न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें पार्टनर के साथ अपना वीकेंड प्लान, यादगार समय से रिश्ते में आएगी मजबूती

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वीकेंड बिताने के एक ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 5:47:45

इस तरह करें पार्टनर के साथ अपना वीकेंड प्लान, यादगार समय से रिश्ते में आएगी मजबूती

वीकेंड आते ही सभी इसकी प्लानिंग करने लगते हैं कि वे किस तरह खुद को एंटरटेन करेंगे। सप्ताह भर ऑफिस के कामकाज और घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने के बाद सभी वीकेंड को अपने मनमुताबिक बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ भी वीकेंड की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे आपको एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा और रिश्ते में रोमांस के साथ मजबूती आएगी। बारिश के इस मौसम पार्टनर के साथ वक्त बिताना और अधिक रोमांटिक बन सकता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वीकेंड बिताने के एक ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

plan your weekend with your partner,mates and me,relationship tips

बाहर घूमने जाएं

आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव, वाॅटर पार्क या पास के ही किसी हिल स्टेशन पर वीकेंड पर कपल्स जाकर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर किसी ट्रिप पर शहर से बाहर नहीं जा सकते है तो शहर में ही पार्टनर संग हैंगआउट करें। बाहर लंच पर या मूवी देखने, किसी पार्क में आप जाकर एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएं।

लॉन्ग ड्राइव

अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। इसका मकसद कहीं पहुंचना नहीं बल्कि किसी खाली सड़क पर हवा और प्रकृति के बीच साथ समय बिताना है। साथ में फोटो लें और एंजॉय करें। एक छोटे से वीकेंड की छुट्टी के लिए अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी जगह चुनें। यह आपके दिमाग को आराम देगा और आपको पंप करेगा।

मिलकर करें कुकिंग

घर पार्टनर घर पर ही छुट्टी मनाना चाहता है तो उनके साथ घर पर ही कुछ मजेदार कर सकते हैं। आप घर पर पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं। उन्हें भी कुकिंग में अपने साथ शामिल करें। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं।

plan your weekend with your partner,mates and me,relationship tips

नई चीजों को एक साथ आज़माएं

दम्पत्ति कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र होते हैं, इसलिए उन्हें खुश रहने और एक-दूसरे को संतुष्ट करने के लिए अपने जीवन में विभिन्न तरीकों और तकनीकों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। वे एक नई जगहों पर जा सकते हैं या एक नई भाषा सीख सकते हैं, यह सबसे अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि जब आप एक भाषा सीखते हैं तो आपको रोज़ अभ्यास करना पड़ता है और इस तरह से आप कुछ समय एक साथ बिताते हैं।

पार्टनर से करें बातें

हफ्ते भर में कामकाज के कारण हो सकता है कि आप दोनों के बीच एक दूसरे से जुड़ी बातें न हो पाए। इसलिए जब वीकेंड में पार्टनर की छुट्टी हो तो दोनों शाम के वक्त बालकनी या छत पर सुहाने मौसम में चाय या कॉफी लेकर बैठ जाएं और खुलकर बातें करें। हालांकि ये बातें शिकायतों में न बदलें, इस बात का भी ध्यान रखें।

कैंडल लाइट डिनर प्लान करें

कभी-कभी अपनी दिनचर्या से अलग कुछ करने की कोशिश करना आवश्यक होता है। इसके लिए आप सिर्फ एक कैंडल-लाइट डिनर की योजना बना सकते हैं और साथ में कुछ मूल्यवान समय बिता सकते हैं। ये छोटे क्षण पॉवर बूस्टर के रूप में काम करते हैं क्योंकि आम तौर पर, हम अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपने प्रियजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं लेकिन इस तरह की योजनाएं, आपके रिश्ते में नई जान ला सकती है।

plan your weekend with your partner,mates and me,relationship tips

मूवी डेट

आप अपने पार्टनर के साथ मूवी देख सकते हैं। मूवी डेट नाइट या घर पर बिंज वॉच करें। इससे आपको अपने साथी की पसंद को जानने में मदद मिल सकती है। शो, कलाकारों, कहानी आदि पर चर्चा करने से आपको रिश्ते में मदद मिलेगी। एक मूवी नाइट कभी फेल नहीं होती।

कपल पार्टी

आप दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए घर पर ही डिनर या डांस पार्टी रख सकते हैं। जिसमें चाहें तो सिर्फ आप दोनों शामिल हों या अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। यहां आप कैंडल लाइट डिनर करें और रोमांटिक गाने लगाकर डांस कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती