बिना बोले अपने प्यार का इजहार करने के लिए रोमांटिक डेट प्लेन कर सकते हैं। यह डेट आपके लिए काफी शानदार होगी क्योंकि इस डेट की मदद से इसमें आप बिना बोले अपने प्यार के इजहार करने के इशारे दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर